Voter Rights Yatra – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 23 Aug 2025 17:51:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Voter Rights Yatra – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 प्रियंका, अखिलेश, स्टालिन और सोरेन होंगे राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/ https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/#respond Sat, 23 Aug 2025 17:51:25 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4833 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब राष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी है। कथित वोट चोरी के खिलाफ निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को बताया कि यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे नेता शिरकत करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जिसने बिहार से निकलकर पूरे देश में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने लिखा कि आने वाले सप्ताह में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता इसमें शामिल होंगे और जनता को लोकतंत्र तथा मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा, 27 अगस्त को एम.के. स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और 30 अगस्त को अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इनके अलावा हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी और सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई विपक्षी नेता भी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का कहना है कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन है। विपक्ष का आरोप है कि हालिया चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसी के विरोध में यह यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसके माध्यम से सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/feed/ 0