Varanasi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 11 Jan 2026 10:53:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Varanasi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 काशी साहित्य-कला उत्सव में 250 से अधिक लेखक, कवि होंगे शामिल https://demo.theshikshanews.com/kaashee-saahity-kala-utsav-mein-250-se-adhik-lekhak-kavi-honge-shaamil/ https://demo.theshikshanews.com/kaashee-saahity-kala-utsav-mein-250-se-adhik-lekhak-kavi-honge-shaamil/#respond Sun, 11 Jan 2026 10:53:47 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6105 NCR TODAY. Khabariya. Varanasi। वाराणसी में 30 जनवरी से शुरु होने वाले बनारस लिट फेस्ट-काशी साहित्य-कला उत्सव (चतुर्थ संस्करण) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने रविवार को बताया कि यह उत्सव केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि भाषा, समाज, कला, संगीत, लोक-परंपरा, शास्त्रीय चेतना, विचार, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और समकालीन विमर्श का एक समग्र उत्सव है।
एक फरवरी तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में देश-विदेश से 250 से अधिक मेहमान भाग लेंगे, जिनमें लेखक, कवि, कलाकार, विचारक, पत्रकार, शिक्षाविद् एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस वर्ष के आयोजन में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं का व्यापक प्रतिनिधित्व होगा। कविता, कथा, आलोचना, नाटक, सिनेमा, पत्रकारिता और सांस्कृतिक विमर्श के साथ-साथ लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं दृश्य-कला की प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोह लेंगी।
उत्सव की औपचारिक शुरुआत 29 जनवरी को अस्सी घाट पर गंगा आरती एवं सद्गुरु रितेश्वर महाराज के प्रवचन के साथ होगी। मुख्य कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत 30 जनवरी को होटल ताज गंगा में होगी। युवाओं, नवीन विचारों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीयूष मिश्रा, अशोक वाजपेयी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़,अनुपम खेर, दमोदर मौजो, डैन मॉरिसन, मालिनी अवस्थी, पुलेला गोपीचंद, निरंजन गोस्वामी (पद्मश्री), अरुण कमल, गगन गिल, ममता कालिया, बद्री नारायण, रवि दत्ता, पेगी मोहन, राकेश कुमार सिंह, कनिष्का गुप्ता, मनीष खुराना, अर्चना गोराडिया गुप्ता, संगीता, ललित उपाध्याय (ओलंपियन), डॉ. सत्यजीत प्रधान, डॉ. नवीन खत्री, डॉ. गिरीश रामभाटलाले, जनरल अरुण आनंदराय, अभिज्ञान प्रकाश, राधिका अयंगर, अभिषेक तिवारी और सौरभ चक्रवर्ती जैसे गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/kaashee-saahity-kala-utsav-mein-250-se-adhik-lekhak-kavi-honge-shaamil/feed/ 0
वाराणसी चिल्ड्रन लिट्रेचर फेस्टिवल – सीजन 5 का भव्य आयोजन सम्पन्न https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/ https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/#respond Wed, 10 Dec 2025 17:02:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6004 NCR TODAY. Khabariya. Varanasi। दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी के प्रांगण में आयोजित चिल्ड्रन लिट्रेचर फेस्टिवल – सीजन 5 का भव्य समापन आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्रतिष्ठित लेखकों एवं कथावाचकों के तिलक एवं पारंपरिक स्वागत के साथ किया गया।
मुख्य आयोजन हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में सम्पन्न हुआ, जहाँ शैक्षणिक विभागाध्यक्ष श्रीमती मुनमुन सेनगुप्ता, शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती रोली मानखंड, स्कूल के चीफ लर्नर एवं डायरेक्टर सिद्धार्थ राजगढ़िया, तथा डायरेक्टर श्रीमती रुचिका राजगढ़िया की गरिमामयी उपस्थिति में उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन सत्र के पश्चात हनुमान जी पर आधारित आह्वान नृत्य ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। फेस्टिवल में आमंत्रित सभी लेखकों एवं कथा-वाचकों को विद्यालय की ओर से पुस्तकों के रूप में स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
फेस्टिवल के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर एवं चीफ लर्नर सिद्धार्थ राजगढ़िया के साथ एक विशेष पॉडकास्ट सत्र भी आयोजित किया गया। इस वार्ता में उन्होंने कहानी कहने की परंपरा, आधुनिक शिक्षा में साहित्य की भूमिका और बच्चों में मूल्यों के संवर्धन पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
दिनभर चले विविध कथा-वाचन सत्रों में देश के सुप्रसिद्ध कथा-वाचक उत्सव में शामिल हुए
विनय त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका नवलगढ़िया, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, उमेश कबीर, कर्नल डॉ. बिपिन किशोर, श्रीमती सुष्मिता बनर्जी, विश्वनाथ गोकरण, डॉ. आभा ठाकुर, श्रीमती रीति सान्याल, डॉ. रति शंकर त्रिपाठी, ललित शर्मा, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव, दीपेश, सौरभ, श्रीमती आस्था घोषाल, श्रीमती अल्का मिश्रा, श्रीमती आकांक्षा चौरसिया, सुअंजलि मंदानी, श्रीमती भूमिका, श्रीमती सुष्मिता सिंह, श्रीमती सोनल शर्मा, सुसोना सरकार, श्रीमती नीलू दीक्षित, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती स्मृति मिश्रा, काशी विश्वनाथ।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/feed/ 0
बनारस में नकली कफ सिरप गिरोह संचालित, कठोर कार्रवाई हो: सपा सांसद https://demo.theshikshanews.com/banaaras-mein-nakalee-kaph-sirap-giroh-sanchaalit-kathor-kaarravaee-ho-sapa-saansad/ https://demo.theshikshanews.com/banaaras-mein-nakalee-kaph-sirap-giroh-sanchaalit-kathor-kaarravaee-ho-sapa-saansad/#respond Wed, 03 Dec 2025 15:23:14 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5942 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने वाराणसी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में नकली कफ सिरप गिरोह संचालित होने का दावा करते हुए बुधवार को सरकार से कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और विशेषकर बनारस और इसके आसपास के इलाकों — चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, भदोई में नकली कफ सिरप से जुड़ा गिरोह गतिविधियां चला रहा है।
सपा सांसद ने कहा कि इस गिरोह ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल तथा देश के बाहर बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका तक नकली कफ सिरप की आपूर्ति की, जिससे सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई।
⁠उन्होंने दावा किया कि बनारस सेंट्रल बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की इसी तरह के कफ सिरप के सेवन के कारण करीब एक साल पहले मौत हो गई।
सपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने) की नीति होने का दावा किया जाता है और राज्य के वाराणसी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री करते हैं, लेकिन उसी बनारस के अंदर ‘‘एक जाति विशेष के माफिया लोग एक पूरा रैकेट संचालित कर रहे हैं। उन लोगों ने दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का (नकली कफ सिरप का) व्यापार कर डाला।’’  उन्होंने सरकार से इसकी जांच की मांग करते हुए कहा, ‘‘कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संथाल परगना इलाके में 1951 में आदिवासियों की आबादी 45 प्रतिशत थी जो 2011 की जनगणना में केवल 26-27 प्रतिशत रह गई।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2026-27 में जनगणना होगी तो मुझे लगता है कि उनकी आबादी केवल 21 या 22 प्रतिशत होगी।’’
दुबे ने दावा किया कि इलाके से लगभग 50 प्रतिशत आदिवासी गायब हो गए, जबकि मुसलमानों की आबादी ‘‘हमारे यहां नौ प्रतिशत थी, जो अब 24 प्रतिशत हो गई। पूरे देश में मुस्लिम आबादी चार प्रतिशत बढ़ी है। लेकिन हमारे यहां मुसलमानों की आबादी 15 प्रतिशत बढ़ी है।’’
उन्होंने एक ठोस योजना बनाने की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू कर सभी बांग्लादेशियों को देश से बाहर किया जाए।
सपा के मोहिबुल्लाह नदवी ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘उम्मीद’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए केवल छह महीने का समय दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘केवल 30 प्रतिशत वक्फ जायदादों, मदरसों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों का पंजीकरण हुआ है। उस पर भी सर्वर डाउन चल रहा है और समय सीमा खत्म हो गई है। सत्तर प्रतिशत वक्फ जायदादों का पंजीकरण नहीं हुआ है।’’
निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार के बेगूसराय में एक दिन पहले की गई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों की छह पीढ़ियों के रहने के बाद भी गलत तरीके से और बिना कानूनी प्रक्रिया के एक गांव को उजाड़ दिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘कल बेगूसराय में बहुत बुरे तरीके से एक गरीब और दलित बस्ती को उजाड़ा गया। लाठी चलाई गई और जुल्म किया गया।’’ उन्होंने इन लोगों के आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन और शहर में दुकान आवंटित करने की सरकार से मांग की।
कांग्रेस के इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के संबंध में उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्णय का उल्लेख करते हुए सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने तथा आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में उपयुक्त संशोधन लाने पर भी विचार करने का आग्रह किया।
कांग्रेस के ही राहुल कासवा ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दिये जाने वाले ऋण की सीमा प्रति हेक्टेयर तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किये जाने की घोषणा के बावजूद इसका कार्यान्वयन नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि बैंक इसे मानने को तैयार नहीं हैं इसलिए सरकार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करनी चाहिए।
भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया ने समय-पूर्व प्रसव के कारण बच्चों की मौत होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से दिल्ली में केंद्र सरकार के कलावती सरन बाल चिकित्सालय, लेडी हार्डिंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अंदर इसके लिए अलग से ब्लॉक बनाने की मांग की, ताकि गरीबों का इलाज हो सके।
तृणमूल कांग्रेस की जून मालिआ ने पश्चिम बंगाल में मनरेगा के लिए केंद्र द्वारा कथित रूप से निधि नहीं जारी किये जाने का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार इस योजना को पुन: शुरू करने के लिए तत्काल राशि जारी करे।
कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब की कानून-व्यव्स्था का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि राज्य में, बाहर से गैंगस्टर बड़ी संख्या में हत्याएं करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक पार्टियां गैंगस्टर का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर पंजाब के लोगों को सुरक्षा मुहैया करने का आग्रह भी किया।
द्रमुक की कनिमोई ने छह महीने पहले तमिलनाडु के पांच श्रमिकों का माली में अपहरण होने और उनका अब तक कोई अता-पता नहीं चलने का उल्लेख करते हुए उन्हें मुक्त कराने और वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सरकार से आग्रह किया।
भाजपा की भारती पारधी ने सिवनी (मध्यप्रदेश) के सीताफल को शीघ्र जीआई टैग प्रदान करने की मांग की।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/banaaras-mein-nakalee-kaph-sirap-giroh-sanchaalit-kathor-kaarravaee-ho-sapa-saansad/feed/ 0
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/ https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/#respond Sat, 08 Nov 2025 15:50:37 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5702 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Varanasi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मोदी ने यहां बनारस रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में बनारस-खजुराहो ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर, बेंगलुरु-एर्नाकुलम और फिरोजपुर कैंट – दिल्ली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री मोदी के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे।
विशेष पास पर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे भी ट्रेन में थे। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में बच्चों और ड्राइवर से भी बात की।
इसके साथ ही अब देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 78 से बढ़कर 82 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया था जो नयी दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। अब तक देश भर में विभिन्न मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों में सवा सात करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इसका विस्तार 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है। श्री मोदी ने दुल्हन की तरह सजे बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो जाने वाली उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से खजुराहो के लिए पहली नियमित ट्रेन है।
आम दिनों में वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत (26422) सुबह 5:25 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर बाद 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26421) दोपहर बाद 3:20 पर रवाना होगी और रात 11 बजे वाराणसी आयेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका ठहराव ब्लॉक हट ‘के’, विंध्याचल, प्रयागराज, बांदा, महोबा और खजुराहो में होगा।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत (26504) सुबह पांच बजे लखनऊ से खुलेगी और दोपहर बाद 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26503) दोपहर बाद तीन बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका ठहराव सीतापुर, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की और सहारनपुर में होगा। यह सोमवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी।
केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत (26651) सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर दोपहर बाद 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में यह (26652) 2:20 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 11 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके ठहराव कृष्णराजपुरम्, जेटीजे-ए, सलेम, इरोड, तिरुपपुर, कोयम्बटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में होंगे। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत (26462) बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से खुलेगी और दोपहर बाद 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26461 शाम चार बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
वंदे भारत देश में निर्मित पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसका निर्माण इंटीग्रेटेड कोच फैक्टरी, चेन्नई में किया जाता है। यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। इसमें इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और बायो वैक्यूम शौचालय जैसे कुछ खास फीचर हैं। एक्सक्लुजिव श्रेणी में रोटेटिंग सीटें लगी हुई हैं। इसकी विशेष ब्रेकिंग प्रणाली 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत भी करती है। इसमें लगायी गयी सुविधाओं को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/feed/ 0