Vande Bharat trains – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 08 Nov 2025 15:51:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Vande Bharat trains – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/ https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/#respond Sat, 08 Nov 2025 15:50:37 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5702 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Varanasi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मोदी ने यहां बनारस रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में बनारस-खजुराहो ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर, बेंगलुरु-एर्नाकुलम और फिरोजपुर कैंट – दिल्ली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री मोदी के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे।
विशेष पास पर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे भी ट्रेन में थे। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में बच्चों और ड्राइवर से भी बात की।
इसके साथ ही अब देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 78 से बढ़कर 82 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया था जो नयी दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। अब तक देश भर में विभिन्न मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों में सवा सात करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इसका विस्तार 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है। श्री मोदी ने दुल्हन की तरह सजे बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो जाने वाली उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से खजुराहो के लिए पहली नियमित ट्रेन है।
आम दिनों में वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत (26422) सुबह 5:25 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर बाद 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26421) दोपहर बाद 3:20 पर रवाना होगी और रात 11 बजे वाराणसी आयेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका ठहराव ब्लॉक हट ‘के’, विंध्याचल, प्रयागराज, बांदा, महोबा और खजुराहो में होगा।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत (26504) सुबह पांच बजे लखनऊ से खुलेगी और दोपहर बाद 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26503) दोपहर बाद तीन बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका ठहराव सीतापुर, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की और सहारनपुर में होगा। यह सोमवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी।
केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत (26651) सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर दोपहर बाद 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में यह (26652) 2:20 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 11 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके ठहराव कृष्णराजपुरम्, जेटीजे-ए, सलेम, इरोड, तिरुपपुर, कोयम्बटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में होंगे। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत (26462) बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से खुलेगी और दोपहर बाद 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26461 शाम चार बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
वंदे भारत देश में निर्मित पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसका निर्माण इंटीग्रेटेड कोच फैक्टरी, चेन्नई में किया जाता है। यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। इसमें इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और बायो वैक्यूम शौचालय जैसे कुछ खास फीचर हैं। एक्सक्लुजिव श्रेणी में रोटेटिंग सीटें लगी हुई हैं। इसकी विशेष ब्रेकिंग प्रणाली 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत भी करती है। इसमें लगायी गयी सुविधाओं को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/modee-ne-chaar-nayee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaayee-haree-jhandee/feed/ 0
मोदी आठ नवंबर को चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी https://demo.theshikshanews.com/modee-aath-navambar-ko-chaar-naee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaenge-haree-jhandee/ https://demo.theshikshanews.com/modee-aath-navambar-ko-chaar-naee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaenge-haree-jhandee/#respond Thu, 06 Nov 2025 16:45:28 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5681 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि ये नई ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। श्री मोदी शनिवार सुबह लगभग 8:15 बजे वाराणसी में एक समारोह के दौरान वाराणसी-खजुराहो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
अन्य तीन ट्रेनों को वह वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएमओ ने बताया कि यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को आसान, तेज और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक और मील का पत्थर है। इन ट्रेनों से संबंधित प्रमुख शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय कम होगा और पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन से वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में यात्रा समय में लगभग दो घंटे 40 मिनट की बचत होगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज और चित्रकूट होते हुए गुजरेगी। यह संपर्क धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगा। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत सात घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और बिजनौर होती हुई गुजरेगी। यात्रियों के लिए सहारनपुर से आगे रुड़की होते हुए हरिद्वार आसान हो जायेगा।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह केवल छह घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन बठिंडा और पटियाला होती हुई दिल्ली आयेगी। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान और राष्ट्रीय बाज़ारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की बचत होगी और यह यात्रा आठ घंटे 40 मिनट में पूरी हो जायेगी। प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्र को जोड़ने वाली यह ट्रेन पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों के लिए अच्छा विकल्प बनेगी। यह मार्ग केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/modee-aath-navambar-ko-chaar-naee-vande-bhaarat-trenon-ko-dikhaenge-haree-jhandee/feed/ 0