UP CM – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 31 Aug 2025 03:14:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg UP CM – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राहुल ने यात्रा की ‘क्रांति’ के पूरे देश में फैलने का दावा किया, अखिलेश ने भाजपा को हराने का आह्वान किया https://demo.theshikshanews.com/akhilesh-ne-bhaajapa-ko-haraane-ka-aahvaan-kiya/ https://demo.theshikshanews.com/akhilesh-ne-bhaajapa-ko-haraane-ka-aahvaan-kiya/#respond Sun, 31 Aug 2025 03:14:06 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4925 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Saran/Bhojpur (Bihar). New Delhi।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ शनिवार को कहा कि बिहार में शुरू हुई यह ‘क्रांति’ पूरे देश में फैलने जा रही है और अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट और चुनाव की ‘चोरी’ नहीं करने दी जाएगी। राहुल गांधी और बिहार के महागठबंधन के नेताओं को इस यात्रा के 14वें दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला। यात्रा में शामिल होने के बाद यादव ने बिहार की जनता का आह्वान किया कि वे उसी तरह भाजपा को ‘मगध’ (बिहार) में भी हराए, जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों ने उसे ‘अवध’ (उत्तर प्रदेश) में हराया था।
यात्रा का आज 14वां दिन था और आगामी सोमवार को पटना में ‘विशाल पैदल’ मार्च से पहले वाहन के जरिए यह आखिरी दिन की यात्रा थी।
यात्रा में रविवार को अवकाश का दिन है। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई यह 16-दिवसीय यात्रा एक सितंबर (सोमवार) को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ के साथ समाप्त होगी। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारण से इस यात्रा का हिस्सा बने।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव से पहले, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव का धन्यवाद किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दो भाई, वोट चोरों की तबाही! वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर, तेजस्वी, मुझे और ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी नेताओं को अपना समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, अखिलेश जी।’ यात्रा के 14वें दिन का समापन आरा (भोजपुर) में एक जनसभा के साथ हुआ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार से ही क्रांति शुरू होती है। आपने दिखाया कि बिहार से ही यह क्रांति, वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई और यह पूरे देश में फैलने जा रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं, बल्कि आपके अधिकार की चोरी है और आपके भविष्य की चोरी है।’’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), ‘‘अदाणी और अंबानी की सरकार चलाते हैं, ’’ इसलिए वे चाहते हैं कि गरीबों की आवाज इस देश में नहीं सुनी जाए और दबाई जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने साफ कह दिया कि पूरे देश में गरीब युवाओं की आवाज गूंजेगी और हम बिहार में एक वोट भी चोरी नहीं होने देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम बिहार का चुनाव इन्हें चोरी नहीं करने देंगे।’’
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा, ‘हम लोगों ने मिलकर अवध में हराया था, इस बार मगध में भारतीय जनता पार्टी को हराने की जिम्मेदारी आपकी है।’
यादव ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए कहा, ‘बिहार की जनता ने यह भी देखा है कि जहां युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी ने नौकरी-रोजगार दिया था। इस बार भाजपा का पलायन होने जा रहा है।’ सपा अध्यक्ष ने 1990 में लालकृष्ण आडवाणी को रथयात्रा निकाले जाने के समय समस्तीपुर में गिरफ्तार किए जाने के प्रकरण का परोक्ष रूप से हवाला दिया और कहा, ‘एक बार पहले भी इसी बिहार ने भाजपा का रथ रोका था, इस बार भी बिहार की जनता उनका रथ रोकेगी।’
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा, ‘जो लोग हमें और आपको डरा रहे हैं, वह आजकल सबसे ज्यादा ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) से डर रहे हैं। टैरिफ लगाकर हमारे तमाम कारोबारी के सामने संकट पैदा किया।’
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सभा में कहा, ‘भाजपा के लोग आपका हक छीनना चाहते हैं, लेकिन हमें मिलकर वोट के अधिकार के लिए लड़ना है। बिहार में बदलाव लाना है और महागठबंधन की सरकार बनानी है।’
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार के लोगों ने राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं की इस यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एसआईआर के नाम पर किए जा रहे लोकतंत्र के विनाश के खिलाफ आशा की किरण बनकर सामने आई।
वेणुगोपाल ने बताया कि यह यात्रा 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यात्रा बिहार के जन आंदोलनों के समृद्ध इतिहास में एक मील का पत्थर रही है।’
यात्रा का समापन सोमवार को पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से पटना उच्च न्यायालय के निकट बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकालकर होगा। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, महागठबंधन के अन्य नेता और समर्थक शामिल होंगे।
यह यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर और कुछ अन्य क्षेत्रों से गुजरी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/akhilesh-ne-bhaajapa-ko-haraane-ka-aahvaan-kiya/feed/ 0
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः मुर्मू https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/#respond Wed, 02 Jul 2025 03:25:29 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4029 NCR TODAY. Khabariya. Gorakhpur। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा ही महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। श्रीमती मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन, प्रेक्षागृह व पंचकर्म सेंटर का लोकार्पण तथा महिला छात्रावास का शिलान्यास के अवसर पर बोल रही थी। राष्ट्रपति ने वन महोत्सव के अंतर्गत यहां भी रुद्राक्ष का पौधा रोपा, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नए महिला छात्रावास का शिलान्यास कर सबसे अधिक खुशी हो रही है। शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए यह कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में अमूल्य पहल है।
राष्ट्रपति ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सराहना करते हुये कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरित सभी संस्थानों में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना प्रसारित होती है। लगभग 700 वर्ष पहले महाराणा प्रताप ने राष्ट्रगौरव के लिए त्याग और पराक्रम का जो आदर्श प्रस्तुत किया था, वह देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होने आशा जताई कि इस विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रोफेशनल एजुकेशन पर आधारित उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ आध्यात्मिकता तथा राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को अपने आचरण में ढालेंगे।
उन्होने कहा कि मानव शरीर को दोषमुक्त बनाने में पंचकर्म की प्रक्रिया बहुत प्रभावी सिद्ध हुई है। इस क्रिया की सहायता से असाध्य रोगों के सफल उपचार के उदाहरण देखने को मिलते हैं। आशा है कि नए पंचकर्म केंद्र से अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो पाएंगे।
राष्ट्रपति ने कहा “ कक्षा सात की पढ़ाई पूरी करके मैं सत्र 1970-71 में आठवीं व उसके आगे की पढ़ाई करने के लिए अपने गांव से 300 किमी. दूर भुवनेश्वर गई। 55 वर्ष पहले वह दूरी भी बहुत अधिक थी, क्योंकि तब आवागमन के साधन बहुत सीमित हुआ करते थे। मुझसे पहले मेरे गांव की कोई बालिका बाहर पढ़ने नहीं गई थी। भुवनेश्वर में मुझे महिला छात्रावास में रहने की सुविधा मिली। अब तो बहुत बदलाव आ चुका है। हमारी बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं, लेकिन आज भी अनेक बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बेटियों के लिए सुरक्षित आवास न होने से उनकी उच्च शिक्षा की यात्रा में अवरुद्ध होता है।”
राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परोपकार व जनहितैषी लक्ष्यों के लिए कार्य करने में निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गोरखपुर व आसपास के क्षेत्र में उच्च शिक्षा में योगदान देने वाला यह पहला निजी विश्वविद्यालय है। उच्च शिक्षा में अग्रणी योगदान के लिए मैं गोरक्षपीठ व महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सराहना करती हैं।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि पूर्ववर्ती राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। केवल चार वर्ष में विश्वविद्यालय ने विकास यात्रा में प्रभावशाली उपलब्धियां हासिल की हैं। यह संस्थान पूर्वी उप्र में उच्च शिक्षा एवं रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस विकास यात्रा में मुख्यमंत्री, विश्वविद्यालय के संस्थापक, कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ का अमूल्य दिशानिर्देश व संबल उपलब्ध रहा है। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति ने योगी जी व पूरी टीम को बधाई दी। उन्होने कहा कि जब पूर्वांचल और अधिक स्वस्थ-सुरक्षित होगा, तब पूरा यूपी और तेजी से समग्र प्रगति के मार्ग पर बढ़ेगा। जब देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा तो तब पूरा भारत प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।
राष्ट्रपति ने अपील की कि दृढ़ संकल्प के साथ हम सभी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहें।
कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री व कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ, काबीना मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. संजय निषाद, कुलपति डॉ. सुरेंद्र सिंह, गैलेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/feed/ 0
सीएम ने किया ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ बनाने का ऐलान https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af/#respond Thu, 26 Jun 2025 14:39:46 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3956 खोड़ा नगर, मुरादनगर नगर और लोनी नगर पालिका बनेगी गाजियाबाद नगर निगम का हिस्सा

NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद में दो कार्यक्रम में शिरकत की। करीब 5 घंटे गाजियाबाद में रहे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की तैयारी है। इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार किया जाएगा। खोड़ा नगर पालिका, मुरादनगर नगर पालिका और लोनी पालिका को गाजियाबाद नगर निगम का हिस्सा बनाया जाएगा। कैलाश मानसरोवर भवन में मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। इस दौरान ग्रेटर गाजियाबाद की परिकल्पना को लेकर उनके सुझाव भी मांगे। कैलाश मानसरोवर भवन में यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंडन के पुनरुद्धार का कार्य जारी है। हिंडन नदी के दोनों ओर पेड़ लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद की सूरत पिछले आठ साल में बदली है। पहले गाजियाबाद में कूड़े का पहाड़ रहता था। अब गाजियाबाद विश्व के स्वच्छ 50 शहरों में शामिल है। कभी गाजियाबाद की कानून व्यवस्था पर गैंगवार पर फिल्में बनती थीं, अब गाजियाबाद प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर है। गाजियाबाद देश का पहला ऐसा शहर है, जहां रैपिड रेल चलती है। गाजियाबाद की अपनी मेट्रो है। अपना एयरपोर्ट है। यह सब पिछले 8 साल में डबल इंजन की सरकार की वजह से ही हो पाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले सुबह सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के परिसर में डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2027 तक यूपी 2000 मेगावाट रिनिवल एनर्जी का उत्पादन करने लगेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af/feed/ 0