treatment – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 04 Dec 2025 15:31:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg treatment – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक, इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा https://demo.theshikshanews.com/baanglaadesh-kee-poorv-pradhaanamantree-khaalida-jiya-kee-haalat-naajuk-ilaaj-ke-lie-landan-le-jaaya-jaega/ https://demo.theshikshanews.com/baanglaadesh-kee-poorv-pradhaanamantree-khaalida-jiya-kee-haalat-naajuk-ilaaj-ke-lie-landan-le-jaaya-jaega/#respond Thu, 04 Dec 2025 15:30:34 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5954 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Dhaka। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका परिवार उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। लंदन में जिया के बेटे एवं ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान रहते हैं।
⁠बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया (80) को हृदय और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने पर उन्हें ‘कोरोनरी केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती किया गया।
वह तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
‘बीबीसी बांग्ला सर्विस’ और ‘इत्तेफाक’ अखबार ने कहा कि जिया के बेटे एवं बीएनपी के स्व-निर्वासित कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की पत्नी जुबैदा रहमान अपनी सास को लंदन ले जाने के लिए जल्द ही ढाका पहुंचने वाली हैं।
जुबैदा रहमान खुद एक चिकित्सक हैं।
‘बीबीसी बांग्ला’ की खबर के अनुसार,‘‘बांग्लादेश पहुंचने के बाद जुबैदा रहमान ढाका में जिया की हालत का आकलन करेंगी और फिर उन्हें लंदन ले जाएंगी।
बीएनपी के कई नेताओं ने अपना नाम जाहिर किए बिना इस निर्णय की पुष्टि की।
इस बीच, कतर ने कहा कि वह जिया को लंदन ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने को तैयार है। उधर बृहस्पतिवार को सेना और वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर ने ढाका के एवरकेयर अस्पताल की छत पर उतरने का परीक्षण किया।
जिया ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं।
जिया के सलाहकार इनामुल हक़ चौधरी ने ‘द डेली स्टार’ अख़बार से कहा, ‘‘अगर मैडम (जिया) की सेहत यात्रा के लिए उपयुक्त है तो हम उन्हें कल सुबह लंदन ले जाने की योजना बना रहे हैं। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।’’
सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की खबर के अनुसार, चार सदस्यीय चीनी चिकित्सा दल बुधवार देर रात एवरकेयर अस्पताल पहुंचा, जहां बीएनपी अध्यक्ष के उपचार विकल्पों की समीक्षा के लिए उन्होंने मेडिकल बोर्ड के साथ बैठक की।
समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24.कॉम’ के अनुसार, बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने विशेषज्ञों से मुलाकात की और उनके साथ जिया के उपचार पर चर्चा की।
डॉ. रिचर्ड ब्यूल के नेतृत्व में ब्रिटेन के चार सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम जिया के उपचार में जुटी थी और चीनी चिकित्सकों का दल भी इसमें शामिल हो गया।
चीनी चिकित्सकों का यह दूसरा बैच था इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में चीन से पांच सदस्यीय दल प्रारंभिक सहायता प्रदान करने के मकसद से एक दिसंबर को ढाका पहुंचा था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/baanglaadesh-kee-poorv-pradhaanamantree-khaalida-jiya-kee-haalat-naajuk-ilaaj-ke-lie-landan-le-jaaya-jaega/feed/ 0
अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा : सीएम योगी https://demo.theshikshanews.com/ab-yoopee-ke-logon-ko-ilaaj-ke-lie-dillee-mein-nahin-bhatakana-hoga-seeem-yogee/ https://demo.theshikshanews.com/ab-yoopee-ke-logon-ko-ilaaj-ke-lie-dillee-mein-nahin-bhatakana-hoga-seeem-yogee/#respond Sun, 26 Oct 2025 13:27:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5495 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में निजी अस्पतालके लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में स्थापित निजी अस्पतालइसका सशक्त उदाहरण है। यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परिभाषा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से न केवल एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब दिल्ली में महंगे इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि गाजियाबाद में ही वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर उपलब्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जब उत्तर प्रदेश में थर्ड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी, उस समय डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू किया था कि गाजियाबाद में निजी अस्पतालके नाम से अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करेंगे। इसमें सभी प्रकार की सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं होंगी और विशेष रूप से कैंसर की अत्याधुनिक सुविधा भी, जिसके लिए पहले लोगों को विदेश जाना पड़ता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तब यह विश्वास नहीं होता था कि इतनी जल्दी यह संभव होगा, लेकिन डॉक्टर पीएन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम ने मात्र तीन वर्षों में इसे साकार कर दिखाया। यह इन्वेस्टमेंट भी है और 5,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी। इस अस्पताल में डॉक्टर, पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य हेल्थकेयर से जुड़े 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में यह जो काम हुआ है वह उत्तर प्रदेश के बदलते निवेश माहौल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की शक्ति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। उत्तर प्रदेश ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले और हेल्थकेयर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो। सीएम योगी ने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा कहती है कि “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्,” यानी जीवन के सभी उद्देश्यों की पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालइसी भावना को मूर्त रूप देती है। यहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो अब तक केवल विकसित देशों में ही मिलती थीं। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर पीएन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और एनसीआर के नागरिकों के लिए हेल्थकेयर की नई दिशा तय की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालजैसे प्रोजेक्ट न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि रोजगार और विश्वास का नया अध्याय भी लिख रहे हैं। यह अस्पताल उत्तर प्रदेश की उस नई सोच का प्रतीक है, जो स्वास्थ्य, निवेश और सेवा को एक सूत्र में जोड़ती है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/ab-yoopee-ke-logon-ko-ilaaj-ke-lie-dillee-mein-nahin-bhatakana-hoga-seeem-yogee/feed/ 0