The campaign to provide all facilities to the city residents will continue – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 16 Jul 2025 13:34:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg The campaign to provide all facilities to the city residents will continue – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 विधायक संजीव शर्मा ने जिला चिकित्सालय में सीसी रोड के निर्माण कार्य का उदघाटन किया https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/#respond Wed, 16 Jul 2025 13:34:46 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4284 शहरवासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अभियान जारी रहेगा

NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। शहर विधायक संजीव शर्मा का शहर के विकास कर उसे आदर्श शहर बनाने का अभियान जारी है। इसी कडी में उन्होंने जिला चिकित्सालय, एमएमज़ी अस्पताल में टीबी विभाग से शवदाह गृह तक सीसी रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सीसी रोड के बन जाने से जिला चिकित्सालय, एमएमजी अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को फायदा होगा।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्घ कराई जा रही है। ऐसी चिकित्सा सुविधाएं जो सिर्फै प्राइवेट अस्पतालों में ही होती थीं, आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालय, एमएमजी अस्पताल में भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है। उनका यही प्रयास है कि जनता ने जिस विश्वास व भरोसे से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना, उस पर खरा उतरते हुए वे जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत हैं। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि इस रोड का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/feed/ 0