student – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Mon, 03 Nov 2025 15:06:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg student – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 कम उपस्थिति के कारण विधि पाठ्यक्रम के किसी छात्र को परीक्षा देने से न रोका जाए: हाई कोर्ट https://demo.theshikshanews.com/kam-upasthiti-ke-kaaran-vidhi-paathyakram-ke-kisee-chhaatr-ko-pareeksha-dene-se-na-roka-jae-haee-kort/ https://demo.theshikshanews.com/kam-upasthiti-ke-kaaran-vidhi-paathyakram-ke-kisee-chhaatr-ko-pareeksha-dene-se-na-roka-jae-haee-kort/#respond Mon, 03 Nov 2025 15:04:00 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5595 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को व्यवस्था दी कि देश में विधि पाठ्यक्रम के किसी भी छात्र को न्यूनतम उपस्थिति न होने के कारण परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकता। उच्च न्यायालय ने विधि महाविद्यालयों में अनिवार्य उपस्थिति की आवश्यकता से संबंधित कई निर्देश जारी करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को उपस्थिति मानकों में बदलाव करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि कम उपस्थिति के कारण छात्र को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जा सकता।
जज प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति शर्मा की पीठ ने यह आदेश स्वत: संज्ञान याचिका का निपटारा करते हुए दिया। 2016 में विधि के छात्र सुषांत रोहिल्ला की आत्महत्या के मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह याचिका शुरू की थी। रोहिल्ला ने कथित तौर पर आवश्यक उपस्थिति न होने के कारण सेमेस्टर परीक्षा देने से रोके जाने के बाद अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।
पीठ ने कहा, “सभी पक्षों की दलीलों और सामने आई वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए अदालत का मानना है कि सामान्य शिक्षा और विशेष रूप से विधि शिक्षा में ऐसे कठोर नियम नहीं होने चाहिए, जिनसे छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो।”
सुशांत रोहिल्ला एमिटी विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम के तीसरे वर्ष के छात्र थे। उन्होंने 10 अगस्त 2016 को आत्महत्या की थी। बताया जाता है कि उन्हें कथित तौर पर आवश्यक उपस्थिति न होने के कारण सेमेस्टर परीक्षा देने से रोक दिया गया था। रोहिल्ला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वे निराश महसूस कर रहे हैं और जीवित नहीं रहना चाहते।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/kam-upasthiti-ke-kaaran-vidhi-paathyakram-ke-kisee-chhaatr-ko-pareeksha-dene-se-na-roka-jae-haee-kort/feed/ 0
जीएलए के विधि छात्र रौनक का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम कीर्तिमान https://demo.theshikshanews.com/jeeele-ke-vidhi-chhaatr-raunak-ka-raashtreey-star-par-svarnim-keertimaan/ https://demo.theshikshanews.com/jeeele-ke-vidhi-chhaatr-raunak-ka-raashtreey-star-par-svarnim-keertimaan/#respond Wed, 01 Oct 2025 05:32:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5207 जीएलए के विधि छात्र रौनक उपमन्यु ने 251 प्रथम पुरस्कार जीतकर ब्रज का नाम देशभर में किया रोशन
NCR TODAY. Khabariya. Mathura। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र रौनक उपमन्यु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीएलए की उत्कृष्ट की शिक्षा की छाप छोड़ी है। रौनक ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस (डिबेट) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल जीएलए विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
गत दिवस दिल्ली आईआईटी में आयोजित संविधान सभा की बैठक में भी जीएलए के रौनक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी स्वर्णिम उपलब्धियों की श्रृंखला को और समृद्ध किया। इस वर्ष रौनक ने कुल 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी में प्रथम पुरस्कार जीतकर यह साबित किया कि कठिन परिश्रम और वक्तृत्व कौशल का संगम हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस साल रौनक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम पुरस्कार, आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरस्कार, तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल स्थान हासिल किया, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।
पिछले 25 दिनों के भीतर ही रौनक ने आठ प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लौह मनवाया है। इन प्रतियोगिताओं में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हिंदू कॉलेज प्रमुख रहे, जिनमें से हिंदू कॉलेज में उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं पुरस्कृत किया।
रौनक की इस असाधारण उपलब्धि पर जीएलए विश्वविद्यालय परिवार भी गर्व महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि रौनक उपमन्यु ने अपने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अद्भुत वक्तृत्व कौशल से न केवल जीएलए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि ब्रजभूमि को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है। जीएलए की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया है और रौनक की उपलब्धि उसी का परिणाम है। इतनी बड़ी संख्या में प्रथम पुरस्कार जीतना न केवल रिकॉर्ड है, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
वहीं विधि संकाय के डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने कहा जीएलए के रौनक उपमन्यु ने डिबेटिंग के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह विधि शिक्षा और युवा संसद की परंपरा के लिए एक स्वर्णिम अध्याय है। जीएलए विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, अनुसंधान-आधारित शिक्षा पद्धति और व्यवहारिक प्रशिक्षण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद की है। उनकी निरंतर सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि विद्यार्थी समर्पण, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करें तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। रौनक का यह रिकॉर्ड पूरे छात्र समुदाय के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। रौनक उपमन्यु एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र हैं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jeeele-ke-vidhi-chhaatr-raunak-ka-raashtreey-star-par-svarnim-keertimaan/feed/ 0
शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र नॉलेज पार्क हॉस्टल में चादर से फांसी लगाकर की आत्महत्या https://demo.theshikshanews.com/b-tech-student-of-sharda-university-committed-suicide/ https://demo.theshikshanews.com/b-tech-student-of-sharda-university-committed-suicide/#respond Sat, 16 Aug 2025 13:02:20 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4782 सुसाइड नोट में लिखा …यह दुनिया मेरे लिए नहीं है। मैं किसी काम का नहीं हूं… सॉरी.. बाबा मां आपके ओल्ड इस में आपका मदद नहीं कर पाया… मृत्यु के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए

NCR TODAY. Khabariya. Greater Noida। ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र शिवम डे ने 15 अगस्त की रात नॉलेज पार्क हॉस्टल में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! थाना नालेज पार्क पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, जहां सुसाइड नोट मिला है जिसमे तनाव और दबाव के कारण सुसाइड करने की बात कही गई और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है, पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र शिवम डे ने सुसाइड नोट लिखा है… जब आप यह पढ़ रहे होंगे मैं मृत हो चुका होगा। मेरी मौत का यह निर्णय मेरा है इसमें कोई और शामिल नहीं है।… यह दुनिया मेरे लिए नहीं है। मैं किसी काम का नहीं हूं.. मैं पुलिस से भी अनुरोध करता हूं कि मेरी मृत्यु के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए… उन सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं जो मुझे प्यार करते थे, सॉरी.. बाबा मां आपके ओल्ड इस में आपका मदद नहीं कर पाया मैं और तनाव और प्रेशर को झेल नहीं पा रहा था… लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है मैं अपने मृत्यु के बाद किसी का पीछा नहीं करूंगा।…. सुसाइड नोट मिलने के बाद शिवम डे पिता आहत है, उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी, जब जो फीस ले रहे रही, उनकी प्रिस्पॉन्सिविटी बनती है की घर पर इन्फॉर्म करे या लोकल गार्डियन को इन्फॉर्म करे कि शिवम इतने सालों से क्या इतने दिनों से वो कॉलेज नहीं पहुँच रहा है।
पुलिस अधिकारियो का कहना है कि थाना नॉलेज पार्क को निजी अस्पताल से मेमो से सूचना मिली थी, कि नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के 24 साल के छात्र शिवम डे ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा हॉस्पिटल पहुँचकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। अन्य कार्यवाही की जा रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/b-tech-student-of-sharda-university-committed-suicide/feed/ 0