shishu mrtyu dar kam hokar 25 huee – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 04 Sep 2025 15:38:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg shishu mrtyu dar kam hokar 25 huee – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 शिशु मृत्यु दर कम होकर 25 हुई, 2013 में 40 के स्तर पर थी https://demo.theshikshanews.com/shishu-mrtyu-dar-kam-hokar-25-huee-2013-mein-40-ke-star-par-thee/ https://demo.theshikshanews.com/shishu-mrtyu-dar-kam-hokar-25-huee-2013-mein-40-ke-star-par-thee/#respond Thu, 04 Sep 2025 14:57:14 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4979 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारत के महापंजीयक द्वारा जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट (एसआरएस) 2023 के अनुसार, देश में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 25 के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है, जो 2013 के 40 के स्तर से 37.5 प्रतिशत की तीव्र गिरावट है। आईएमआर एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य संकेतक है, जिसे एक वर्ष से कम आयु के प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर बच्चों की मृत्यु के मामलों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह संख्या जितनी कम होगी, स्वास्थ्य सेवा की पहुंच उतनी ही बेहतर होगी।
एसआरएस 2023 रिपोर्ट में 2023 के आंकड़ों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार, आईएमआर में 1971 के 129 से 80 प्रतिशत की अत्यधिक गिरावट दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में देश में आईएमआर का उच्चतम स्तर 37 दर्ज किया गया। सबसे कम स्तर मणिपुर में 3 दर्ज किया गया। केरल 21 बड़े राज्यों में से एकमात्र ऐसा राज्य था जिसने एकल अंक में आईएमआर 5 दर्ज किया। यह मणिपुर के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।
रिपोर्ट के अनुसार देश भर में आईएमआर में ग्रामीण क्षेत्रों में 44 से गिरावट दर्ज की गई है जो 28 पहुंच गई है। देश के शहरी क्षेत्रों में यह संख्या 27 से घटकर 18 हो गई है। यह क्रमशः लगभग 36 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। रिपोर्ट में देश में जन्म दर और मृत्यु दर में गिरावट पर भी प्रकाश डाला गया है।
जन्म दर जनसंख्या वृद्धि का एक महत्वपूर्ण निर्धारक है। यह किसी दिए गए क्षेत्र और वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या पर जीवित नवजातों की संख्या बताती है।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पिछले पांच दशकों में अखिल भारतीय स्तर पर जन्म दर में भारी गिरावट आई है, जो 1971 में 36.9 से घटकर 2023 में 18.4 हो गई है। इन वर्षों में ग्रामीण-शहरी अंतर भी कम हुआ है। हालांकि, पिछले पांच दशकों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म दर अधिक रही है।’’
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दशक में जन्म दर में लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 2013 में 21.4 से घटकर 2023 में 18.4 हो गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 22.9 से घटकर 20.3 हो गई है (लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट)। शहरी क्षेत्रों में यह 17.3 से घटकर 14.9 हो गई है (लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट)।
बिहार में 2023 में सबसे ज्यादा जन्म दर 25.8 दर्ज की गई, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 10.1 के साथ सबसे कम पर था। पिछले पांच दशक में मृत्यु दर धीरे-धीरे कम होकर 1971 में 14.9 से 2023 में 6.4 हो गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में, यह 2022 में 7.2 से घटकर 2023 में 6.8 हो गई। शहरी क्षेत्रों में, यह 2022 में 6.0 से घटकर 2023 में 5.7 हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि चंडीगढ़ में सबसे कम मृत्यु दर 4 और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 8.3 दर्ज की गई।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/shishu-mrtyu-dar-kam-hokar-25-huee-2013-mein-40-ke-star-par-thee/feed/ 0