Sardar Patel – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 31 Oct 2025 15:43:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Sardar Patel – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मुर्मु और शाह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, शाह ने एकता दौड़ को झंडी दिखाई https://demo.theshikshanews.com/murmu-aur-shaah-ne-saradaar-patel-ko-shraddhaanjali-arpit-kee-shaah-ne-ekata-daud-ko-jhandee-dikhaee/ https://demo.theshikshanews.com/murmu-aur-shaah-ne-saradaar-patel-ko-shraddhaanjali-arpit-kee-shaah-ne-ekata-daud-ko-jhandee-dikhaee/#respond Fri, 31 Oct 2025 15:43:09 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5560 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में श्री शाह ने सरदार पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ के अवसर पर लोगों को देश की एकता और अखंडता के संकल्प की शपथ दिलाई और ‘एकता दिवस दौड़’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती मुर्मु और श्री शाह ने सुबह साढे छह बजे यहां पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने संदेश में कहा, ‘‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। सरदार पटेल एक महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र-निर्माता थे, जिन्होंने अपने अटूट संकल्प, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से देश के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइए, ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर हम सब एकजुट होकर, एक सशक्त, समरस और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लें।’’
श्री शाह ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता, अखंडता और किसानों के सशक्तीकरण के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं।
सरदार साहब ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों, पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़कर देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया। उनका दृढ़ विश्वास था कि देश के विकास की धुरी किसानों की समृद्धि में निहित है। वे आजीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे।
सरदार साहब ने जिस न्यायप्रधान और एकता के सूत्र में बंधे राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर एक राष्ट्रभक्त का दायित्व है।”
बाद में श्री शाह ने यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता के संकलप की शपथ दिलाई और एकता दिवस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल, खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया, गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनेक जाने माने खिलाड़ी और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष सरदार पटेल की जयंती को देश भर में विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सरदार पटेल की गुजरात के केवड़िया स्थित प्रतिमा स्थल ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर गणतंत्र दिवस की तर्ज पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा, “आज सरदार पटेल की 150वीं जयंती है और यह बहुत खास दिन है। 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को हम सरदार पटेल के सम्मान में रन फॉर यूनिटी इवेंट ऑर्गनाइज़ करते हैं। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे बड़े धूमधाम से मनाने का फैसला किया। सरदार पटेल ने आज के भारत को बनाने और एक यूनाइटेड देश बनाने में आज़ादी के बाद देश को एक करने में बहुत बड़ा योगदान दिया।”
श्री शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने अंग्रेजों की देश को 562 रियासतों में बांटने की रणनीति को नाकाम करते हुए सभी 562 रियासतों को एक करने का बहुत बड़ा काम पूरा किया और आज का आधुनिक भारत का नक्शा सरदार पटेल की विज़न और कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को भारत में मिलाकर सरदार पटेल के संकल्प को पूरा किया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकारों पर सरदार पटेल की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया और कहा, “उस समय की कांग्रेस सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल को सही सम्मान नहीं दिया। सरदार पटेल को 41 साल की देरी के बाद भारत रत्न दिया गया। देश में कहीं भी न तो कोई मेमोरियल बनाया गया और न ही कोई स्मारक। यह तभी हुआ जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आइडिया सोचा और सरदार पटेल के सम्मान में एक शानदार स्मारक बनाया।” श्री शाह ने सरदार पटेल के किसानोंं के हितों की रक्षा करने के लिए चलाये गये बारडाेली सत्याग्रह का भी उल्लेख किया और कहा कि सरदार पटेल ने अपने इरादों से अंग्रेजों को झुकने के लिए मजबूर कर दिया।

 

]]>
https://demo.theshikshanews.com/murmu-aur-shaah-ne-saradaar-patel-ko-shraddhaanjali-arpit-kee-shaah-ne-ekata-daud-ko-jhandee-dikhaee/feed/ 0
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लें देशवासी: मोदी https://demo.theshikshanews.com/saradaar-patel-kee-150veen-jayantee-par-aayojit-ran-phor-yoonitee-mein-bhaag-len-deshavaasee-modee/ https://demo.theshikshanews.com/saradaar-patel-kee-150veen-jayantee-par-aayojit-ran-phor-yoonitee-mein-bhaag-len-deshavaasee-modee/#respond Sun, 26 Oct 2025 11:35:11 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5476 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों से 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने की अपील की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात” की 127 वीं कड़ी में अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक सरदार पटेल की 150वीं जयंती का दिन पूरे देश के लिए एक बहुत विशेष अवसर है। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे।
श्री मोदी ने कहा ” वह एक अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र थे जिन्होंने भारत और ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह अपने समय के सबसे सफल वकीलों में से भी एक थे। श्री पटेल वकालत में और नाम कमा सकते थे, लेकिन महात्मा गांधी से प्रेरित होकर उन्होंने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया।”
श्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद नगर निगम के प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहा था। उन्होंने स्वच्छता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान के लिए हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के प्रशासनिक ढांचे की एक मजबूत नींव भी रखी और देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अद्वितीय प्रयास किए। मेरा आप सबसे आग्रह है कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती देश-भर में होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में आप सभी अपने लोगों के साथ शामिल हों।
श्री मोदी ने कहा कि यह एक प्रकार से युवा चेतना का अवसर बनना चाहिए जो देश की एकता को मजबूती देगा। यह उस महान विभूति के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था ।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/saradaar-patel-kee-150veen-jayantee-par-aayojit-ran-phor-yoonitee-mein-bhaag-len-deshavaasee-modee/feed/ 0