running away – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 23 Oct 2025 04:05:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg running away – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 किसान मंदी से घिरे, प्रधानमंत्री सच्चाई से भाग रहे हैं: कांग्रेस https://demo.theshikshanews.com/kisaan-mandee-se-ghire-pradhaanamantree-sachchaee-se-bhaag-rahe-hain-kaangres/ https://demo.theshikshanews.com/kisaan-mandee-se-ghire-pradhaanamantree-sachchaee-se-bhaag-rahe-hain-kaangres/#respond Thu, 23 Oct 2025 03:36:02 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5426 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगी इस सच्चाई से भाग रहे हैं कि देश के किसान फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिलने से मंदी का सामना कर रहे हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी देश के किसानों के लिए जरूरी है। उनके मुताबिक मूंग, अरहर और कुछ अन्य फसलें तय एमएसपी से कम दाम पर खरीदी जा रही हैं।
⁠रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था में तेजी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि वे देशभर के किसानों के सामने खड़ी मंदी की सच्चाई से बस भाग रहे हैं।’
उन्होंने दावा किया कि मकई, सोयाबीन, मूंग, अरहर, कपास और बाजरा जैसी फसलों के बाज़ार भाव फिलहाल उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे हैं। रमेश ने कहा, ‘इसी वजह से किसानों के संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, जिसका देश के पूर्व उप राष्ट्रपति (जगदीप धनखड़) ने भी पुरज़ोर समर्थन किया था।’

]]>
https://demo.theshikshanews.com/kisaan-mandee-se-ghire-pradhaanamantree-sachchaee-se-bhaag-rahe-hain-kaangres/feed/ 0