RSS attacking – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 28 Sep 2025 16:32:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg RSS attacking – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 लद्दाख के लोगों, संस्कृति पर भाजपा और आरएसएस हमला कर रहे: राहुल गांधी https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/ https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/#respond Sun, 28 Sep 2025 16:32:23 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5193 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. New Delhi. Laddaakh। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि लद्दाख के लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। उन्होंने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की भी वकालत की।
गांधी की यह टिप्पणी लेह में हुई हिंसा के मद्देनजर आई है। लेह में बुधवार को हुई हिंसा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हो गये। तब से, दंगों में संलिप्तता के आरोप में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया है और राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है।
गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं।’’ लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई। भाजपा ने चार युवकों की जान लेकर और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर जवाब दिया। हत्या बंद करो। हिंसा बंद करो। धमकी देना बंद करो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख को आवाज दीजिए। उन्हें छठी अनुसूची दीजिए।’’
अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित लेह में रविवार को लगातार पांचवें दिन कर्फ्यू लगा रहा और उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता प्रतिबंधों में ढील देने के बारे में फैसला करने के लिए सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। राज्य का दर्जा देने और लद्दाख में छठी अनुसूची के विस्तार के मुद्दे पर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ‘लेह एपेक्स बॉडी’ (एलएबी) द्वारा आहूत बंद के दौरान बुधवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। शनिवार को लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/feed/ 0