road accident – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 22 Jan 2026 14:46:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg road accident – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 डोडा सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत, उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/ https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/#respond Thu, 22 Jan 2026 14:46:59 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6156 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Jammu। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 10 जवानों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।
यहां अधिकारियों ने बताया कि सेना का कैस्पर वाहन भद्रवाह-चंबा सड़क पर थानाला के ऊपरी इलाके खन्नीटॉप के पास फिसलन भरी सड़क के कारण करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। यह टीम एक टीम ऑपरेशन के लिए जा रही थी। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया।
जिला प्रशासन के अनुसार, वाहन में सेना के कुल 21 जवान सवार थे, जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में तत्काल उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल एक जवान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हृदय विदारक त्रासदी पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने बहादुर सैनिकों के बलिदान पर गर्व है और पूरा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने इस घटना को पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी त्रासदी बताते हुए प्रशासन को घायलों के उपचार में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस दुखद दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और उन्होंने डोडा के डीसी हरविंदर सिंह और कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की है। उन्होंने लिखा” हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरे सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/feed/ 0
उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सड़क हादसे में छह की मौत, एक घायल https://demo.theshikshanews.com/uttaree-kailiforniya-mein-sadak-haadase-mein-chhah-kee-maut-ek-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/uttaree-kailiforniya-mein-sadak-haadase-mein-chhah-kee-maut-ek-ghaayal/#respond Thu, 15 Jan 2026 15:18:08 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6131 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. San Francisco। अमेरिका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैलिफ़ोर्निया की पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे उत्तरी सैक्रामेंटो घाटी के तेहामा काउंटी में घटित हुई, जहाँ एक पिकअप ट्रक सेंटर लाइन पार करके सामने से आ रही एक बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस में पाँच यात्री और एक चालक सवार थे। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और दोनों चालक और चार यात्रियों को मौके पर ही मौत हो गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/uttaree-kailiforniya-mein-sadak-haadase-mein-chhah-kee-maut-ek-ghaayal/feed/ 0
आगरा-सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार ट्रक से भिड़ी, मुख्य आरक्षी सहित दो की मौत, 5 घायल https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/#respond Sun, 26 Oct 2025 12:35:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5489 NCR TODAY. Khabariya. Agra।  उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में थाना निबोहरा की पुलिस टीम गुमशुदगी के एक दर्ज मामले में दबिश देकर राजस्थान से वापस लौट रही थी। आगरा जयपुर हाईवे पर पुलिस टीम की प्राइवेट कार हाईवे पर ट्रक से टकराने पर कार चालक सहित मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। टीम के उप निरीक्षक गौरव कुमार और पीड़ित परिवार के सदस्यों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को आगरा के थाना क्षेत्र फतेहपुर सीकरी अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे जयपुर हाईवे पर ग्राम चौमांशाहपुर, रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास कार अचानक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह और चालक देव पुत्र मंगल सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत 05 लोग घायल हुए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विगत दिनों आगरा के थाना निबोहरा में महिला की गुमशुदगी के मामले में उसकी बारामदगी हेतु पुलिस एक प्राइवेट अर्टिगा कार से राजस्थान के सूरतगढ़ गए हुए थे और दविश देने के बाद वापस आगरा आ रहे थे।
एस एच ओ फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि घटना में थाना निबोहरा में तैनात मुख्य आरक्षी गौरव प्रताप सिंह की मृत्यु हो गई है। इसी थाने के उप निरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/feed/ 0