Road accident in Kannauj – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 17 Dec 2025 05:56:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Road accident in Kannauj – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 कन्नौज में सड़क हादसा: गाजियाबाद के 4 की मौत https://demo.theshikshanews.com/kannauj-mein-sadak-haadasa-gaajiyaabaad-ke-4-kee-maut/ https://demo.theshikshanews.com/kannauj-mein-sadak-haadasa-gaajiyaabaad-ke-4-kee-maut/#respond Wed, 17 Dec 2025 05:56:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6017 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad/Kannauj। दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में गाजियाबाद के चार लोगों की मौत हो गई। मृतक सभी लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जो अयोध्या जा रहे थे। हाईवे पर किमी संख्या- 241 के पास अचानक कार का टायर फट गया जो हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के समय कार की रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटा की बताई जा रही है। अधिक स्पीड में टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी छत उड़ गई। कार का बोनट पिचक कर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया। मृतकों में एक के चेहरे के दो टुकड़े हो गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक की गर्दन टूट गई। हादसे के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 4 मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश गुप्ता और अवनीश कुशल के रूप में हुई है। ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे।
कार सवार सुभासपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ जा रहे थे। दरअसल, अशोक सुभासपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसा बांगरमऊ में हुआ। फॉर्च्यूनर (UP14 GB 2220) से चार लोग गाजियाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। फॉर्च्यूनर अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल, निवासी राजनगर एक्सटेंशन (गाजियाबाद) के नाम से पंजीकृत है। अभिनव अग्रवाल कार चला रहा था। दुर्घटना के समय फॉरच्यूनर की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटा। कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। फिर भी कोई नहीं बचा। कार की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल था। मलबे को क्रेन से हटाया। हादसे में अशोक कुमार अग्रवाल (55), आकाश गुप्ता (32), अभिनव अग्रवाल (20) और अवनीश कुशल (26) की मौत हो गई। सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। वहीं अशोक और अभिनव चाचा-भतीजे थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गत्ते भी मिला है। इसमें कई मोमेंटो रखे हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार सवार किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/kannauj-mein-sadak-haadasa-gaajiyaabaad-ke-4-kee-maut/feed/ 0