returns to Mumbai – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 25 Oct 2025 03:39:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg returns to Mumbai – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 एअर इंडिया का नेवार्क जाने वाला विमान तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौटा https://demo.theshikshanews.com/ear-indiya-ka-nevaark-jaane-vaala-vimaan-takaneekee-kharaabee-ke-kaaran-mumbee-lauta/ https://demo.theshikshanews.com/ear-indiya-ka-nevaark-jaane-vaala-vimaan-takaneekee-kharaabee-ke-kaaran-mumbee-lauta/#respond Thu, 23 Oct 2025 03:30:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5424 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। एअर इंडिया का नेवार्क जाने वाला एक विमान मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया।
उड़ानों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान तीन घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद मुंबई लौट आया।
विमानन कंपनी ने एक बयान में बताया, “22 अक्टूबर (21 अक्टूबर देर रात एक बजकर 50 मिनट पर) को मुंबई से नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाले एआई191 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन मुंबई वापसी की। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में वापस उतर गया और उसकी आवश्यक जांच की जा रही है।”
⁠एअर इंडिया ने बताया कि उड़ान संख्या एआई191 और एआई144 (जो नेवार्क से मुंबई के लिए निर्धारित थीं) रद्द कर दी गईं।
विमानन कंपनी ने बताया कि सभी प्रभावित यात्रियों के लिए मुंबई के होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है और उनके गंतव्य के लिए एअर इंडिया व अन्य विमानन कंपनियों की वैकल्पिक उड़ानों में बुकिंग की गई है।
यात्रियों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया गया। विमानन कंपनी ने बताया कि नेवार्क से एआई144 के यात्रियों को भी उड़ान रद्द किये जाने की सूचना दे दी गई है और उन्हें जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराने में मदद की जा रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/ear-indiya-ka-nevaark-jaane-vaala-vimaan-takaneekee-kharaabee-ke-kaaran-mumbee-lauta/feed/ 0