Rajnath singh – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 31 Oct 2025 16:23:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Rajnath singh – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए दस वर्ष के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-aur-amerika-ne-raksha-kshetr-mein-sahayog-badhaane-ke-lie-das-varsh-ke-raksha-samajhaute-par-hastaakshar-kiye/ https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-aur-amerika-ne-raksha-kshetr-mein-sahayog-badhaane-ke-lie-das-varsh-ke-raksha-samajhaute-par-hastaakshar-kiye/#respond Fri, 31 Oct 2025 16:23:35 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5578 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. New Delhi। भारत और अमेरिका ने रक्षा उद्योग, सेनाओं और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए दस वर्ष के महत्वाकांक्षी रक्षा समझौते (रक्षा फ्रेमवर्क समझौते) पर हस्ताक्षर किये हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कुआलालंपुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 12 वीं बैठक से इतर हुई बैठक में वार्ता के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के अंतर्गत अमेरिका भारत के साथ उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी साझा करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच रक्षा भागेदारी और मजबूत बनेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह समझौता भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के संपूर्ण आयाम को नीतिगत दिशा प्रदान करेगा और साझेदारी के एक नए दशक का सूत्रपात करेगा। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र भारत-अमेरिका संबंधों का प्रमुख स्तंभ बना रहेगा।
उधर श्री हेगसेथ ने कहा कि रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत अमेरिका के लिए प्राथमिकता वाला देश है। उन्होंने कहा कि अमेरिका स्वतंत्र और मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीटर हेगसेथ के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। हमने 10 वर्ष के ‘अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा’ पर हस्ताक्षर किए। यह हमारी पहले से ही मज़बूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह रक्षा रूपरेखा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के संपूर्ण आयाम को नीतिगत दिशा प्रदान करेगी। यह हमारे बढ़ते रणनीतिक तालमेल का संकेत है और साझेदारी के एक नए दशक का सूत्रपात करेगा। रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बना रहेगा। एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए हमारी साझेदारी महत्वपूर्ण है।”
श्री हेगसेथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैंने अभी अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मिलकर 10 वर्ष के यूएस-इंडिया डिफेंस फ्रेमवर्क पर साइन किए हैं। इससे हमारी डिफेंस पार्टनरशिप आगे बढ़ेगी, जो रीजनल स्टेबिलिटी और रोक के लिए एक अहम हिस्सा है।
हम अपना कोऑर्डिनेशन, इन्फॉर्मेशन शेयरिंग और टेक कोऑपरेशन बढ़ा रहे हैं। हमारे डिफेंस संबंध पहले कभी इतने मज़बूत नहीं रहे।”
रक्षा मंत्रालय ने वक्तव्य में कहा है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक अच्छी रही और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद उनकी आमने-सामने की बैठक हुई।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में निरंतर तेज़ी की सराहना की और इसके परस्पर फायदे पर आधारित साझेदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने रक्षा मुद्दों तथा चुनौतियों की समीक्षा की और रक्षा उद्योग तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने बढती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत जताई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-aur-amerika-ne-raksha-kshetr-mein-sahayog-badhaane-ke-lie-das-varsh-ke-raksha-samajhaute-par-hastaakshar-kiye/feed/ 0
स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह https://demo.theshikshanews.com/svasth-bhaarat-hee-vikasit-bhaarat-kee-aadhaarashila-raajanaath-sinh/ Sun, 26 Oct 2025 13:00:01 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5493 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित निजी अस्पतालके उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम उस भारत की ओर बढ़ रहे हैं जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, जो शक्तिशाली और स्वस्थ हो। हमारा हर कदम, हर नीति, हर प्रयास देश के गरीब, वंचित और ग्रामीण जनमानस को समर्पित है। हम मानते हैं कि जब भारत का हर नागरिक स्वस्थ होगा तभी भारत सशक्त होगा। हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राष्ट्र के नागरिकों का स्वास्थ्य उत्तम होना बहुत जरूरी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालके लिए गौरव की बात है कि इसे दक्षिण एशिया में रोबोटिक्स सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता मिली है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से मेडिकल ट्रेनिंग और टेक्निकल रिसर्च को नई दिशा देगी। हम जब भी किसी सफल इंसान की कहानी पढ़ते हैं, आपको यही देखने को मिलेगा कि हर बड़ी यात्रा की शुरुआत किसी न किसी बड़ी व्यक्तिगत पीड़ा से निकलती है। निजी अस्पतालके चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा ने 1986 में अपनी माता को कैंसर की वजह से मृत्युशैया पर देखा, उनकी इसी पीड़ा ने निजी अस्पतालको जन्म दिया। आज यह अस्पताल समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्तरदायित्वपूर्ण निर्वाह किया है। ठीक उसी प्रकार हम भी समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने नया रूप लिया है। पहले जहां यह गरीब के लिए चिंता का कारण होता था, वही आज उसके अधिकार के रूप में उसके दरवाजे तक पहुंच रहा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत का कोई गरीब किसी भी बीमारी के कारण अपने जीवन की उम्मीद न खोए। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का कवच प्रदान किया गया है। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है। ताकि जीवन के उस पड़ाव में जब देखभाल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब सरकार एक संरक्षक के रूप में उसके साथ खड़ी रहे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम जनता को अत्यंत किफायती दर पर जेनरिक मेडिसिन उपलब्ध कराई जा रही है। आज गांव-गांव में लोग इन केंद्रों से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही हमने एक मजबूत स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर विशेष बल दिया है। 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, वही आज बढ़कर 800 पहुंच चुकी है। 2014 में एमबीबीएस की सीटें केवल 50 हजार हुआ करती थीं, आज यह 1 लाख 20 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं। 22 नए एम्स की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसमें से 12 पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं, बाकियों का निर्माण पूरी तेजी पर है। जब ये सभी संस्थान पूरी तरह से कार्यरत होंगी तो हमारा हेल्थ नेटवर्क और मजबूत होगा।
उन्होंने यह कहकर अपनी खुशी जाहिर की कि यशोदा समूह इस क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह संस्था आने वाले समय में न केवल भारत बल्कि दक्षिण एशिया में नवाचार की नई परिभाषा गढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर यहां के चिकित्सक और कर्मचारियों के मन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

]]>
रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का लोकार्पण https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/ https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/#respond Sat, 30 Aug 2025 16:40:03 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4914 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नोएडा पहुंचे। दोनों नेताओं ने सेक्टर-81 स्थित राफी मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रक्षा उपकरण एवं इंजन टेस्ट फैसिलिटी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ती रक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए अत्याधुनिक ड्रोन, एयरक्राफ्ट इंजन और एयरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
भारत 1947 से लगातार चुनौतियों का सामना करता आ रहा है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने युद्ध के नए दौर में देश की सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन किया है। आपके पास ताकत है तो दुनिया आपके सामने नतमस्तक होती है। शास्त्र और शस्त्र दोनों का बेहतर समन्वय होगा तो शांति कायम होगी। उन्होंने शेर और बकरी का उदाहरण देते हुए कहा कि शेर सामर्थ्य और राज दोनों का प्रतीक है। सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की वीरता का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां संचालित हैं।
राज्य सरकार ने साढ़े 12 हजार एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए उपलब्ध कराई है, जिसमें आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट और कानपुर शामिल हैं। साथ ही लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट स्थापित की गई है, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ की मुस्कुराहट तब और बढ़ेगी जब वहां से ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर निशाना साधेगी।
उन्होंने नई ड्रोन यूनिट को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि यूपी सरकार देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह यूनिट देश को समर्पित है और डिफेंस सिस्टम में साइंटिफिक रिवॉल्यूशन का प्रतीक है। 2017 में महज 10 लोगों के साथ कंपनी की शुरुआत हुई थी और आज 3,600 से ज्यादा वैज्ञानिक व इंजीनियर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका या चीन का कोई भी डिफेंस सिस्टम इस कंपनी के बने ड्रोन को डिटेक्ट नहीं कर सकता।
इसे देश की सबसे इनोवेटिव एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिस्टम दुश्मन में दहशत पैदा करने वाला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी खराब थी कि यहां उद्योग लगाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि ड्रोन अब सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक युद्ध का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि विरोध झेलने के बावजूद भारत ने हमेशा नई राह बनाई है। मात्र 14 महीनों में इस कंपनी और डीआरडीओ के बनाए प्रोडक्ट्स ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस्तेमाल हुए। संकल्प, साहस और विज्ञान के मेल से ही यह संभव हो पाया और सेना के जवानों की वीरता का भी जिक्र किया जाना चाहिए।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/feed/ 0
पहलगाम हमला के बाद बैठकों का दौर जारी, राजनाथ ने भी तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ चर्चा की https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Wed, 23 Apr 2025 12:38:38 +0000 http://www.khabariya.com/?p=967 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद राजधानी दिल्ली और श्रीनगर में कई उच्च स्तरीय बैठकों में स्थिति की समीक्षा तथा उससे निपटने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कुछ देर पहले सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को यहां महत्वपूर्ण बैठक की।


सूत्रों के अनुसार दो घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा और आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी।
इससे पहले सऊदी अरब की यात्रा अधूरी छोड़ कर सुबह ही दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिश्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में श्री मोदी को विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा स्थिति तथा हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उधर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार से ही श्रीनगर में बैठकें कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आज हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने आतंकवादी हमले की जगह का भी दौरा किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री शाह के श्रीनगर से वापस लौटने के बाद शाम को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक भी बुलाई गयी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0