Rain and cloudburst cause devastation in Mandi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 29 Jul 2025 05:09:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Rain and cloudburst cause devastation in Mandi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मंडी में बारिश और बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, मलबे में कई गाड़ियां दबी https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a4%9f%e0%a4%a8/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a4%9f%e0%a4%a8/#respond Tue, 29 Jul 2025 05:09:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4514 NCR TODAY. Khabariya.Webvarta. Mandi। बीती रात को मंडी में बादल फटने से 4 लोगों की मौत होने की खबरे आ रही है। इस हादसे में कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं। कई राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं और बाधों से पानी की निकासी हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बादल फटने के कारण फ्लैश फ्लड की घटना में मंगलवार को दो लोगों की जान चली गई। बता दें कि पिछले दो दिन से हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मंडी में भी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फ्लैश फ्लड की घटना हुई। फिलहाल जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, मंडी के जेल रोड इलाके में अपनी गाड़ियों को निकालने के लिए कुछ लोग नाले के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वे फ्लैश फ्लड की चपेट में आ गए। दो लोगों के शवों को निकाला जा चुका है, जबकि एक व्यक्ति का शव गाड़ियों के बीच फंसे होने की संभावना है।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर पानी और मलबा दरिया की तरह बह रहा है। मंडी में मूसलधार बारिश के चलते कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जेल रोड इलाके में पहाड़ों से पानी के साथ गाद और कीचड़ जैसा मलबा नीचे आया, जिसमें दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मूसलाधार बारिश सोमवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई और सुबह 4 बजे तक तेज हो गई, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक मंडी का जोनल अस्पताल है, जहां नाले ओवरफ्लो होने के कारण परिसर में पानी भर गया।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a4%9f%e0%a4%a8/feed/ 0