Rahul – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 09 Jan 2026 12:46:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Rahul – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’?: राहुल ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारों पर हमला बोला https://demo.theshikshanews.com/bhrasht-janata-paartee-raahul-ne-vibhinn-raajyon-mein-bhaajapa-kee-dabal-injan-vaalee-sarakaaron-par-hamala-bola/ https://demo.theshikshanews.com/bhrasht-janata-paartee-raahul-ne-vibhinn-raajyon-mein-bhaajapa-kee-dabal-injan-vaalee-sarakaaron-par-hamala-bola/#respond Fri, 09 Jan 2026 12:46:21 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6088 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा को ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ करार दिया और दावा किया कि विभिन्न राज्यों में उसकी डबल इंजन वाली सरकारों ने भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार के जहर से लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
गांधी ने भाजपा को निशाना बनाते हुए उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार कांड, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों जैसी घटनाओं का जिक्र किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश भर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।’’
⁠कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके तंत्र में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और ‘विकास’ के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण भाजपा के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?’’
गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक दूषित आपूर्ति की शिकायतें – हर तरफ़ बीमारियों का डर है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन – जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को कुचल दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं और जनता को बदले में मिल रहा है धूल, प्रदूषण और आपदा।’’ उन्होंने कहा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें – यह ‘लापरवाही’ नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है।
गांधी ने कहा, ‘‘पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और भाजपा सरकार हर बार वही करती है: फोटो खिंचवाना, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता।’’ उन्होंने कहा कि मोदी का ‘डबल इंजन’ चल रहा है – लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है – जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bhrasht-janata-paartee-raahul-ne-vibhinn-raajyon-mein-bhaajapa-kee-dabal-injan-vaalee-sarakaaron-par-hamala-bola/feed/ 0
आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रही सरकार : राहुल https://demo.theshikshanews.com/aane-vaalee-peedhiyon-ke-hiton-kee-anadekhee-kar-prakrti-ka-andhaadhundh-dohan-kar-rahee-sarakaar-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/aane-vaalee-peedhiyon-ke-hiton-kee-anadekhee-kar-prakrti-ka-andhaadhundh-dohan-kar-rahee-sarakaar-raahul/#respond Wed, 03 Dec 2025 14:11:18 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5929 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आने वाली पीढ़ियों के हितों की अनदेखी कर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रही है।
श्री राहुल गांधी ने यह टिप्पणी कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के एक अखबार में प्रकाशित उस लेख के संदर्भ में की है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अरावली पहाड़ियों के लिए पर्यावरणीय परिभाषा बदल रही है और इससे पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शुरु से ही गंभीर उदासीनता दिखाई है। वह प्राकृतिक दोहन को बढ़ावा देती है और धरती के लिए तथा आने वाली पीढ़ियों पर पड़ने वाले इसके प्रभावों को नजरअंदाज करती रही है। उन्होंने सवाल किया क्या नीति निर्माण कुछ लोगों को तात्कालिक लाभ पहुंचाने के लिए इस कदर कमजोर होनी चाहिए कि उससे लाखों लोगों के हितों को नजरदअंदाज किया जाए।
श्रीमती गांधी ने अपने लेख में लिखा कि अरावली पहाड़ियों को लेकर जो नीतियां तैयार की हैं उसके तहत 100 मीटर से कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों पर खनन प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। उच्चतम न्यायालय ने भी इसे बरकरार रखा है। उन्होंने लिखा, “गुजरात से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक फैली अरावली पर्वतीय शृंखला ऐतिहासिक रूप से देश की भूगोलिक और विरासत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही है लेकिन अब सरकार की नई नीतियों ने इन पहाड़ियों के लिए प्रभावशाली रूप से मौत का फरमान जारी कर दिया है। इससे पहले ही अवैध खनन ने मानव जीवन पर बुरी तरह नुकसान पहुँचाया है।”
श्रीमती गांधी ने कहा कि इस तरह की नीति बदलाव अवैध खनन करने वालों और माफियाओं को अरावली शृंखला के 90 प्रतिशत हिस्से को नष्ट करने के लिए खुला निमंत्रण है।
कांग्रेस नेताओं ने वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 और वन संरक्षण नियम, 2022 में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग की है और यह भी चेतावनी दी है कि सरकार का मौजूदा दृष्टिकोण पर्यावरणीय क्षरण को बढ़ावा देगा और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की अनदेखी करेगा। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई है कि सरकार की इस तरह की नई नीति से बड़े पैमाने पर खनन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मरुस्थलीकरण और क्षेत्र में वायु प्रदूषण का और भी बढ़ावा मिलेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/aane-vaalee-peedhiyon-ke-hiton-kee-anadekhee-kar-prakrti-ka-andhaadhundh-dohan-kar-rahee-sarakaar-raahul/feed/ 0
एसआईआर कोई सुधार नहीं थोपा गया जुल्म है : राहुल https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-koee-sudhaar-nahin-thopa-gaya-julm-hai-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-koee-sudhaar-nahin-thopa-gaya-julm-hai-raahul/#respond Mon, 24 Nov 2025 05:26:46 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5825 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अधिकारियों की मौत को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर देश में अफरा-तफरी मचा रखी है। तीन सप्ताह में 16 बीएलओ की जान चली गई। एसआईआर कोई सुधार नहीं है, बल्कि यह एक थोपा गया जुल्म है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसा सिस्टम बनाया है, जिसमें नागरिकों को खुद को तलाशने के लिए 22 साल पुरानी मतदाता सूची के हजारों स्कैन पन्ने पलटने पड़े। मकसद साफ है कि सही मतदाता थककर हार जाए और गड़बड़ी बिना रोक-टोक जारी रहे।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर बनाता है, मगर भारत का चुनाव आयोग आज भी कागजों का जंगल खड़ा करने पर ही अड़ा है। आयोग की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नीयत साफ होती तो लिस्ट डिजिटल, सर्चेबल और मशीन-रीडेबल होती।
चुनाव आयोग को 30 दिन की हड़बड़ी के बजाय उचित समय ले कर पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी अब जानलेवा रूप ले चुकी है।
एसआईआर को नोटबंदी और लॉकडाउन से जोड़ते हुए पार्टी ने एसआईआर को एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खबर भी साझी की, जिसमें कहा गया है कि एसआईआर के दौरान 19 दिन में 16 बीएलओ की मौत हो चुकी है।
खरगे ने मरने वाले बीएलओ के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि हकीकत यह है कि मृतकों की वास्तविक संख्या बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है, जो बेहद चिंताजनक है।
इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गड़बड़ी से हासिल सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देख रहा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-koee-sudhaar-nahin-thopa-gaya-julm-hai-raahul/feed/ 0
जेन-जी को संविधान की रक्षा करनी है, चुनाव चोरी रोकना हमारी जिम्मेदारी: राहुल https://demo.theshikshanews.com/jen-jee-ko-sanvidhaan-kee-raksha-karanee-hai-chunaav-choree-rokana-hamaaree-jimmedaaree-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/jen-jee-ko-sanvidhaan-kee-raksha-karanee-hai-chunaav-choree-rokana-hamaaree-jimmedaaree-raahul/#respond Fri, 07 Nov 2025 02:59:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5687 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Purnia। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शिक्षा पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा।
राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। जिनके वोट काटे गए, उनमें महागठबंधन के वोटर शामिल थे। वोटर लिस्ट में गलत नाम जोड़े गए हैं।
जेन-जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को पोलिंग बूथ पर सावधान रहना है। भाजपा के लोग ‘चुनाव चोरी’ करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार के युवाओं और जेन-जी को संविधान की रक्षा करनी है। हमें चुनाव चोरी करने वालों को रोकना है और ये हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर हमें वोट चोरी करने वालों को रोकना है, यही हमारी जिम्मेदारी है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी के दम पर ही यह चुनाव जीत रहे हैं। मैंने हरियाणा चुनाव के बारे में बताया, यह बिहार में भी ऐसा ही कुछ कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को इसे रोकना होगा। भाजपा हर जगह ‘वोट चोरी’ कर चुनाव जीत रही है, लेकिन हमें किसी भी कीमत पर बिहार में ‘वोट चोरी’ नहीं होने देनी है।
राहुल गांधी ने बिहार की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारी महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार सरकार शिक्षा पर काम करेगी। यह विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। पहले यहां नालंदा विश्वविद्यालय था, जहां दुनिया भर से लोग आते थे।
पेपर लीक का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में जो युवा ईमानदारी से पढ़ाई करता है उसे पेपर लीक का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को पहले ही एग्जाम का पेपर मिल जाता है। इसलिए मेरा वादा है कि जैसे ही दिल्ली में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, हम बेहतरीन विश्वविद्यालय बिहार में बनाएंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jen-jee-ko-sanvidhaan-kee-raksha-karanee-hai-chunaav-choree-rokana-hamaaree-jimmedaaree-raahul/feed/ 0
हरियाणा में 25 लाख वोटों की गड़बडी से बनायी गयी अवैध सरकार : राहुल https://demo.theshikshanews.com/hariyaana-mein-25-laakh-voton-kee-gadabadee-se-banaayee-gayee-avaidh-sarakaar-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/hariyaana-mein-25-laakh-voton-kee-gadabadee-se-banaayee-gayee-avaidh-sarakaar-raahul/#respond Thu, 06 Nov 2025 03:52:36 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5663 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देश में किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र नहीं, राज्य स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वोटों की हेराफेरी हो रही है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों में गड़बड़ी की गयी है।
श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जिस प्रमाण के साथ वोट चोरी का विवरण दे रहे हैं उससे साफ होता है कि हरियाणा में चुनाव नहीं हुए, बल्कि 100 फीसदी प्रमाणों से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा तथा चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र को ध्वस्त किया है। हरियाणा में वोटों की चोरी कर वहां भाजपा की सरकार बनाई है।
उनका कहना था कि वोट चोरी का यह काम बहुत गहरी साजिश और रणनीति के तहत किया गया है। इसके पुख्ता प्रमाण हैं कि पूरे राज्य में कैसे वोटों को चुराया गया है। उम्मीदवारों से हरियाणा में बहुत सारी शिकायतें उन्हें मिलती रहीं हैं और कई उम्मीदवारों ने अनियमितताओं की सूचना भी उस समय दी थी। इसी तरह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मतदान हुआ है। इन सब राज्यों में भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से वोट चोरी का काम करवा कर मतदान कराया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह के प्रमाण कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर जुटाए हैं उससे साफ हो गया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बने हैं। वोट चोरी करके उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई है। इन सब राज्यों में कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना एक सोची समझी रणनीति के तहत बनी थी।
उन्होंने कहा “आश्चर्य की बात है कि एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की बात हो रही थी। एग्जिट पोल काफी सटीक होते हैं। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार, डाक मत वास्तविक मतदान से भिन्न थे और राज्य के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हमने सोचा कि चलो विवरण में चलते हैं। जब मैंने पहली बार यह विवरण देखा तो मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था और मैं सदमे में था इसलिए मैंने विवरण तैयार कर रही अपनी टीम से कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।”
श्री गांधी ने हरियाणा में एक महिला का जिक्र किया और दावा किया कि यह महिला ब्राजील की है और वह एक मॉडल है जिसका नाम हरियाणा की मतदाता सूची में है। उसके नाम से बनाये गये फर्जी वोटर कार्ड पर दस बूथों पर 22 बार वोट डाले गये हैं। इसका मतलब है कि यह काम केंद्रीय स्तर पर हो रहा है इसलिए ब्राजील की महिला के नाम पर एक नहीं बल्कि 22 बार वोट डाले गये हैं। इस तरह हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट डाले गये।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/hariyaana-mein-25-laakh-voton-kee-gadabadee-se-banaayee-gayee-avaidh-sarakaar-raahul/feed/ 0
जाति जनगणना कराने का सरकार का फैसला हमारे दबाव का असर-राहुल https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Wed, 30 Apr 2025 15:23:39 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1038 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जाति जनगणना करने का सरकार का फैसला सराहनीय है और यह कदम उसने हमारे इस बारे में चलाए गए अभियान की दबाव में उठाया है।


श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा की सरकार ने यह फैसला कांग्रेस के गंभीरता से चलाए गए अभियान के दबाव में लिया है और उसका यह फैसला सही है जिसे कांग्रेस समर्थन करती है। यह सही फैसला है और वह सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हैं।
उन्होंने कहा कि जाति गणना पहला कदम है। इसको लेकर सही सवाल पूछे जाने चाहिए और यह जनगणना नौकरशाही रवैया से नहीं बल्कि सच मे जनता के बीच जाकर होनी चाहिए। तेलंगाना में सरकार ने जो मॉडल जाति जनगणना के लिए अपनाया है वही तरीका केंद्र सरकार को भी अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा ‘जाति जनगणना के लिए हमने व्यापक तरीके से अभियान चलाया था और हमारे अभियान का असर है कि उसके दबाव में सरकार ने यह फैसला लिया और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं। सरकार ने जाति जनगणना के हमारे विजन को स्वीकार किया है लेकिन अब उसे इसको लेकर समय सीमा भी बतानी होगी कि वह कब तक यह काम करेगी। हमने पहले ही कहा था कि जाति जनगणना करके रहेंगे और रिजर्वेशन की सीमा की 50 फ़ीसदी दीवार खत्म करेंगे। एक बार जाति के आधार पर जनसंख्या का पता चलेगा तो उसके आधार पर विकास प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। मजदूर, आदिवासी दलित, पिछड़ा वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0
कांग्रेस ने सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोपपत्र को लेकर प्रदर्शन किया https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/#respond Wed, 16 Apr 2025 12:08:08 +0000 http://www.khabariya.com/?p=846

खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता बुधवार को सुबह ही पार्टी के पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच गए और अपने नेताओं के पक्ष और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामला है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।’ पायलट ने कहा कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया गया हैl

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया, ‘नेशनल हेराल्ड, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से 1947 से पहले अंग्रेज़ चिढ़ते थे, आज 2025 में आरएसएस के लोग चिढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी तब भी मज़लूमों की आवाज़ थी और आज भी है। खेड़ा ने कहा, ‘जिस गैर लाभकारी कंपनी में एक रुपये का भी लेन देन नहीं हुआ, कोई संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, उस पर धन शोधन का मामला दर्ज करना मोदी के डर का परिचायक है।’

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/feed/ 0