Rahul Gandhi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 15 Oct 2025 16:22:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Rahul Gandhi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 जुबिन के परिजनों से मुलाकात करने असम जाएंगे राहुल गांधी https://demo.theshikshanews.com/jubin-ke-parijanon-se-mulaakaat-karane-asam-jaenge-raahul-gaandhee/ https://demo.theshikshanews.com/jubin-ke-parijanon-se-mulaakaat-karane-asam-jaenge-raahul-gaandhee/#respond Wed, 15 Oct 2025 16:22:06 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5368 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के परिजनों से मुलाक़ात करने शुक्रवार काे असम जायेंगे।
गौरतलब है कि लोकप्रिय असमिया गायक की 19 सितंबर को सिंगापुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। स्कूबा डाइविंग करते वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुयी थी। वह सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। घटना के बाद असम सरकार ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे और हत्या की साजिश के शक के चलते कई प्राथमिकी दर्ज कर सीआईडी को जांच सौंपी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गांधी शुक्रवार को गायक के परिजनों से मुलाक़ात करने असम जायेंगे। जुबिन की रहस्यमयी मौत के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक है। पार्टी की तरफ़ से असम में इस मसले पर विरोध प्रदर्शन और मशाल जुलूस भी निकाला गया है। पार्टी की माँग है कि गायक की मौत के मामले की निष्पक्ष जाँच की जाये। असम कांग्रेस प्रभारी सचिव मनोज चौहान ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में इस मामले में भाजपा के बयानों से साफ हो गया है कि उन्होंने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी है।
उनके बयानों में अब कोई मर्यादा नहीं बची है। दिवंगत गायक पर सवाल उठाना और पुलिस के जरिए बल प्रयोग करना दिखाता है कि सरकार के पास कोई और विकल्प नहीं बचा हैं। ”
उन्होंने कहा कि जुबिन की मौत के बाद लोग अभी भी गहरे सदमे से गुजर रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार उनकी मौत से जुड़े सभी तथ्य जनता के सामने रखेगी। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि जुबिन की मौत के बाद भी सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल कैसे जारी रहा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jubin-ke-parijanon-se-mulaakaat-karane-asam-jaenge-raahul-gaandhee/feed/ 0
पूरण कुमार की मौत दलितों के सम्मान का मामला है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें : राहुल https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/#respond Wed, 15 Oct 2025 05:17:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5342 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi/Chandigarh। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत एक परिवार के सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि यह सभी दलितों के सम्मान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कुमार का मनोबल तोड़ने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके साथ सुनियोजित भेदभाव किया जाता रहा। आईपीएस अधिकारी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
उनकी यह टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के कुछ घंटों बाद आई है। इससे पहले सरकार ने रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया था।
कुमार (52) ने कथित तौर पर आठ पन्नों का अंतिम नोट छोड़ा था जिसमें हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और अब स्थानांतरित रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर ‘‘जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार’’ का आरोप लगाया गया है।
गांधी सुबह कुमार की पत्नी एवं हरियाणा की वरिष्ठ नौकरशाह अमनीत पी. कुमार, उनकी दो बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे और अंतिम संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को संदेश है कि आपने इन दोनों बेटियों से जो वादा किया है उसे पूरा करें और उनके पिता का अंतिम संस्कार होने दें और यह ‘तमाशा’ बंद करें।’’
परिवार ने अब तक पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि ‘‘… इस परिवार पर दबाव खत्म करें’’ नोट में जिन अधिकारियों का जिक्र है उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गांधी ने कहा, ‘‘आप उन्हें गिरफ्तार करें।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है, उन्होंने कहा कि परिवार एक सीधा-सा संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘और यह सही भी है। वे कह रहे हैं कि उन्हें सम्मान चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का अपना वादा पूरा नहीं किया है।
गांधी ने कहा, ‘‘एक दुखद घटना हुई है। वह एक सरकारी अधिकारी थे और मुख्यमंत्री ने परिवार को व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी और मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’

लगभग एक घंटे तक परिवार के साथ रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह मामला 10 या 15 दिन का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कई साल से अधिकारी का मनोबल गिराने, उनके करियर और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित भेदभाव किया जा रहा था।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि हर दलित भाई-बहन के सम्मान का मामला है। गांधी ने कहा, ‘‘दलित भाइयों और बहनों को गलत संदेश दिया जा रहा है… कि आप चाहे कितने भी सफल क्यों न हो जाएं, अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया और कुचला जा सकता है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि कुमार का करियर खत्म करने की कोशिश की गई, जिसके कारण उन्होंने अपनी जान दे दी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उनके निधन के बाद उन्हें सम्मान दें। अगर आप सम्मान नहीं देंगे, तो यह हमें स्वीकार्य नहीं है।’’
कुमार 2001 बैच के अधिकारी थे। उन्हें अधिकारियों के अधिकारों, वरिष्ठता और अन्य मुद्दों से जुड़े मामलों में अपने हस्तक्षेप के लिए जाना जाता था। वह हाल में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में महानिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे।
उनकी पत्नी हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं। सात अक्टूबर को कुमार अपने घर में मृत पाए गए थे और घटना के वक्त वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में थीं।
गांधी ने एक ‘‘झूठे मामले’’ का भी ज़िक्र किया। गांधी का संकेत रोहतक में एक शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कराने की ओर था, जिसमें ठेकेदार ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने पूरण कुमार के नाम पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी (जब वह वहां तैनात थे)। सुशील कुमार को हाल में गिरफ्तार किया गया था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/feed/ 0
बिहार में अपने झूठे प्रचार अभियान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिएः भाजपा https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/#respond Fri, 10 Oct 2025 05:46:35 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5307 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि राहुल गांधी को बिहार में अपने झूठे प्रचार अभियान के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिहार में घूम-घूमकर वोट चोरी के झूठे आरोप लगाए और उन्होंने विशेष पुर्ननिरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया था।
हमने तब भी कहा था कि राहुल गांधी एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को बिहार चुनाव आयोग और वहां के अधिकारियों ने सूची सार्वजनिक की है। ये सूची स्पष्ट करती है कि कांग्रेस और आरजेडी के एक भी कार्यकर्ता ने, एक भी बूथ लेवल एजेंट ने बिहार में फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट पर एक भी अपील नहीं की है। इस जीरो अपील के आधार पर हम कह सकते हैं कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में उन्हें कोई विरोधाभास नहीं दिखा है।
इससे यह भी स्पष्ट होता है कि जो मुद्दा राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में बनाने का प्रयास किया था, वो जमीन पर कोई मुद्दा है ही नहीं। यह राहुल गांधी के झूठे प्रचार का पूरी तरह से पर्दाफ़ाश करता है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि जो मुद्दा राहुल गांधी उठाते हैं, उसमें न राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को विश्वास होता है और न ही कांग्रेस की बिहार यूनिट को। बिहार के अंदर राहुल गांधी का ये प्रोपेगेंडा पूरी तरह झूठा साबित हुआ। राहुल गांधी को बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।
26/11 आतंकी हमले के सवाल पर प्रदीप भंडारी ने कहा कि आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार थी लेकिन उन्हें रोका गया। पी. चिदंबरम को जवाब देना होगा कि यूपीए सरकार के अंदर वो कौन नेता था, जिसने 26/11 आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर हमारी सेना और वायुसेना को हमला करने से रोका था। इसका जवाब सोनिया गांधी को भी देना चाहिए क्योंकि उस समय वो यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री से भी अधिक शक्तिशाली थी। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय हितों से ऊपर राजनीतिक हितों को आगे रखा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/feed/ 0
लद्दाख के लोगों, संस्कृति पर भाजपा और आरएसएस हमला कर रहे: राहुल गांधी https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/ https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/#respond Sun, 28 Sep 2025 16:32:23 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5193 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. New Delhi. Laddaakh। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि लद्दाख के लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। उन्होंने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की भी वकालत की।
गांधी की यह टिप्पणी लेह में हुई हिंसा के मद्देनजर आई है। लेह में बुधवार को हुई हिंसा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हो गये। तब से, दंगों में संलिप्तता के आरोप में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया है और राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है।
गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं।’’ लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई। भाजपा ने चार युवकों की जान लेकर और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर जवाब दिया। हत्या बंद करो। हिंसा बंद करो। धमकी देना बंद करो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख को आवाज दीजिए। उन्हें छठी अनुसूची दीजिए।’’
अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित लेह में रविवार को लगातार पांचवें दिन कर्फ्यू लगा रहा और उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता प्रतिबंधों में ढील देने के बारे में फैसला करने के लिए सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। राज्य का दर्जा देने और लद्दाख में छठी अनुसूची के विस्तार के मुद्दे पर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ‘लेह एपेक्स बॉडी’ (एलएबी) द्वारा आहूत बंद के दौरान बुधवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। शनिवार को लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/laddaakh-ke-logon-sanskrti-par-bhaajapa-aur-aareses-hamala-kar-rahe-raahul-gaandhee/feed/ 0
‘पिक्चर अभी बाकी है’, राहुल गांधी ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला https://demo.theshikshanews.com/pikchar-abhee-baakee-hai-raahul-gaandhee-ne-esaeeaar-ko-lekar-chunaav-aayog-par-phir-bola-hamala/ https://demo.theshikshanews.com/pikchar-abhee-baakee-hai-raahul-gaandhee-ne-esaeeaar-ko-lekar-chunaav-aayog-par-phir-bola-hamala/#respond Tue, 12 Aug 2025 15:45:28 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4730 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
राहुल गांधी ने बिहार की 124 साल की मिंता देवी का जिक्र करते हुए बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए एसआईआर के मुद्दे पर कहा, “केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटें हैं।
यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक मतदाता एक मत’ संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे ‘एक व्यक्ति एक मत’ को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। हम (विपक्ष) केवल संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं।”
चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दौरान बिहार में महिला मिंता देवी की उम्र 124 साल बताए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे बहुत अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बताया है कि वोटर लिस्ट में सारे फर्जी नाम और पते हैं।
बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडी ब्लॉक के संसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने ‘मिंता देवी’ नाम की एक कथित 124 साल की मतदाता की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था, ‘124 नॉट आउट’। इसके जरिए विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/pikchar-abhee-baakee-hai-raahul-gaandhee-ne-esaeeaar-ko-lekar-chunaav-aayog-par-phir-bola-hamala/feed/ 0