Radhakrishnan – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 08 Oct 2025 05:06:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Radhakrishnan – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राधाकृष्णन के साथ पहली सर्वदलीय बैठक: सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने पर सहमति https://demo.theshikshanews.com/raadhaakrshnan-ke-saath-pahalee-sarvadaleey-baithak-sadan-kee-kaaryavaahee-suchaaru-roop-se-chalaane-par-sahamati/ https://demo.theshikshanews.com/raadhaakrshnan-ke-saath-pahalee-sarvadaleey-baithak-sadan-kee-kaaryavaahee-suchaaru-roop-se-chalaane-par-sahamati/#respond Wed, 08 Oct 2025 05:06:48 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5273 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  राज्य सभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सदन के सभी दलों के नेताओं से मंगलवार को आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही के एक-एक पल का इस्तेमाल लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये किया जाना चाहिए और सभी नेताओं ने उन्हें सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
श्री राधाकृष्णन ने राज्य सभा का सभापति बनने के बाद पहली बार सदन के सभी दलों के नेताओं की आज शाम यहां बैठक बुलायी। इसका उद्देश्य सदन की कार्यवाही को बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से चलाने और सदन का पूरा समय निर्धारित विषयों पर अधिकतम चर्चा सुनिश्चित करने के लिए नेताओं के सुझाव प्राप्त करना था।
श्री राधाकृष्णन पिछले महीने ही उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं और उपराष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति होते हैं।
श्री राधाकृष्णन के कार्यालय की ओर से बताया गया कि सभापति ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और चर्चा संसदीय लोकतंत्र के मूल तत्व हैं। उन्होंने सभी नेताओं से सदन में शून्य काल, प्रश्न काल तथा विशेष उल्लेख के दौरान सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने का और समय का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि देश का संविधान तथा राज्य सभा की नियमावली संसदीय विचार-विमर्श की लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए।
सभापति ने बैठक में हुए विचार-विमर्श को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सभी नेताओं के उनके सुझावों के लिए धन्यवाद दिया।
बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि सभी दलों के नेताओं ने राज्य सभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सभापति को सहयोग देने पर सहमति जतायी।
उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पूर्व ही उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुये हैं और उन्होंने बैठक आयोजित कर अच्छी परम्परा शुरू की है।
श्री तिवारी ने बताया कि सभापति ने सभी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। सभी की मंशा थी कि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्वक चले। उन्होंने बैठक में कहा कि विपक्षी दलों के सदस्यों की ओर से उठाये गये जनहित के विषयों को उचित महत्व दिया जाना चाहिए और उन चर्चा अवश्य करायी जानी चाहिए। उनके अनुसार सभापति ने आश्वासन दिया है कि जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लिया जायेगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पी संतोष कुमार ने कहा कि श्री राधाकृष्णन के साथ हुई पहली बैठक बहुत रचनात्मक रही। उन्होंने कहा कि बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने पर जोर दिया गया।
तमिल मनीला कांग्रेस (एम) के जी के वासन ने कहा कि सभापति ने सभी दलों के नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। आशा है कि सदन के अगले सत्र से नयी शुरुआत होगी। प्रश्न काल और शून्य काल बहुत महत्वपूर्ण होता है, इनके लिए निर्धारित समय में बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। इन्हें सुचारु रूप से चलाने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि 21 जुलाई को श्री जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिये जाने के कारण कराये गये चुनाव में श्री राधाकृष्णन नौ सितंबर को उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। वह राज्य सभा के आगामी शीतकालीन सत्र का पहली बाद संचालन करेंगे।
बैठक में सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raadhaakrshnan-ke-saath-pahalee-sarvadaleey-baithak-sadan-kee-kaaryavaahee-suchaaru-roop-se-chalaane-par-sahamati/feed/ 0
मोदी देश विदेश में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा- राधाकृष्णन https://demo.theshikshanews.com/modee-desh-videsh-mein-laakhon-logon-ke-lie-prerana-raadhaakrshnan/ https://demo.theshikshanews.com/modee-desh-videsh-mein-laakhon-logon-ke-lie-prerana-raadhaakrshnan/#respond Tue, 23 Sep 2025 03:59:53 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5117 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश और विदेश में लाखों लोगों के लिए एक जीवंत प्रेरणा बताते हुए कहा कि वह अपने आचरण से लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं।
श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनिंदा भाषणों वाले दो खंडों का विमोचन करने के बाद कहा कि ये दोनों खंड प्रधानमंत्री के राष्ट्र के प्रति योगदान, दृष्टिकोण और सपनों को समझने की कुंजी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “देश और विदेश में लाखों लोगों के लिए एक जीवंत प्रेरणा बताया, जो अपने आचरण से लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं। वह एक आम आदमी के प्रतिनिधि से एक सच्चे जननेता के रूप में विकसित हुए हैं जिनके दृढ़ संकल्प ने हमें दिखाया है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हर भाषण दृढ़ता, दृढ़ संकल्प और जन कल्याण का एक ही संदेश देता है। प्रधानमंत्री के भाषण उस दृष्टिकोण को दर्शाते हैं जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सरकारी योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, काशी तमिल संगम, जनजातीय गौरव दिवस और राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने जैसी पहलों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक पहचान मजबूत किया है। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, फिट इंडिया, खेलो इंडिया, स्किल इंडिया और रोज़गार मेलों जैसी पहलों की प्रशंसा करते हुए इन्हें 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के लिए आधारभूत स्तंभ बताया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में में वैश्विक एजेंडा को आकार देने से लेकर वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और पीएम-सूर्य घर के अलावा मुफ्त बिजली योजना जैसी परिवर्तनकारी पहलों को आगे बढ़ाना शामिल है। उन्होंने बताया कि कैसे ये कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्यों को दर्शाते हैं और लोगों के जीवन में ठोस बदलाव लाते हैं।
उन्होंने कहा कि जन धन योजना, आधार-मोबाइल लिंकेज, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, किसानों के लिए पीएम-किसान, मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी पहलों के माध्यम से पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि जनता की सामूहिक क्षमता में प्रधानमंत्री के अटूट विश्वास ने स्वच्छ भारत अभियान को जनभागीदारी के एक जन आंदोलन में बदल दिया और नागरिकों में “स्वच्छता ही सेवा है” की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास ने प्रधानमंत्री को कोविड संकट के दौरान भारत को आत्मनिर्भरता के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ाने का साहस दिया।
उन्होंने कहा कि एक दशक पहले, भारत को नाज़ुक अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। आज, भारत गर्व से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने रेखांकित किया कि यह केवल एक आर्थिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय अनुशासन, आत्मनिर्भरता और “राष्ट्र प्रथम” की भावना का परिणाम है जो देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि विकसित भारत का सपना हर नागरिक की आंखों में चमक रहा है और राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत हर नागरिक के दिल में गूंज रहा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/modee-desh-videsh-mein-laakhon-logon-ke-lie-prerana-raadhaakrshnan/feed/ 0