Priyanka – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 04 Nov 2025 16:00:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Priyanka – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश : प्रियंका https://demo.theshikshanews.com/vot-choree-janata-ke-khilaaph-bahut-badee-saajish-priyanka/ https://demo.theshikshanews.com/vot-choree-janata-ke-khilaaph-bahut-badee-saajish-priyanka/#respond Mon, 03 Nov 2025 15:58:59 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5614 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Jodhpur। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने को बहुत बड़ी साजिश बताते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार लोगों के अधिकार छीन रही है।
श्रीमती वाड्रा ने सहरसा जिले के सोनबरसा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट कटने का मतलब सिर्फ मतदान से वंचित होना नहीं है, बल्कि यह नागरिकता रद्द होने के समान है, जिससे लोग पेंशन, मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो जाएंगे।

उन्होंने जनता दल यूनाईटेड (जदयू)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करते हुये कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था ठप हो गई है, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। जनता बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रही है। युवाओं को बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा, इसलिए वे काम की तलाश में राज्य से बाहर जाने को मजबूर हैं। आज खेती से भी कमाई नहीं हो रही है, मेहनत के बावजूद किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता।
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े-बड़े उद्योग अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिए। बिहार की हजारों एकड़ जमीन अडानी को एक रुपये प्रति एकड़ में दी गई, इसी तरह उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं होता। उन्होंने कोसी नदी में आने वाली बाढ़ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि पहले जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता था और प्रभावित इलाकों के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती थी, लेकिन आज कुछ नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने बिहार के लिए महागठबंधन के प्रमुख वादों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि वृद्धों और विधवा महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1,500 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी और हर साल इसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी भी होगी। भूमिहीन परिवारों को तीन से पांच डिसमिल जमीन दी जाएगी, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि माई-बहन मान सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये हर महीने महिलाओं को मिलेंगे। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी। रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियां होंगी और बिहारवासियों को विशेष आरक्षण मिलेगा। मनरेगा के तहत मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन मिलेगी और काम के दिनों को दोगुना किया जाएगा।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। जॉब कैलेंडर बनाकर परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों के दिन पहले से तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगर निकायों में ईबीसी आरक्षण 30 प्रतिशत और एससी आरक्षण 20 प्रतिशत किया जाएगा। अतिपिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा। निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण लागू होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन के कई अन्य वादे भी गिनाए। उन्होंने जनता से महागठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/vot-choree-janata-ke-khilaaph-bahut-badee-saajish-priyanka/feed/ 0
प्रियंका, अखिलेश, स्टालिन और सोरेन होंगे राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/ https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/#respond Sat, 23 Aug 2025 17:51:25 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4833 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब राष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी है। कथित वोट चोरी के खिलाफ निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को बताया कि यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे नेता शिरकत करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जिसने बिहार से निकलकर पूरे देश में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने लिखा कि आने वाले सप्ताह में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता इसमें शामिल होंगे और जनता को लोकतंत्र तथा मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा, 27 अगस्त को एम.के. स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और 30 अगस्त को अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इनके अलावा हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी और सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई विपक्षी नेता भी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का कहना है कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन है। विपक्ष का आरोप है कि हालिया चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसी के विरोध में यह यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसके माध्यम से सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/priyanka-akhilesh-staalin-aur-soren-honge-raahul-kee-votar-adhikaar-yaatra-mein-shaamil/feed/ 0