PM. Modi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 18 Dec 2025 14:07:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg PM. Modi – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 भारत-ओमान व्यापार समझौते से साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार होगा : पीएम मोदी https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-omaan-vyaapaar-samajhaute-se-saajha-bhavishy-ka-blooprint-taiyaar-hoga-peeem-modee/ https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-omaan-vyaapaar-samajhaute-se-saajha-bhavishy-ka-blooprint-taiyaar-hoga-peeem-modee/#respond Thu, 18 Dec 2025 14:07:32 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6036 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत-ओमान के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) दोनों देश के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट है और इससे आने वाले दशक में द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय होगी।
भारत-ओमान बिजनेस समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक फैसला ले रहा है जिसकी गूंज आने वाले दशकों तक सुनाई देगी। कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) 21वीं सदी में हमें नए भरोसे और नई ऊर्जा से भर देगा। यह हमारे साझा भविष्य का एक ब्लूप्रिंट है। इससे हमारा व्यापार बढ़ेगा, निवेश को नया भरोसा मिलेगा और हर सेक्टर में अवसरों के नए दरवाजे खुलेंगे।”
उन्होंने दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वह समिट से मिले अवसर का इस्तेमाल करके व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करें। उन्होंने ने आगे कहा, “हमारे लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हमारे बिजनेस संबंधों में पीढ़ियों का भरोसा है और हम एक-दूसरे के बाजारों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं।”
पीएम मोदी ने कहा, ‘यह समिट भारत-ओमान की साझेदारी को मजबूत करेगी और एक नई दिशा देगी। इसमें आप सभी की एक बड़ी भूमिका होगी।” पीएम मोदी ने बिजनेस लीडर्स से कहा कि वह भारत-ओमान व्यापार विरासत के उत्तराधिकारी हैं, जिसका सदियों का शानदार इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, “सभ्यता की शुरुआत से ही हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते आ रहे हैं।”
पीएम मोदी ने कहा, “मांडवी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत पुल बन गया है। आज हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि समुद्र की लहरें बदल सकती हैं, मौसम बदल सकते हैं, लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है और हर लहर के साथ नई ऊंचाइयों को छूती है।”
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के आगे बढ़ने से उसके साझेदारों को भी फायदा होगा। भारत का स्वभाव हमेशा से प्रगतिशील और आत्मनिर्भर रहा है। जब भी भारत आगे बढ़ता है, तो वह अपने दोस्तों को भी आगे बढ़ने में मदद करता है।
उन्होंने आगे कहा, “आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद है। हालांकि, यह ओमान के लिए और भी अधिक फायदेमंद है क्योंकि, करीबी दोस्त होने के साथ-साथ हम समुद्री पड़ोसी भी हैं।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bhaarat-omaan-vyaapaar-samajhaute-se-saajha-bhavishy-ka-blooprint-taiyaar-hoga-peeem-modee/feed/ 0
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर जताया दुख https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-aur-peeem-modee-ne-mashahoor-moortikaar-raam-sutaar-ke-nidhan-par-jataaya-dukh/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-aur-peeem-modee-ne-mashahoor-moortikaar-raam-sutaar-ke-nidhan-par-jataaya-dukh/#respond Thu, 18 Dec 2025 13:59:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6030 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को डिजाइन करने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर दुख प्रकट किया। विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का निधन सौ साल की उम्र में हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर बुधवार की रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पद्म भूषण से सम्मानित और जाने-माने मूर्तिकार राम सुतार जी के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने अपने असाधारण योगदान से भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। उनकी शानदार कृतियां, जिनमें ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भी शामिल है, भारत की स्थायी विरासत के महान प्रतीक हैं। उनकी कला आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”
पीएम मोदी ने कहा कि राम सुतार जी एक असाधारण मूर्तिकार थे, जिनकी निपुणता ने भारत को केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सहित कई प्रतिष्ठित स्मारक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि उनकी कृतियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में हमेशा सराहा जाएगा और उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है। उनकी कृतियां कलाकारों और नागरिकों को समान रूप से प्रेरित करती रहेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”राम सुतार जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वे एक असाधारण मूर्तिकार थे, जिनकी कलात्मकता ने भारत को केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सहित कई प्रतिष्ठित स्मारक प्रदान किए। उनकी कृतियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में हमेशा सराहा जाएगा। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है। उनकी कृतियां कलाकारों और नागरिकों को समान रूप से प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों और उनके अद्भुत जीवन और कार्यों से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आर्किटेक्ट, महान मूर्तिकार राम सुतार जी का निधन अत्यंत दुखद है। भारतीय संस्कृति व विरासत को युवा पीढ़ी के बीच चिरस्मरणीय बनाने हेतु ऐतिहासिक मूर्तियों का निर्माण करने वाले राम सुतार जी ने अजंता-एलोरा की मूर्तियों के जीर्णोद्धार में भी अहम भूमिका निभाई। उनका निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-aur-peeem-modee-ne-mashahoor-moortikaar-raam-sutaar-ke-nidhan-par-jataaya-dukh/feed/ 0
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से प्राकृतिक कृषि अपनाने की अपील की https://demo.theshikshanews.com/pradhaanamantree-modee-ne-deshavaasiyon-se-praakrtik-krshi-apanaane-kee-apeel-kee/ https://demo.theshikshanews.com/pradhaanamantree-modee-ne-deshavaasiyon-se-praakrtik-krshi-apanaane-kee-apeel-kee/#respond Wed, 03 Dec 2025 14:42:43 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5934 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नागरिकों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह देश के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट में कहा कि वह कोयंबटूर में हाल ही में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि सम्मेलन में भाग लेकर आए हैं और वह कृषि के सतत दृष्टिकोण को लेकर किसानों में उत्साह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और आधुनिक पारिस्थितिकी सिद्धांतों से प्रेरित है और यह रसायनों के बिना कृषि करने पर जोर देती है। यह वह तरीका है, जिसमें पौधे, वृक्ष और पशु एक साथ मिलकर जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। इसमें खेतों के अवशेषों को दोबारा से इस्तेमाल कर लिया जाता है। मिट्टी की सेहत बढ़ाने के लिए बाहरी रासायनिक चीजों को मिलाने से परहेज किया जाता है।
श्री मोदी ने लिखा कि उनकी कोयंबटूर यात्रा एक ऐतिहासिक घटना साबित हुई, जिसने भारतीय किसानों और कृषि-उद्यमियों के मानसिकता, कल्पना और आत्मविश्वास में बदलाव का संकेत दिया। इस सम्मेलन में तमिलनाडु के किसानों से बातचीत हुई, जिन्होंने प्राकृतिक खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी प्रेरणादायक कहानियाँ सुनीं, जिनसे वह हैरान रह गये। एक किसान ने बताया कि उसने 10 एकड़ क्षेत्र में केले, नारियल, पपीते, काली मिर्च और हल्दी की मिलीजुली खेती की थी, साथ ही वह 60 देसी गायों, 400 बकरियों और स्थानीय मुर्गों का पालन भी किया। एक अन्य किसान ने देशी चावल की किस्मों को संरक्षित करने का कार्य किया है और वे इन चावलों से स्वास्थ्य मिश्रण, पफ राइस, चॉकलेट और प्रोटीन बार जैसी मूल्य-वर्धित उत्पाद बना रहे हैं।
इसके अलावा, एक अन्य किसान ने 15 एकड़ की प्राकृतिक खेती की और 3,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया है। वह हर महीने लगभग 30 टन सब्जियाँ भी उगाते हैं। वहीं, कुछ लोग एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) चला रहे हैं। इन प्रयासों को देख कर यह स्पष्ट है कि किसानों, विज्ञान, उद्यमिता और सामुदायिक कार्य की एक मजबूत साझेदारी भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दे सकती है। श्री मोदी ने लिखा कि भारत सरकार ने पिछले साल “नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग” की शुरुआत की थी, जिसके तहत लाखों किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम-किसान जैसी योजनाओं के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को व्यापक वित्तीय सहायता मिल रही है। भारत में प्राकृतिक खेती की दिशा में विशेष प्रगति हो रही है, और अब महिलाएँ भी इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग ने मृदा की उर्वरता और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, लेकिन प्राकृतिक खेती इन सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है। पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत और मल्चिंग जैसी पारंपरिक पद्धतियाँ मिट्टी के स्वास्थ्य को संरक्षित करती हैं और उत्पादन लागत को भी कम करती हैं।
उन्होंने लिखा कि किसानों को “एक एकड़, एक मौसम” के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। यह देखा जा सकता है कि जब पारंपरिक ज्ञान, वैज्ञानिक प्रमाण और संस्थागत समर्थन एक साथ आते हैं, तो प्राकृतिक खेती को सफल और परिवर्तनकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कि वे प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए एफपीओ से जुड़ने या इस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने पर विचार करें। कोयंबटूर में किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच जो समन्वय देखने को मिला, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भारतीय कृषि को एक स्थिर और उत्पादक भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/pradhaanamantree-modee-ne-deshavaasiyon-se-praakrtik-krshi-apanaane-kee-apeel-kee/feed/ 0
जी20: पीएम ने सैटेलाइट डेटा साझा करने, खनिजों और खाद्य सुरक्षा पर रोडमैप का प्रस्ताव तैयार https://demo.theshikshanews.com/jee20-peeem-ne-saitelait-deta-saajha-karane-khanijon-aur-khaady-suraksha-par-rodamaip-ka-prastaav-taiyaar/ https://demo.theshikshanews.com/jee20-peeem-ne-saitelait-deta-saajha-karane-khanijon-aur-khaady-suraksha-par-rodamaip-ka-prastaav-taiyaar/#respond Mon, 24 Nov 2025 05:24:01 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5822 NCR TODAY. Khabariya. Johannesburg/New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में दो महत्वपूर्ण पहलों का प्रस्ताव रखा, जिसमें देशों के बीच सैटेलाइट डेटा को अधिक सुलभ बनाने के लिए एक जी20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप और एक जी20 क्रिटिकल खनिज चक्रीय पहल की स्थापना शामिल है। इन दोनों पहलों से वैश्विक दक्षिण के देशों को लाभ हो सकता है।
यहां जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र का विषय ‘लचीला विश्व – आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों में जी20 का योगदान’ था। इस सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने खाद्य सुरक्षा और पोषण पर उच्च-स्तरीय सिद्धांत पर आधारित एक रोडमैप बनाने पर भी जोर दिया।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को पूरी मानवता के लिए फायदेमंद बताते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “भारत का मानना है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से पूरी मानवता को लाभ हो। इसलिए, भारत जी20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप का प्रस्ताव कर रहा है। इससे जी20 अंतरिक्ष एजेंसियों का सैटेलाइट डेटा और विश्लेषण दक्षिणी देशों के लिए अधिक सुलभ, अंतर-कार्यकारी और उपयोगी बनाया जा सकेगा।” महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास के लिए स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा आवश्यक हैं, जिसमें इन खनिजों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन खनिजों को “मानवता की साझी संपदा” बताया। उन्होंने कहा: “इसलिए, भारत जी20 क्रिटिकल खनिज चक्रीय पहल का प्रस्ताव रखता है। यह पहल री-साइक्लिंग, अर्बन माइनिंग और सेकंड-लाइफ बैटरी जैसे नवाचारों को बढ़ावा दे सकती है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि चक्रीयता में निवेश से प्राथमिक खनन पर निर्भरता कम होगी, आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव घटेगा, और यह प्रकृति के लिए भी लाभकारी होगा। यह पहल संयुक्त अनुसंधान, प्रौद्योगिकी मानकों और ग्लोबल साउथ में पायलट री-साइक्लिंग सुविधाओं का समर्थन कर सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अन्य चुनौतियों के कारण कृषि क्षेत्र और खाद्य सुरक्षा पर खतरा अधिक गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई देशों में किसानों को उर्वरक, प्रौद्योगिकी, ऋण, बीमा और बाजार तक पहुंच जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा: “भारत में, हम विश्व का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा और पोषण सहायता कार्यक्रम चलाते हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम और सबसे बड़ी फसल बीमा योजना भी चलाता है।
हम श्री-अन्न यानि मोटे अनाज पर जोर दे रहे हैं, जो पोषण और पर्यावरण दोनों के लिए सुपरफूड हैं।”
उन्होंने निष्कर्ष के रूप में कहा कि, “दिल्ली जी20 के दौरान, हमने इन सभी विषयों पर डेक्कन सिद्धांतों पर सहमति व्यक्त की थी। अब, हमें इन सिद्धांतों पर आधारित एक जी20 रोडमैप बनाना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि लचीलापन अकेले नहीं बनाया जा सकता है, और जी20 को ऐसी व्यापक रणनीतियों को बढ़ावा देना चाहिए जो पोषण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सतत कृषि और आपदा तैयारियों को जोड़कर एक मजबूत वैश्विक सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करें।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jee20-peeem-ne-saitelait-deta-saajha-karane-khanijon-aur-khaady-suraksha-par-rodamaip-ka-prastaav-taiyaar/feed/ 0
पीएम मोदी ने विश्व चैम्पियन महिला टीम को किया सम्मानित, प्रतीका रावल व्हील चेयर पर पहुंचीं https://demo.theshikshanews.com/peeem-modee-ne-vishv-chaimpiyan-mahila-teem-ko-kiya-sammaanit-prateeka-raaval-vheel-cheyar-par-pahuncheen/ https://demo.theshikshanews.com/peeem-modee-ne-vishv-chaimpiyan-mahila-teem-ko-kiya-sammaanit-prateeka-raaval-vheel-cheyar-par-pahuncheen/#respond Thu, 06 Nov 2025 03:40:18 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5659 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  एकदिवसीय विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित समाराेह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

PM interacts with Indian Women Cricket Team Players at 7, Lok Kalyan Marg , in New Delhi on November 05, 2025.

आज यहां भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंची। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सम्मान समारोह के लिए अपनी ऑफिशियल फॉर्मल ड्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पहुंची और बहुत एलिगेंट लग रही थी। बीसीसीआई के लोगो वाले मैचिंग नेवी-ब्लू ब्लेजर और क्रीम ट्राउजर पहने हुए, खिलाड़ियों ने गर्व और प्रोफेशनलिज्म की एक शानदार तस्वीर पेश की। भारतीय टीम के साथ बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी नजर आए। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं।
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। मंगलवार को विशेष विमान से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम ताज पैलेस होटल में रूकी है। खिलाड़ियों के होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई। जेमिमा रौड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा होटल के भीतर ढोल की थाप पर थिरकती दिखीं। इससे पहले मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ टीम के सदस्यों का मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए जाते समय सेमीफाइनल मुकाबले में चोटिल हुई सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल भी व्हील चेयर पर टीम के साथ थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान अपने अनुभवों को उनके साथ साझा किया।
दो दिन पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मुलाकात के लिए औपचारिक निमंत्रण मिला था।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ समय पहले पदक विजेता खिलाड़ियों से प्रतियोगिता से पहले और उसके बाद मिलते रहे है। भारतीय टीम ने रविवार को नवी मुंबई में महिला एकदिवसीय विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार चैंपियनशिप का खिताब जीता था और उसके बाद भारतीय टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विजेता भारतीय टीम को 51 करोड़ रूपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय महिला टीम सराहना करते हुए लिखा था, “आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/peeem-modee-ne-vishv-chaimpiyan-mahila-teem-ko-kiya-sammaanit-prateeka-raaval-vheel-cheyar-par-pahuncheen/feed/ 0
श्रीशैलम में होना मेरे लिए आनंद की बात, पवित्र स्थल के हर हिस्से में है दिव्यता: प्रधानमंत्री मोदी https://demo.theshikshanews.com/shreeshailam-mein-hona-mere-lie-aanand-kee-baat-pavitr-sthal-ke-har-hisse-mein-hai-divyata-pradhaanamantree-modee/ https://demo.theshikshanews.com/shreeshailam-mein-hona-mere-lie-aanand-kee-baat-pavitr-sthal-ke-har-hisse-mein-hai-divyata-pradhaanamantree-modee/#respond Thu, 16 Oct 2025 14:48:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5385 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Srisailam। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित श्री शिवाजी ध्यान मंदिर और श्री शिवाजी दरबार हॉल का दौरा किया। उन्होंने भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी भ्रामरांबिका के दर्शन किए। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीशैलम में होना अत्यंत आनंद की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महान छत्रपति शिवाजी महाराज वर्ष 1677 में श्रीशैलम आए थे और यहां श्री मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना की थी। उन्होंने कहा कि “ध्यान मंदिर वह स्थान है, जहां शिवाजी महाराज ने ध्यान किया था और भ्रामराम्बा देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया था।”
बता दें कि ध्यान मंदिर के चारों कोनों पर चार प्रतिष्ठित किलों (प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी) के मॉडल स्थापित हैं। इसके केंद्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की गहन ध्यान मुद्रा में एक प्रतिमा है। यह केंद्र श्री शिवाजी स्मारक समिति की ओर से संचालित है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्रीशैलम में होना आनंद की बात है। इस पवित्र स्थान के हर कण में दिव्यता व्याप्त है। मैं यहां के लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभारी हूं। श्री भ्रामराम्बिका देवी और मल्लिकार्जुन स्वामी सदैव हमारे राष्ट्र पर कृपा बनाए रखें।”
श्री भ्रामराम्बा और मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और 52 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर की अनूठी विशेषता एक ही मंदिर परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्तिपीठ का सह-अस्तित्व है, जो इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अनूठा मंदिर बनाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 में आजादी के जब 100 साल होंगे, तब ‘विकसित भारत’ होकर रहेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की होने वाली है। 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की सदी होने वाली है।
उन्होंने कहा, “आज दुनिया भारत को 21वीं सदी के नए मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही है। इस सफलता का सबसे बड़ा आधार आत्मनिर्भर भारत का विजन है। हमारा आंध्र प्रदेश आत्मनिर्भर भारत का प्रमुख केंद्र बन रहा है। हमारी सरकार का विजन नागरिक-केंद्रित विकास है। हम लगातार नए रिफॉर्म के जरिए नागरिकों के जीवन को आसान बना रहे हैं।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/shreeshailam-mein-hona-mere-lie-aanand-kee-baat-pavitr-sthal-ke-har-hisse-mein-hai-divyata-pradhaanamantree-modee/feed/ 0
गूगल का गीगावाट स्तर का डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारे ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप : पीएम मोदी https://demo.theshikshanews.com/googal-ka-geegaavaat-star-ka-deta-sentar-inphraastrakchar-hamaare-vikasit-bhaarat-vijan-ke-anuroop-peeem-modee/ https://demo.theshikshanews.com/googal-ka-geegaavaat-star-ka-deta-sentar-inphraastrakchar-hamaare-vikasit-bhaarat-vijan-ke-anuroop-peeem-modee/#respond Wed, 15 Oct 2025 05:52:21 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5350 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गूगल का गीगावाट स्तर का डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारे ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप है। गूगल ने विशाखापत्तनम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी अगले पांच वर्षों (2026-2030) तक में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह देश में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आंध्र प्रदेश के गतिशील शहर विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब का लॉन्च होना काफी खुशी की बात है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह बहुआयामी निवेश, जिसमें गीगावाट स्तर का डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इससे टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण को एक शक्तिशाली बल मिलेगा।
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह निवेश सभी के लिए एआई सुनिश्चित करेगा, हमारे नागरिकों को अत्याधुनिक उपकरण प्रदान करेगा, हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और इससे ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में भारत का स्थान सुरक्षित होगा।
पिचाई ने इससे पहले पोस्ट किया था कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करके उन्हें बहुत अच्छा लगा और विशाखापत्तनम में पहले गूगल एआई हब के लिए हमारी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा, “यह हब गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, एक नए अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को जोड़ता है। इसके माध्यम से हम अपनी उद्योग-अग्रणी तकनीक को भारत में उद्यमों और उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाएंगे, एआई इनोवेशन को गति देंगे और देश भर में विकास को गति देंगे।”
गूगल एआई हब को अदाणी समूह की कंपनी अदाणीकॉनेक्स के साथ मिलकर बनाएगी। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी समूह को इस ऐतिहासिक परियोजना पर गूगल के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, यह परियोजना भारत के डिजिटल परिदृश्य के भविष्य को परिभाषित करेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से कहीं बढ़कर है। यह एक उभरते राष्ट्र की आत्मा में निवेश है। यह साझेदारी राष्ट्र निर्माण के हमारे साझा दृष्टिकोण और 21वीं सदी के उपकरणों से प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विशाखापत्तनम अब टेक्नोलॉजी के लिए एक वैश्विक गंतव्य बनने के लिए तैयार है, और हम इस ऐतिहासिक यात्रा के आर्किटेक्ट बनकर रोमांचित हैं।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/googal-ka-geegaavaat-star-ka-deta-sentar-inphraastrakchar-hamaare-vikasit-bhaarat-vijan-ke-anuroop-peeem-modee/feed/ 0
ट्रंप को लेकर कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: दोस्त दोस्त न रहा… https://demo.theshikshanews.com/tramp-ko-lekar-kaangres-ka-pradhaanamantree-par-kataaksh-dost-dost-na-raha/ https://demo.theshikshanews.com/tramp-ko-lekar-kaangres-ka-pradhaanamantree-par-kataaksh-dost-dost-na-raha/#respond Thu, 25 Sep 2025 15:09:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5165 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया कदमों एवं टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘दोस्त दोस्त न रहा।’ ‘दोस्त दोस्त न रहा’ प्रख्यात पार्श्व गायक दिवंगत मुकेश के एक मशहूर गीत की एक पंक्ति है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मई 2025 के मध्य से अब तक राष्ट्रपति ट्रंप ने जो कुछ किया है, उस पर एक नज़र डालें। उन्होंने चार अलग-अलग देशों और संयुक्त राष्ट्र में 45 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया था जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर अचानक रुक गया था।’
उनके मुताबिक, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की दोपहर के भोज पर मेज़बानी की थी, जबकि मुनीर वही व्यक्ति है जिसके भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से दुर्भावनापूर्ण बयानों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि तैयार की थी।
रमेश ने कहा, ‘ट्रंप ने अमेरिका-पाकिस्तान आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने की बात की। कुछ खबरों के अनुसार, उन्होंने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते को हरी झंडी दे दी है।’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत द्वारा अमेरिका को किए जा रहे निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगाए और एच1 बी वीज़ा व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया तथा उन्होंने रूस के साथ भारत के लंबे आर्थिक संबंधों को लेकर भारत को निशाना बनाया और दंडित किया।
उनका कहना है, ‘खबरों के मुताबिक आज ट्रंप का व्हाइट हाउस में फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात का कार्यक्रम है।’ रमेश ने सवाल किया, ‘नमस्ते ट्रंप का क्या हुआ? हाउडी मोदी का क्या हुआ? झप्पी कूटनीति का क्या हुआ? इसके बाद रमेश ने कटाक्ष किया, ‘दोस्त दोस्त न रहा…।’

]]>
https://demo.theshikshanews.com/tramp-ko-lekar-kaangres-ka-pradhaanamantree-par-kataaksh-dost-dost-na-raha/feed/ 0
PM ने किया देहरादून का दौरा https://demo.theshikshanews.com/pm-ne-kiya-deharaadoon-ka-daura/ https://demo.theshikshanews.com/pm-ne-kiya-deharaadoon-ka-daura/#respond Thu, 11 Sep 2025 16:03:49 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5024 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दौरा कर हाल ही में बादल फटने, भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई तबाही की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने आपदा पीड़ितों और राहत कार्यों में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य संगठनों के कर्मियों से भी मुलाकात की।

PM interacting with NDRF, SDRF & Aapda Mitra Team, in Uttarakhand on September 11, 2025.

प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि हाल की आपदा में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत संपूर्ण सहयोग और देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक देखभाल और कल्याण सुनिश्चित होगा।
मोदी ने बैठक में कहा कि पुनर्वास और राहत कार्य बहुआयामी दृष्टिकोण से किए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और विद्यालयों का पुनर्निर्माण, पशुपालन के लिए मिनी किट का वितरण तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता शामिल होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने पहले ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों को उत्तराखंड भेज दिया है, जो नुकसान का आकलन करने के लिए राज्यों का दौरा कर रहे हैं तथा उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के उन परिवारों से मुलाकात की जो हाल ही में भूस्खलन और बाढ़ सहित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने पीड़ित सभी लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने तत्काल राहत और प्रतिक्रिया में योगदान देने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य सेवा-उन्मुख संगठनों के कर्मियों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दी जा रही यह अग्रिम सहायता अंतरिम अवधि के लिए है। राज्य सरकार के ज्ञापन और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आगे और सहयोग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और आधारभूत संरचना बहाली के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/pm-ne-kiya-deharaadoon-ka-daura/feed/ 0