PM Modi said- ‘The culprits of Pahalgam were brought to justice’ – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 29 Jul 2025 16:32:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg PM Modi said- ‘The culprits of Pahalgam were brought to justice’ – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 ‘भारत को दुनिया का साथ मिला, कांग्रेस का नहीं’, पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/#respond Tue, 29 Jul 2025 16:32:17 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4526 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तय कर दिया कि भारत में आतंकी हमले के लिए उसके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी।
पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया ने देखा है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बढ़ा है। सिंदूर से लेकर सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तय कर दिया कि भारत में आतंकी हमले के लिए उसके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। वे ऐसे ही नहीं जा सकते। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से स्पष्ट होता है कि भारत ने तीन सूत्र तय किए हैं। पहला- अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके, अपनी शर्तों और अपने समय पर जवाब देकर रहेंगे। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा, और तीसरी बात यह है कि हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।”
पीएम मोदी ने लोकसभा में विदेश नीति पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “विदेश नीति को लेकर यहां काफी बातें की गई और दुनिया के समर्थन को लेकर भी बात की गई। मैं आज सदन में स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से नहीं रोका है। संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से सिर्फ तीन देशों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था। क्वाड हो या ब्रिक्स हो या फिर फ्रांस, रूस या जर्मनी समेत किसी भी देश का नाम ले लीजिए, दुनिया भर से भारत को समर्थन मिला है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें दुनिया के देशों का समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला। 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद तीन-चार दिन में ही ये उछल रहे थे और कह रहे थे कि कहां गई 56 इंच की छाती। कहां खो गया मोदी और मोदी तो फेल हो गया जैसी बातें कही गई। ये लोग मजा ले रहे थे और उनको लगता था कि बाजी मार ली। वह पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाशते थे। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उनकी यह बयानबाजी और छिछोरापन देश के सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा था। कांग्रेस को न तो भारत के सामर्थ्य पर भरोसा है और न ही भारत की सेनाओं पर भरोसा है। वह लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके आप लोग मीडिया में हेडलाइन तो ले सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।”
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर झूठ और प्रचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, “10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की। इसको लेकर यहां भाती-भाती की बातें कही गई। ये वही प्रोपेगेंडा है, जो सीमा पार से फैलाया गया है। कुछ लोग सेना द्वारा दिए गए तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठ और प्रचार को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं, जबकि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/feed/ 0
अखिलेश ने ‘ऑपरेशन महादेव’ पर पूछा सवाल, पीएम मोदी बोले- ‘अंजाम तक पहुंचाए गए पहलगाम के गुनहगार’ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/#respond Tue, 29 Jul 2025 16:29:30 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4523 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।
लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र करते हुए विपक्ष के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया है।
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर में हुए ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, “हम सब आतंकवादियों के मारे जाने के पक्ष में हैं, लेकिन ये सवाल जरूरी है कि ये ऑपरेशन ठीक उसी वक्त क्यों हुआ, जब संसद में चर्चा चल रही थी? क्या इसका मकसद राजनीतिक लाभ उठाना था?”
पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कहा, “पहलगाम के हमलावरों को कल (सोमवार) हमारे सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है, लेकिन मैं हैरान हूं कि यहां ठहाके लगाकर पूछा गया कि यह आखिरकार कल ही क्यों हुआ? क्या इस ऑपरेशन के लिए सावन महीने का सोमवार ढूंढा गया था? इन लोगों को क्या हो गया है? हताशा और निराशा इस हद तक।”
उन्होंने आगे कहा, “पिछले कई सप्ताह से यह कहा जा रहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ, वो ठीक है, लेकिन पहलगाम के आतंकियों का क्या हुआ? अब जब उनको अंजाम तक पहुंचाया गया है तो वे पूछ रहे हैं कि कल क्यों हुआ?”
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “शास्त्रों में कहा गया है कि जब राष्ट्र शस्त्र से सुरक्षित होते हैं तो तभी वहां शास्त्र और ज्ञान की चर्चाएं जन्म ले पाती हैं। जब सीमा पर सेनाएं मजबूत होती हैं, तभी लोकतंत्र प्रखर होता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बीते दशक में भारत की सेना के सशक्तिकरण का एक साक्षात प्रमाण है। कांग्रेस के शासन के दौरान सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचा तक नहीं जाता था। आज भी आत्मनिर्भर शब्द का मजाक उड़ाया गया। हर रक्षा सौदे में कांग्रेस अपने मौके खोजती रहती है। छोटे-छोटे हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भरता यह इनका कार्यकाल रहा है। बुलेटप्रूफ जैकेट और नाइट विजन कैमरा तक नहीं होते थे। ये लिस्ट भी बहुत लंबी है। बोफोर्स और हेलिकॉप्टर हर चीज के साथ घोटाला जुड़ा हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी सेनाओं को आधुनिक हथियारों के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ा। इतिहास गवाह है कि जब रक्षा के क्षेत्र में भारत की आवाज सुनाई देती थी। जब तलवारों से युद्ध लड़ा जाता था, तब भी भारत में बनी तलवारें श्रेष्ठ मानी जाती थी। मगर, आजादी के बाद रक्षा क्षेत्र में हमारे दायरे को सोच समझकर तबाह कर दिया गया। रक्षा क्षेत्र को दुर्बल किया गया। रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग के लिए रास्ते बंद कर दिए गए। अगर इसी नीति पर हम चलते तो भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में सोच भी नहीं सकता था। उन्होंने ये हाल करके रखा था। भारत को सोचना पड़ता कि अगर कोई एक्शन लेना है तो शस्त्र कहां से मिलेंगे, इसकी टेंशन होती। बीते एक दशक में मेक इन इंडिया हथियार सेना को मिले और उन्होंने इस ऑपरेशन में बहुत निर्णायक भूमिका निभाई।”
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा, “एक दशक पहले भारत के लोगों ने संकल्प लिया कि हमारा देश सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक राष्ट्र बने। रक्षा, सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में बदलाव के लिए ठोस कदम उठाए गए। देश में सेना के अंदर जो बदलाव हुए, वो आजादी के बाद पहली बार हुए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति का विचार कोई नया नहीं था। दुनिया में इस पर प्रयोग चलते हैं, लेकिन भारत में निर्णय नहीं होते। मगर, हमने ऐसा करके दिखाया और मैं तीनों सेनाओं का अभिनंनदन करता हूं, जिन्होंने यह स्वीकार किया।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/feed/ 0