play – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 01 Oct 2025 15:22:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg play – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 हम ऐसी विकेट पर खेलना चाहते हैं, जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को कुछ दे: गिल https://demo.theshikshanews.com/ham-aisee-viket-par-khelana-chaahate-hain-jo-gendabaajon-aur-ballebaajon-donon-ko-kuchh-de-gil/ https://demo.theshikshanews.com/ham-aisee-viket-par-khelana-chaahate-hain-jo-gendabaajon-aur-ballebaajon-donon-ko-kuchh-de-gil/#respond Wed, 01 Oct 2025 15:14:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5214 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Ahmdabad। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि पिछली घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ मिली 3-0 के हार के बाद वेस्टइंडीज के ख़िलाफ अच्छा प्रदर्शन करना बहुत ज़रूरी हो गया है।
अहमदाबाद टेस्ट से एक दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए गिल ने कहा, “पिछले कुछ सालों में अगर आप टेस्ट मैच देखें तो वे पांच दिन तक नहीं चले हैं। इसलिए हमारा लक्ष्य हार्ड क्रिकेट खेलना है। इंग्लैंड में हमने जितने भी टेस्ट खेले, सभी पांचवे दिन तक गए]। मेरा मानना है कि आप हमसे यही उम्मीद कर सकते हैं कि हम अच्छा, सख़्त और धैर्य वाला क्रिकेट खेलेंगे और आसान विकल्प नहीं तलाशेंगे। हमारे पास किसी भी तरह की स्थिति में दबदबा बनाने की क़ाबिलियत है। हमारे पास जो प्रतिभा है, उससे हम किसी भी परिस्थिति से वापसी कर सकते हैं।”
पिछले कुछ सालों में जब भारत ने टेस्ट क्रिकेट के लिए टीमों की मेजबानी की है तो अक्सर टर्निंग पिचें तैयार की गई हैं। इस साल इंग्लैंड में भारत ने 2-2 की सीरीज में अच्छा मुक़ाबला किया, तो अब कैसी पिच की उम्मीद करनी चाहिए?
गिल ने कहा”मैं उन चर्चाओं पर कुछ नहीं कह सकता, जो मेरे आने से पहले हुई, लेकिन हम ऐसी विकेटों पर खेलना चाहेंगे जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को कुछ दे।लेकिन यह भी सच है कि जब भी कोई टीम भारत आती है तो असली चुनौती स्पिन और रिवर्स स्विंग होती है। अगर टीमें स्पिन को अच्छे से खेल पाती हैं और रिवर्स स्विंग को चुनौती दे पाती हैं तो उन्हें अच्छी क़ामयाबी मिल सकती है। तो इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आप ऐसी विकेट पर खेलना चाहेंगे, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद दे।”
इंग्लैंड में भारत ने तेज गेंदबाजी पर आधारित आक्रमण चुना था और सिर्फ रवींद्र जडेजा और वॉशिगंटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स ही स्पिनर थे, जबकि कुलदीप यादव को पांचों टेस्ट में नहीं खिलाया गया। भारत में स्थिति अलग होगी, लेकिन टेस्ट से दो दिन पहले इशारे थे कि अहमदाबाद की पिच उम्मीद से ज्यादा हरी रहेगी।
गिल ने कहा, “भारत में मौसम और विकेट ऐसा है कि इंग्लैंड वाला टेम्पलेट फ़ॉलो करना मुश्किल होगा। हमारे पास इतनी क्वालिटी है। सभी फॉर्मेट में हमारे लिए विकेट लेने वाले कुलदीप जैसे खिलाड़ी को इंग्लैंड में मौक़ा नहीं मिला, जो दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन यहां चार स्पिनर्स के साथ खेलना हमेशा आपको ललचाता है। लेकिन आपको बल्लेबाजी की गहराई भी देखनी होती है और यह सोचना होता है कि कौन-सा कॉम्बिनेशन ज्यादा मदद देगा।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/ham-aisee-viket-par-khelana-chaahate-hain-jo-gendabaajon-aur-ballebaajon-donon-ko-kuchh-de-gil/feed/ 0
भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची ब्रिटेन https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9f/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9f/#respond Sat, 07 Jun 2025 14:58:11 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3717 Webvarta. Khabariya. NCR Today. Landon। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चरण की शुरुआत करने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने लंदन पहुंच गई है।
शुक्रवार रात मुंबई से रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आज ब्रिटेन पहुंच गई। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस श्रृंखला का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद एजबेस्टन (दो से छह जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (23-27 जुलाई) और द ओवल (चार से आठ अगस्त) में मैच खेले जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें भारतीय के खिलाड़ी मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ हवाई अड्डे पर नजर आ रहे हैं। साझा किये गये एक वीडियो में साई सुदर्शन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना अच्छा है, विशेषकर टेस्ट सीरीज में। ब्रिटेन में आपका स्वागत है।”
इस दौरे पर सबकी नजर है क्योंकि भारतीय क्रिकेट एक महत्वपूर्ण बदलाव का दौर में है। इंग्लैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम में अनुभव और युवाओं के मिश्रण है। भारतीय टीम अपने डब्ल्युटीसी अभियान को मजबूती से शुरूआत करते हुए इंग्लैंड की धरती पर चुनौती पेश करना चाहेगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9f/feed/ 0