people – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 11 Jan 2026 10:46:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg people – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मिसिसिपी में एक व्यक्ति ने बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या की https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/ https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/#respond Sun, 11 Jan 2026 10:46:01 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6101 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Mississippi। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के क्ले काउंटी में एक सनकी हमलावर ने कहर बरपाते हुए अपने परिवार के कुछ सदस्यों और एक पादरी सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात हुई इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय डारिका एम. मूर के रूप में हुई है।
शेरिफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले की शुरुआत डेविड हिल रोड स्थित एक घर से हुई, जहाँ डारिका मूर ने अपने पिता ग्लैन मूर (67), भाई क्विंटन मूर (33) और चाचा विली एड गाइन्स (55) को गोलियों से भून दिया। इसके बाद आरोपी अपने भाई का ट्रक लेकर कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुँचा, जहाँ उसने अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, वहां मौजूद एक अन्य छोटा बच्चा उसका शिकार होने से बच गया।
हत्या का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी इसके बाद पास के एक चर्च पहुँचा और वहां मौजूद पादरी बैरी ब्रैडली और उनके भाई सैमुअल ब्रैडली की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पादरी की कार छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आधी रात के करीब एक रोडब्लॉक के दौरान आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा।
क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने इस घटना को एक “भयानक पारिवारिक त्रासदी” बताया है। हालांकि अभी तक सामूहिक हत्याकांड के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए वे आरोपी के खिलाफ मृत्युदंड की मांग करेंगे। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।
कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मानना है कि मूर ने अकेले ही यह काम किया । पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया

]]>
https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/feed/ 0
अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस, जारी रहेंगे जीएसटी सुधार: मोदी https://demo.theshikshanews.com/apanee-naakaamee-chhipaane-ke-lie-logon-ko-bhramit-kar-rahee-hai-kaangres-jaaree-rahenge-jeeesatee-sudhaar-modee/ https://demo.theshikshanews.com/apanee-naakaamee-chhipaane-ke-lie-logon-ko-bhramit-kar-rahee-hai-kaangres-jaaree-rahenge-jeeesatee-sudhaar-modee/#respond Thu, 25 Sep 2025 14:23:29 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5152 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारोंं पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपा रही है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार में जीएसटी सुधारों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
श्री मोदी ने दुनिया भर की कंपनियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपर्युक्त और आकर्षक जगह है तथा यहां पर निवेश भारत के साथ साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा है।
श्री मोदी ने गुरूवार को यहां उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में जीएसटी व्यवस्था लागू किये जाने और बाद में उसमें किये गये नयी पीढी के सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इससे देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ है। जीएसटी सुधारों पर विपक्ष की बयानबाजी पर उसे आडे हाथोंं लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले की अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा , ” कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 की सकरार की नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से छूट बोल रहे हैं। उस समय कर की लूट मची हुई थी और उस कर में से भी लूट होती थी। जनता पर कर की मार थी। ”
श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की है। सरकार ने लोगों की आय बढायी है और कर को कम किया है। उन्होंंने कहा कि यदि 12 लाख आयकर मुक्त राशि और जीएसटी सुधारों से होने वाल फायदा को जोड़ा जाये तो लोगों के एक वर्ष में ढाई लाख करोड़ रूपये बचने जा रहे हैं। इसीलिए देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है।
जीएसटी सुधारों काे जारी रखने का ऐलान करते हुए उन्होंंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा ,” हम यहीं नहीं रूकने वाले। पहले 2017 में जीएसटी लाया गया और अब 2025 में जीएसटी में सुधार से आर्थिक मजबूती के बाद फिर से सुधार के बल पर आर्थिक मजबूती लायेंगे और जीएसटी में सुधार का सिलसिला चलता रहेगा।”
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में देश मेंं राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ-साथ कुशल युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ये सभी चीजें एक साथ नहीं है जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी कंपनी अगर अपनी बढोतरी को नये पंख लगाना चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए सबसे आकर्षक निवेश स्थान है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति की तरह है। उन्होंने वहां मौजूद सभी हितधारकोंं से मिलकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को कहा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/apanee-naakaamee-chhipaane-ke-lie-logon-ko-bhramit-kar-rahee-hai-kaangres-jaaree-rahenge-jeeesatee-sudhaar-modee/feed/ 0