Part of a government school collapsed in Rajasthan – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 25 Jul 2025 16:19:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Part of a government school collapsed in Rajasthan – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राजस्थान में सरकारी स्कूल का हिस्सा गिरा, 7 की मौत https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/#respond Fri, 25 Jul 2025 16:18:51 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4464 स्कूल में सुबह प्रार्थना के वक्त हुआ हादसा 28 छात्र हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी लोगों ने स्कूल की इमारत पर उठाए थे सवाल मु्ख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए जांच के निर्देश राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

NCR TODAY. Khabariya. Jhalawar। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में सात छात्रों की मौत हो गई, जबकि 28 छात्र घायल हो गए। पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी छठी और सातवीं कक्षा की छत भर-भराकर गिर गई।
घटना के बाद मलबे का ढेर लग गया। घबराए हुए शिक्षक, अभिभावक और आसपास के अन्य लोगों ने छात्रों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को झालावाड़ अस्पताल और मनोहरथाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल भवन की खराब हालत के बारे में कई बार तहसीलदार और उपखंड अधिकारी सूचित किया गया था, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और छात्रों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, झालावाड़ के जिला कलेक्टर अजय सिंह के अनुसार, जिला प्रशासन ने हाल ही में शिक्षा विभाग को किसी भी जर्जर स्कूल भवन की जानकारी देने का निर्देश दिया था, लेकिन यह भवन सूची में शामिल नहीं था। इसकी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों का उपचार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।’
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व्यक्त किया शोक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से कई छात्रों की मृत्यु और घायल होने का समाचार दुखद है। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दे। घायल हुए छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर माले गए पीएम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘झालावाड़ के स्कूल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्राधिकारी पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।’
अन्य नेताओं ने भी दुख जताया : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/feed/ 0