Parliament proceedings disrupted as government refused to hold discussion on ‘ban on votes’: Congress – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 22 Jul 2025 14:04:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Parliament proceedings disrupted as government refused to hold discussion on ‘ban on votes’: Congress – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 सरकार ने ‘वोटबंदी’ पर चर्चा से इनकार किया, इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित हुई: कांग्रेस https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be/#respond Tue, 22 Jul 2025 14:04:08 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4413 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि सरकार बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सरकार ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है कि पहलगाम एवं ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा तथा राज्यसभा में चर्चा कब शुरू होगी और क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब देंगे।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी क्योंकि मोदी सरकार ने बिहार और अन्य राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोटबंदी पर चर्चा से इनकार कर दिया। इसके अलावा, मोदी सरकार ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि पहलगाम-सिंदूर पर लोकसभा तथा राज्यसभा में चर्चा कब शुरू होगी और क्या प्रधानमंत्री जवाब देंगे।”
बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
मानसून सत्र के दूसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही अपराह्न दो बजे बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई और दोनों ही सदनों में प्रश्नकाल तथा शून्यकाल नहीं चल सके।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be/feed/ 0