Noida – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 26 Nov 2025 05:09:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Noida – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-dampar-ne-ee-riksha-ko-maaree-takkar-2-kee-maut/ https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-dampar-ne-ee-riksha-ko-maaree-takkar-2-kee-maut/#respond Wed, 26 Nov 2025 05:09:34 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5851 NCR TODAY. Khabariya. Noida। नोएडा की रफ़्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49 रेड लाइट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया, जिससे ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी एक महिला सवारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
हादसा मंगलवार को प्रयाग अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर ने ई-रिक्शा में ज़बरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और महिला सवारी की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभी मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और जिससे उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके है।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-dampar-ne-ee-riksha-ko-maaree-takkar-2-kee-maut/feed/ 0
जेपी समूह के पूर्व एमडी मनोज गौड़ को PMLA के तहत किया अरेस्ट, समूह की कंपनियों और ट्रस्टों में पैसे ट्रांसफर करने की जाँच तेज https://demo.theshikshanews.com/jepee-samooh-ke-poorv-emadee-manoj-gaud-ko-pml-ke-tahat-kiya-arest/ https://demo.theshikshanews.com/jepee-samooh-ke-poorv-emadee-manoj-gaud-ko-pml-ke-tahat-kiya-arest/#respond Fri, 14 Nov 2025 05:27:12 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5786 NCR TODAY. Khabariya. Noida। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपी समूह के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को मनी लॉन्डिंग के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी घर खरीदारों द्वारा जमा कराए गए लगभग 14,599 करोड़ रुपये की उस रकम की गहन पड़ताल कर रही है। जिसे परियोजनाओं में लगाने के बजाय कथित रूप से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया. शुरू में यह जांच 12 हजार करोड़ से शुरू हुई, अब यह 15000 हजार करोड़ के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही है.
नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी समूह के कार्यालय पर सन्नाटा छाया हुआ है। वही खरीदारों की सांस अटकी हुई है, क्योंकि वर्षो पुरानी उम्मीदें और अधूरी इमारतें एक बार फिर जांच के केंद्र में है। जेपी समूह के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ की मनी लांड्रिंग के मामले में हुई गिरफ्तारी खरीदारों और निवेशकों के 12000 करोड़ के कथित फोंट डायवर्सन की शिकायतों के आधार पर की गई है।
ईडी की जांच का केंद्र बिंदु फंड में हेराफेरी का है आरोप है कि जीपी समूह ने घर खरीदारों से जुटाए गई राशि को आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के बजाय अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किया और जेपी समूह से संबंधित कंपनियों और ट्रस्टों में ट्रांसफर किया गया. जिससे हजारों खरीदारों को समय से फ्लैट नहीं मिले। जेपी समूह ने खरीदारों के साथ धोखाधड़ी आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात किया।
ईडी की है जांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर दर्ज है। जो मुख्य रूप से जेपी विश टाउन जैसी परियोजनाओं से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि 14599 करोड रुपए की बड़ी धनराशि को जेपी संस्थान की संस्थाओं में भेजा गया जिसमें मनोज गौड़ की भूमिका अहम बताई जा रही है। ईडी इस विशाल फंड डायवर्सन के जटिल नेटवर्क को आगे की जांच करने के लिए मनोज गोद को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jepee-samooh-ke-poorv-emadee-manoj-gaud-ko-pml-ke-tahat-kiya-arest/feed/ 0
रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का लोकार्पण https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/ https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/#respond Sat, 30 Aug 2025 16:40:03 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4914 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नोएडा पहुंचे। दोनों नेताओं ने सेक्टर-81 स्थित राफी मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रक्षा उपकरण एवं इंजन टेस्ट फैसिलिटी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ती रक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए अत्याधुनिक ड्रोन, एयरक्राफ्ट इंजन और एयरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
भारत 1947 से लगातार चुनौतियों का सामना करता आ रहा है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने युद्ध के नए दौर में देश की सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन किया है। आपके पास ताकत है तो दुनिया आपके सामने नतमस्तक होती है। शास्त्र और शस्त्र दोनों का बेहतर समन्वय होगा तो शांति कायम होगी। उन्होंने शेर और बकरी का उदाहरण देते हुए कहा कि शेर सामर्थ्य और राज दोनों का प्रतीक है। सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की वीरता का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां संचालित हैं।
राज्य सरकार ने साढ़े 12 हजार एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए उपलब्ध कराई है, जिसमें आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट और कानपुर शामिल हैं। साथ ही लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट स्थापित की गई है, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ की मुस्कुराहट तब और बढ़ेगी जब वहां से ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर निशाना साधेगी।
उन्होंने नई ड्रोन यूनिट को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि यूपी सरकार देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह यूनिट देश को समर्पित है और डिफेंस सिस्टम में साइंटिफिक रिवॉल्यूशन का प्रतीक है। 2017 में महज 10 लोगों के साथ कंपनी की शुरुआत हुई थी और आज 3,600 से ज्यादा वैज्ञानिक व इंजीनियर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका या चीन का कोई भी डिफेंस सिस्टम इस कंपनी के बने ड्रोन को डिटेक्ट नहीं कर सकता।
इसे देश की सबसे इनोवेटिव एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिस्टम दुश्मन में दहशत पैदा करने वाला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी खराब थी कि यहां उद्योग लगाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि ड्रोन अब सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक युद्ध का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि विरोध झेलने के बावजूद भारत ने हमेशा नई राह बनाई है। मात्र 14 महीनों में इस कंपनी और डीआरडीओ के बनाए प्रोडक्ट्स ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस्तेमाल हुए। संकल्प, साहस और विज्ञान के मेल से ही यह संभव हो पाया और सेना के जवानों की वीरता का भी जिक्र किया जाना चाहिए।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raksha-mantree-va-mukhyamantree-ne-kiya-dron-mainyuphaikcharing-yoonit-ka-lokaarpan/feed/ 0
ग्रेटर नोएडा, यमुना के बाद जीडीए भी हुआ कर्ज मुक्त, तीन सौ करोड़ की एफडी भी प्राधिकरण के खाते में https://demo.theshikshanews.com/gretar-noeda-yamuna-ke-baad-jeedeee-bhee-hua-karj-mukt/ https://demo.theshikshanews.com/gretar-noeda-yamuna-ke-baad-jeedeee-bhee-hua-karj-mukt/#respond Sat, 16 Aug 2025 12:53:11 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4779 राजेश बैरागी
क्या यह महज संयोग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण प्राधिकरण पिछले डेढ़ वर्ष में अपने ऊपर लदे कर्जों के जाल को तोड़कर न केवल बाहर निकल आए हैं बल्कि नयी योजनाओं और ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने के साथ प्राधिकरणों को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिली है।इन प्राधिकरणों में नया नाम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का है जिसने न केवल डेढ़ हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने के साथ तीन सौ करोड़ रुपए की फिक्स डिपॉजिट भी कराई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यरत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उत्तर प्रदेश के न केवल शो विंडो माने जाते हैं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में इन चारों प्राधिकरणों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इनमें से नोएडा प्राधिकरण अपनी स्थापना के कुछ वर्षों के बाद ही समृद्ध हो गया था। ग्रेटर नोएडा और यीडा हाल के वर्षों तक भारी कर्ज के नीचे दबे हुए थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दो वर्ष पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त हुए रवि कुमार एनजी ने मात्र डेढ़ वर्ष में प्राधिकरण को नोएडा प्राधिकरण, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड व विभिन्न बैंकों के कर्ज से मुक्त करने के साथ प्राधिकरण के कोष को स्थायित्व देने पर ध्यान केंद्रित किया। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास सात हजार करोड़ रुपए की फिक्स डिपॉजिट हैं और विकास कार्यों तथा ढांचागत सुविधाओं पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।इसी प्रकार यीडा के पूर्व सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने क्षेत्र में निरंतर निवेश आमंत्रित कर हजारों करोड़ रुपए के कर्ज से प्राधिकरण को मुक्त कराने के साथ दस हजारी बजट वाला प्राधिकरण बनाने में सफलता प्राप्त की।इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी अपना स्थान बनाया है।15 मार्च 2024 को उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के समय आईएएस अतुल वत्स के समक्ष एक बड़ी चुनौती जीडीए की दीन-हीन आर्थिक स्थिति को वापस पटरी पर लाने की थी। जीडीए पर लगभग एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज चल रहा था जबकि प्राधिकरण की वर्ष 2020-25 के दौरान 820.66 करोड़ रुपए औसत आय थी। उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व और सचिव राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जीडीए ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में 1653.24 करोड़ रुपए आय अर्जित की। इससे प्राधिकरण ने इंडियन बैंक का 800 करोड़ और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का 165 करोड़ रुपए का कर्ज वापस कर प्राधिकरण को कर्ज मुक्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके साथ ही प्राधिकरण को आर्थिक रूप से स्थायित्व प्रदान करने के लिए तीन सौ करोड़ रुपए की एफडी भी कराई। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों में जीडीए के उपाध्यक्ष पद पर वाजपेई, कृष्णा करुणेश, राकेश कुमार सिंह व इंद्र विक्रम सिंह आदि अधिकारी आसीन रहे हैं। राकेश कुमार सिंह वर्तमान में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के सीईओ हैं जबकि कृष्णा करुणेश नोएडा प्राधिकरण में बतौर एसीईओ नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने प्राधिकरण की आय और विकास कार्यों को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25 वर्षों बाद आवासीय भूखंडों की एक बड़ी योजना हरनंदीपुरम घोषित की है जबकि आवंटियों की सुविधा के लिए ‘पहल’ नामक पोर्टल शुरू किया गया है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/gretar-noeda-yamuna-ke-baad-jeedeee-bhee-hua-karj-mukt/feed/ 0
निजी यूनिवर्सिटी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे, 2 गिरफ्तार https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ab/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ab/#respond Wed, 04 Jun 2025 03:36:11 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3534 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नोएडा। बीती रात नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास फॉर्च्यूनर में सवार कार सवार दो लोगों ने खतरनाक तरीके से स्टंट किया। इससे लोगों को आने-जाने में पेरशानी का सामना करना पड रहा था यातायात भी बाधित हो रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद थाना 126 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया की वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए वायरल वीड़ियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर निजी यूनिवर्सिटी के गेट नं0-01 के पास वायरल वाड़ियों में दिख रही कार फॉर्च्यूनर को चिन्हित करते हुए दोनो लोगों दिवाकर शर्मा पुत्र विष्णु और संजय कुमार सिंह पुत्र सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी फॉर्च्यूनर को सीज किया गया है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ab/feed/ 0
एलजी चौक से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सड़क पर संग्राम https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/#respond Sat, 26 Apr 2025 13:59:58 +0000 http://www.khabariya.com/?p=987

टी सिरीज कंपनी का दावा प्राधिकरण की कार्रवाई जबरन, मुख्य कार्यपालक एनजी ने कहा भूमि मास्टर प्लान का हिस्सा

खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की भूमि को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और टी सिरीज कंपनी के बीच वर्षों से चल रहा परोक्ष युद्ध अब सतह पर आ गया है। प्राधिकरण जहां इस सड़क के लगभग आधा किलोमीटर लंबे हिस्से को बनाने के लिए तैयारी कर रहा है वहीं भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वाली टी सिरीज कंपनी ने प्राधिकरण के विरुद्ध अदालत जाने की धमकी दी है। उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने उक्त भूमि को व्यापक जनहित में अधिग्रहण करने तथा टी सिरीज की भूमि का मास्टर प्लान के तहत उपयोग करने की बात कही है।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में टी सिरीज कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज एलजी चौक से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सड़क के बांए हिस्से को प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने की खबरों पर तीखा विरोध व्यक्त किया। कंपनी के एक निदेशक विनय कुमार मित्तल ने दावा किया कि इस सड़क के दोनों ओर टी सिरीज,शिव मशीन टूल्स व गुलशन कुमार के परिवार की लगभग तीन सौ एकड़ भूमि है जो नमोली गांव की है। इस भूमि पर 15 कंपनियां संचालित थीं परन्तु दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरीडोर बीच से गुजरने से कंपनियां बंद हो गईं। उन्होंने दावा किया कि उनकी यह भूमि फ्रीहोल्ड है जो प्राधिकरण की स्थापना 1991 से पहले 1987 में खरीदी गई थी। इस भूमि पर एक विश्वविद्यालय और यूट्यूब चैनल स्टूडियो बनाने के लिए कंपनी प्राधिकरण से ले आउट प्लान तथा नक्शे पास कराना चाहती है परंतु उसके आवेदनों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा जबरन सड़क बनाने पर अदालत जाने की धमकी दी।उधर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने बताया कि उक्त समस्त भूमि प्राधिकरण के मास्टर प्लान का हिस्सा है। उक्त भूमि को व्यापक जनहित में नियमानुसार अधिग्रहित किया जाएगा तथा यहां मास्टर प्लान के अनुसार सड़क का निर्माण किया जाएगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/feed/ 0