Nine killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 15 Nov 2025 05:07:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Nine killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 श्रीनगर के नौगाम थाना में विस्फोट नौ की मौत, 26 घायल https://demo.theshikshanews.com/shreenagar-ke-naugaam-thaana-mein-visphot-nau-kee-maut-26-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/shreenagar-ke-naugaam-thaana-mein-visphot-nau-kee-maut-26-ghaayal/#respond Sat, 15 Nov 2025 05:07:23 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5790 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Shrinagar। जम्मू-कश्मी की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के नौगाम थाना में शुक्रवार देर रात हुए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह दुर्घटना पुलिस और फोरेंसिक टीमों द्वारा हाल ही ज़ब्त किये गये विस्फोटकों के बड़े जखीरे में विस्फोट होने की वजह से घटित हुयी।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पुलिसकर्मी थे और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस की ओर से अभी तक विस्फोट या हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज़ लगभग 20 किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। थाने की इमारत और उसके आसपास के कई वाहन आग की चपेट में आ गए। आधी रात से कुछ पहले कई एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं।
गौरतलब है कि नौगाम थाने की पुलिस ने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसकी जाँच के बाद दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश हुआ था। जांच के दौरान बरामद विस्फोटकों को थाने में रखा गया था। जैश के पोस्टरों के मामले की जांच अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी कर रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/shreenagar-ke-naugaam-thaana-mein-visphot-nau-kee-maut-26-ghaayal/feed/ 0