mumbai – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 08 Oct 2025 15:20:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg mumbai – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 …हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके https://demo.theshikshanews.com/havaee-chappal-pahanane-vaala-bhee-havaee-saphar-kar-sake/ https://demo.theshikshanews.com/havaee-chappal-pahanane-vaala-bhee-havaee-saphar-kar-sake/#respond Wed, 08 Oct 2025 15:20:12 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5285 मुंबई वासियों को पीएम मोदी ने दिया करोड़ों का तोहफा, बोले

NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Mumbai। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुंबई को पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो भी मिली है। इससे मुंबई में परिवहन और आसान होगा, लोगों का समय बचेगा। यह भूमिगत मेट्रो विकसित होते भारत का जीवंत प्रतीक है। मुंबई जैसे व्यस्त शहर में, जमीन के नीचे और ऐतिहासिक ईमारतों को सुरक्षित रखते हुए यह शानदार मेट्रो बनाई गई है। मैं इससे जुड़े श्रमिकों और इंजीनियर्सों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जब सपनों को सिद्ध करने का संकल्प हो, जब देशवासियों तक तेज विकास का लाभ पहुंचाने की इच्छा शक्ति हो तो नतीजे भी मिलते हैं। हमारी हवाई सेवा और इससे जुड़ी इंडस्ट्री इसका बहुत बड़ा प्रमाण है।
भारत में एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर गई है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद होगा, 2014 में जब देश ने मुझे अवसर दिया तो मैंने कहा था कि मेरा सपना है हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके। इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी था कि देश में नए-नए एयरपोर्ट बनाए जाएं। हमारी सरकार ने इस मिशन पर गंभीरता से काम करना शुरू किया। बीते 11 साल में देश में एक के बाद एक एयरपोर्ट बनते चले गए। साल 2014 में हमारे देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, आज भारत में एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर गई है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/havaee-chappal-pahanane-vaala-bhee-havaee-saphar-kar-sake/feed/ 0
जीडीपी के आंकड़ों से पहले तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार https://demo.theshikshanews.com/jeedeepee-ke-aankadon-se-pahale-tejee-ke-baad-ludhaka-sheyar-baajaar/ https://demo.theshikshanews.com/jeedeepee-ke-aankadon-se-pahale-tejee-ke-baad-ludhaka-sheyar-baajaar/#respond Fri, 29 Aug 2025 14:12:45 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4905 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Mumbai। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने के पहले अंतिम घंटे में हुई तेज बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट रही और सेंसेक्स साढ़े तीन महीने 80 हजार अंक से नीचे बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.92 अंक (0.34 प्रतिशत) की गिरावट में 79,809.65 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 74.05 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट में 24,426.85 अंक पर आ गया। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में टूटने से सेंसेक्स इस साल नौ मई और निफ्टी-50 का आठ अगस्त के बाद के निचले स्तर पर आ गया है।
जीडीपी के आंकड़े आज शाम जारी होने हैं।
आखिरी घंटे को छोड़कर दोनों सूचकांक लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहे थे। सेंसेक्स 69.74 अंक टूटकर 80,080.57 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में चला गया। बाद में हालांकि लिवाली बढ़ने से यह 79,741.76 अंक तक टूटकर अंत में 79,809.65 अंक पर बंद हुआ। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 80,310.74 अंक रहा। सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 16 के लाल निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.96 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.21 और इंफोसिस में 2.04 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी का शेयर 1.03 प्रतिशत, टाटा मोटर्स का 0.98 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 0.92 और एचडीएफसी बैंक का 0.68 प्रतिशत लुढ़क गया। एक्सिस बैंक, टीसीएस, इटरनल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक में भी बिकवाली हावी रही।
एफएमसीजी कंपनियों में लिवाली से आईटीसी में सबसे अधिक 2.26 प्रतिशत की तेजी रही। बीईएल का शेयर 1.47 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.43, एलएंडटी का 1.12, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.97 और एशियन पेंट्स का 1.05 प्रतिशत बढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सनफार्मा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यनिलिवर, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी चढ़े।
एनएसई में निफ्टी-50 सूचकांक 34.20 अंक लुढ़ककर 24,466.70 अंक पर खुला। यह ऊपर 24,572.45 अंक और नीचे 24,404.70 अंक पर गया।
मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.65 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.39 प्रतिशत टूट गया।
एनएसई में एफएमसीजी की 0.95 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद की 0.15 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक दबाव में रहे। रियलिटी, तेल एवं गैस, ऑटो, आईटी और धातु समूहों में अधिक गिरावट रही।
वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.32 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37 फीसदी मजबूत हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। जर्मनी का डैक्स 0.34 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jeedeepee-ke-aankadon-se-pahale-tejee-ke-baad-ludhaka-sheyar-baajaar/feed/ 0
भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा सिनेमा : पीएम मोदी https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8/#respond Thu, 01 May 2025 13:01:13 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1048 खबरिया न्यूज. वेबवार्ता. मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी दुनिया भर में गूंज है। सिनेमा भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है। गांधीजी की 150वीं जयंती पर मैंने लोगों को उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाने के लिए कहा था। दुनियाभर के आर्टिस्ट ने इसे गाया। इसका बहुत बड़ा प्रभाव हुआ। दुनिया एकसाथ आई। हमें जग के मन को जीतना है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।”
समिट 2025 में लगभग पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई। हर कोई पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुनता नजर आया। उन्होंने आगे कहा, ”राज कपूर ने रूस, सत्यजीत रे ने कान और आरआरआर ने ऑस्कर में भारतीय सिनेमा की ताकत को दर्शाया है। आज देश के मंच पर हमने भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है। बीते वर्षों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, सृजनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग की बातें उठती थीं। आज उसी समय की कल्पना हकीकत बनकर वेव्स के रूप में जमीन पर उतरी है। जैसे नया सूरज उगते ही आकाश को रंग देता है, वैसे ही यह समिट अपने पहले पल से ही चमकने लगा है। अपने पहले एडिशन में ही वेव्स ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।” यह समिट 1 से 4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी रहेगा। इस समिट का मकसद मीडिया और मनोरंजन की क्षमता को बढ़ावा देना है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8/feed/ 0