MP – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 07 Oct 2025 03:03:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg MP – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 बिहार : पप्पू यादव का आरोप, भाजपा की तारीख पर आयोग करा रहा चुनाव https://demo.theshikshanews.com/bihaar-pappoo-yaadav-ka-aarop-bhaajapa-kee-taareekh-par-aayog-kara-raha-chunaav/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-pappoo-yaadav-ka-aarop-bhaajapa-kee-taareekh-par-aayog-kara-raha-chunaav/#respond Tue, 07 Oct 2025 03:03:59 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5261 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। चुनाव आयोग ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को प्रस्तावित है, वहीं मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। चुनाव तारीख आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। पूर्णियां से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा में सांठगांठ का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा की तारीख पर चुनाव हो रहा है।
पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “आयोग अपने मन से कुछ नहीं करती है। उनकी पूरी प्रक्रिया बीजेपी द्वारा होती है। जब भाजपा पूरी प्रक्रिया अपना लेती है, उसके बाद आयोग किसी मोर्चा या संगठन के तहत उनसे पूछती है कि चुनाव कब कराना है, फिर इसकी तारीख का ऐलान होता है।”
पप्पू यादव ने कहा, “रेलवे से लोगों को ढोकर बिहार ले जाना, छठ पूजा के लिए सप्लीमेंट्री बस देना और फिर उसी हिसाब से चुनाव की डेट आना स्पष्ट रूप से दिखाता है कि चुनाव आयोग क्या कर रही है। मेट्रो बनी नहीं लेकिन उसका उद्घाटन किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग का एक ही एजेंडा भाजपा की सरकार बनाने का है, इसके अलावा आयोग के पास कोई दूसरा एजेंडा नहीं है।”
उन्होंने कहा कि आज चुनाव एक औपचारिकता रह गई है, उसी में उनके खिलाफ लड़ना है। आज एक फ्रंट नहीं बल्कि कई फ्रंट बन गए हैं, जिसमें चुनाव आयोग भी है।
पूर्णियां सांसद ने कांग्रेस की तैयारी को लेकर कहा, “लगातार एक साल से कांग्रेस की तैयारी चल रही है। हम चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अगर वोट की चोरी हो तो फिर क्या कहा जा सकता है? उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा है और जनता हमें चुनाव जिताने का मन बना चुकी है।”
बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा, वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-pappoo-yaadav-ka-aarop-bhaajapa-kee-taareekh-par-aayog-kara-raha-chunaav/feed/ 0
कांग्रेस ने सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोपपत्र को लेकर प्रदर्शन किया https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/#respond Wed, 16 Apr 2025 12:08:08 +0000 http://www.khabariya.com/?p=846

खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता बुधवार को सुबह ही पार्टी के पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच गए और अपने नेताओं के पक्ष और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामला है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।’ पायलट ने कहा कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया गया हैl

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया, ‘नेशनल हेराल्ड, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से 1947 से पहले अंग्रेज़ चिढ़ते थे, आज 2025 में आरएसएस के लोग चिढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी तब भी मज़लूमों की आवाज़ थी और आज भी है। खेड़ा ने कहा, ‘जिस गैर लाभकारी कंपनी में एक रुपये का भी लेन देन नहीं हुआ, कोई संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, उस पर धन शोधन का मामला दर्ज करना मोदी के डर का परिचायक है।’

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2/feed/ 0