Mongolia – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 04 Nov 2025 15:52:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Mongolia – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मंगोलिया में फंसे यात्रियों को लाने के लिए एयर इंडिया ने भेजी राहत उड़ान https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-mein-phanse-yaatriyon-ko-laane-ke-lie-eyar-indiya-ne-bhejee-raahat-udaan/ https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-mein-phanse-yaatriyon-ko-laane-ke-lie-eyar-indiya-ne-bhejee-raahat-udaan/#respond Tue, 04 Nov 2025 15:52:31 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5652 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने मंगोलिया के उलान-बटोर में फंसे अपने 228 यात्रियों को लाने के लिए मंगलवार को एक राहत उड़ान रवाना की। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि राहत उड़ान बुधवार सुबह यात्रियों के लेकर दिल्ली लौटेगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही उड़ान एआई174 को विमान में तकनीकी खराबी के कारण सतर्कता बरतते हुए सोमवार (03 नवंबर) को स्थानीय समय के अनुसार, रात 7:59 बजे उलान-बटोर में उतारा गया था।
विमान ने 02 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरी थी और उसके कोलकाता होते हुए दिल्ली आना था। रास्ते में विमान में खराबी का पता चलने के बाद पायलटों मे उसे उलान-बटोर में उतारने का फैसला किया। लैडिंग से एक घंटे पहले ही हवाई अड्डे को इसकी सूचना दे दी गयी थी। विमान उलान-बटोर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।
प्रवक्ता ने बताया कि मंगोलिया में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हर तरह की सहायता मुहैया करा रही है। उन्हें होटल में ठहराया गया है और दिल्ली लाने के लिए वैकल्पिक उड़ान के बारे में जानकारी दी गयी है।
इससे पहले, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया था कि उड़ान संख्या एआई 174 के पायलटों ने एक तकनीकी खामी की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए विमान को उलान-बटोर हवाई अड्डे पर लैंड कराने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद विमान की जरूरी जांच की गयी।
मंगोलिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दूतावास की टीम विमान की लैंडिंग से पहले ही उलान-बटोर हवाई अड्डे पर मौजूद थी। सभी यात्रियों को आव्रजन और वीजा की औपचारिकता पूरी करने के बाद होटल में ठहराया गया है।
दूतावास के अनुसार, एयर इंडिया ने बताया है कि राहत उड़ान आज शाम उलान-बटोर पहुंच जायेगी और रात में ही यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-mein-phanse-yaatriyon-ko-laane-ke-lie-eyar-indiya-ne-bhejee-raahat-udaan/feed/ 0
मंगोलिया के नागरिकों को निशुल्क ई-वीजा देगा भारत: पीएम https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-ke-naagarikon-ko-nishulk-ee-veeja-dega-bhaarat-peeem/ https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-ke-naagarikon-ko-nishulk-ee-veeja-dega-bhaarat-peeem/#respond Wed, 15 Oct 2025 05:07:45 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5338 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को मंगोलिया के विकास में मजबूत और विश्वसनीय साझेदार बताते हुए दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंगोलिया के नागरिकों के लिए निशुल्क ई-वीजा की घोषणा की है।
श्री मोदी ने भारत की यात्रा पर आए मंगोलिया के राष्ट्रपति हुरेलसुख उखना के साथ यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि भारत मंगोलिया के विकास में एक दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति हुरेलसुख की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष और रणनीतिक भागीदारी के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह वर्ष के बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति का भारत आना अपने आप में एक बहुत विशेष अवसर है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि भारत मंगोलिया के नागरिकों को निःशुल्क ई-वीजा देगा और हर वर्ष मंगोलिया से युवा ‘कल्चरल एम्बेसडर्स’ की भारत यात्रा की भी व्यवस्था करेगा। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच दस वर्ष पहले हुई रणनीतिक साझेदारी का विस्तार हुआ है और यह प्रगाढ हुई है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत और मंगोलिया के संबंध केवल राजनयिक नहीं है यह हमारे बीच आत्मीय और आध्यात्मिक बंधन है। हमारे संबंधों की असली गहराई और व्यापकता हमारे लोगों के बीच संपर्क में दिखाई पड़ती है।”
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच अध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हएु कहा कि अगले वर्ष भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों — सारिपुत्र और मौद्गल्या-यन के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत मंगोलिया की ‘गंदन मॉनेस्टेरी’ में एक संस्कृत शिक्षक भी भेेजेगा ताकि वहां के बौद्ध ग्रंथों का गहराई से अध्ययन किया जा सके और प्राचीन ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके
श्री मोदी ने मंगोलिया में बौद्ध धर्म के लिए नालंदा विश्वविद्यालय की अहम भूमिका का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि नालंदा और ‘गंदन मॉनेस्टेरी’ को साथ जोड़कर हम इस ऐतिहासिक संबधो में एक नई उर्जा लायेंगे।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने वृक्षारोपण भी किया। श्री मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति हुरेलसुख ने अपनी स्वर्गीय माताजी के नाम पर जो वटवृक्ष लगाया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों तक हमारी गहरी मित्रता और पर्यावरण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रहेगा।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/mangoliya-ke-naagarikon-ko-nishulk-ee-veeja-dega-bhaarat-peeem/feed/ 0