Modi is handing over Odisha’s forests and land to his friends: Kharge-Rahul – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 12 Jul 2025 06:06:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Modi is handing over Odisha’s forests and land to his friends: Kharge-Rahul – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 ओडिशा के जंगल, ज़मीन सब मित्रों के हवाले कर रहे हैं मोदी : खरगे-राहुल https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4/#respond Sat, 12 Jul 2025 06:06:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4201 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कुछ उद्योगपति मित्रों के हित के लिए काम करते हैं इसलिए उन्होंने ओडिशा की जमीन और जंगल अडानी जैसे अपने चंद मित्रों के हवाले कर दी है।
श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “मैं हमारे ओडिशा के महान नायक ‘उत्कलमणि’ गोपबंधु दास जी, बैरिस्टार मधुसूदन दास जी और यहाँ के सभी महान सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूँ। कांग्रेस की सरकारों में पारादीप पोर्ट, राउरकेला स्टील प्लांट, हीराकुंड बांध, एनटीपीसी, नाल्को, चिल्का नेवल एकेडमी, पंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, कोरापुट में एचएएल, आर्डिनेंस फैक्ट्री लगी।”
उन्होंने कहा “ कांग्रेस के शासनकाल में भुवनेश्वर में एम्स, एनआईएसईआर, फिजिक्स इंस्टीट्यूट और कई शिक्षा संस्थान कायम हुए। कालाहांडी , बोलांगीर और कोरापुट केबीके जिलों के बदलाव की योजना बनाई लेकिन आज क्या हो रहा है। मोदी जी, ओडिशा के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे है। सभी सरकारी कारख़ाने, सरकारी कंपनियाँ, खदानें, पोर्ट, एअरपोर्ट, जंगल, ज़मीन, सब मोदीजी के कुछ मित्रों को दिए जा रहे है।”
उन्होंने सवाल किया कि प्राकृतिक संसाधनों में भारत का सबसे अमीर राज्य ओडिशा है, पर यहाँ के जनजातीय समुदाय दुनिया में सबसे अधिक गरीबी में क्यों जी रहे हैं। कांग्रेस की सरकार यहाँ मार्च 2000 के बाद नहीं बनी।
श्री खरगे ने आरोप लगाया “सभी संवैधानिक संस्थाओं पर मोदीजी का क़ब्ज़ा है। ये सभी संस्थाएं भारत के संविधान से नहीं, भाजपा के इशारों पर चलती है। जो मोदी-शाह कहते है, वो ये संस्थाएं और एजेंसियां करती है। इसी तरह अब लोगों के वोट के अधिकार पर सीधा हमला हो रहा है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार। ठीक चुनाव से पहले, बिहार में ग़रीब, पीड़ित, शोषित और वंचित लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप कर, चुनाव आयोग के निर्णय पर सवाल उठाया। आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड को दस्तावेज की सूची में शामिल करने को कहा।”
उन्होंने ओडिशा के लिए भाजपा का योगदान शून्य करार देते हुए कहा कि भाजपा पहले मुख्यमंत्री चुनती है, फिर अडानी-अंबानी जैसे लोग पीछे लगते हैं और देखते हैं कि कौन सी जमीन अच्छी है, कहां खनन करना है। हमें इन लोगों को मिलकर सबक सिखाना है। जिस वन अधिनियम को कांग्रेस 2006 में लाई थी, आज मोदी सरकार उसको कमजोर कर रही है। यह अधिनियम गरीब और आदिवासियों की रक्षा करने के लिए लाया गया था। आपको उसकी हिफाजत करनी होगी इसलिए आपको लड़ना होगा, सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना होगा।
श्री गांधी ने कहा “ओडिशा की सरकार अडानी चलाते हैं। नरेन्द्र मोदी जी को भी अडानी चलाते हैं। ओडिशा हो या छत्तीसगढ़, सिर्फ एक ही नाम दिखाई देता है- अडानी.. अडानी.. अडानी… मतलब अडानी ओडिशा की सरकार चलाते हैं, नरेन्द्र मोदी को चलाते हैं। जब ओडिशा में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकलती है, तो लाखों लोग रथ के पीछे चलते हैं। फिर एक ड्रामा होता है और यात्रा के रथ को अडानी और उनके परिवार के लिए रोका जाता है। ये ओडिशा की सरकार नहीं है- ये अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4/feed/ 0