Lok Sabha – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 18 Dec 2025 14:03:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Lok Sabha – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 लोकसभा में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025 पेश https://demo.theshikshanews.com/lokasabha-mein-pratibhooti-baajaar-sanhita-vidheyak-2025-pesh/ https://demo.theshikshanews.com/lokasabha-mein-pratibhooti-baajaar-sanhita-vidheyak-2025-pesh/#respond Thu, 18 Dec 2025 14:03:20 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6032 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। लोकसभा में गुरुवार को प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025 पेश किया गया और इसे स्थायी समिति में भेजने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया गया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के समक्ष प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025 को पेश करने के लिए रखा जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया। इस दौरान श्रीमती सीतारमण ने कहा कि पेश करने के समय इसका विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि इसे स्थायी समिति में भेजा जाना है जहां पर इस विधेयक पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।
इससे पहले द्रमुक के अरुण नेहरु ने विधेयक को पेश करने का विरोध करते हुए कहा कि इसमें सारे अधिकार एक ही विनियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को दे दिया गया है जो संसद के अधिकार क्षेत्र को कम करता है।
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि वह नियम 71 (1) के अंतर्गत विधेयक का विरोध करते हैं। यह सेबी को अधिक अधिकार दे रहा है। यह हमारे शक्ति के पृथक्करण का उल्लंघन करता है। यह अनुच्छेद 21 और 22 का भी उल्लंघन करता है। इसमें संसद के प्राधिकार कम कर दिये गये हैं। निजी निकायों की शक्तियां बढा दी गयी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इसे वित्त संबंधी स्थायी समिति के पास भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि पुर:स्थापना के समय इसका विरोध करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष की ही मांग थी कि दो विधेयकों को समिति के पास भेजा जाये इसलिए इसे स्थायी समिति के पास भेजने की सिफारिश की गयी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/lokasabha-mein-pratibhooti-baajaar-sanhita-vidheyak-2025-pesh/feed/ 0
आयुष्मान योजना के तहत स्वीकृत राशि के दुरुपयोग का लोकसभा में उठा मामला https://demo.theshikshanews.com/aayushmaan-yojana-ke-tahat-sveekrt-raashi-ke-durupayog-ka-lokasabha-mein-utha-maamala/ https://demo.theshikshanews.com/aayushmaan-yojana-ke-tahat-sveekrt-raashi-ke-durupayog-ka-lokasabha-mein-utha-maamala/#respond Wed, 03 Dec 2025 14:26:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5931 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के उपचार के दौरान अनेक निजी अस्पतालों की ओर से मंहगे पैकेज के जरिए अनुचित लाभ उठाये जाने और फर्जी बिल दिये जाने का मामला बुधवार को लोक सभा में उठाया गया और सरकार से इसका दुरुपयोग रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की गयी।
भारतीय जनता पार्टी के दर्शन सिंह चौधरी ने शून्य काल के दौरान कहा कि अनेक निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत आये मरीजों के उपचार में मंहगे पैकेज दिखाकर उनके कार्ड की पांच लाख रुपये की पूरी राशि खर्च कर देते हैं, जिससे उन्हें और उनके अन्य परिजनों को आगे उपचार के लिए योजना की कोई राशि नहीं बचती। इससे आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
श्री चौधरी ने कहा कि कई अस्पताल फर्जी बिल बनाकर इस योजना के तहत स्वीकृत राशि हड़प लेते हैं। इसके अलावा कई अस्पताल कार्ड धारकों का उपचार न करके मरीजों को दूसरे मंहगे अस्पतालों में जाने को मजबूर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना तो बहुत अच्छी है, गरीब और वंचित लोगों को इससे बड़ा लाभ भी रहा है लेकिन इसके दुरुपयोग को रोकना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस योजना के क्रियान्वयन पर निगरानी रखने के लिए एक तंत्र विकसित करने के साथ ही फर्जी बिलों पर रोक लगाने के उपाय किये जायें।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/aayushmaan-yojana-ke-tahat-sveekrt-raashi-ke-durupayog-ka-lokasabha-mein-utha-maamala/feed/ 0
एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा में दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-ke-mudde-par-hangaame-ke-kaaran-lokasabha-mein-doosare-din-bhee-nahin-hua-kaamakaaj/ https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-ke-mudde-par-hangaame-ke-kaaran-lokasabha-mein-doosare-din-bhee-nahin-hua-kaamakaaj/#respond Tue, 02 Dec 2025 15:06:09 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5919 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। लोकसभा में मंगलवार को मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा कराने की मांग पर विपक्ष के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।
दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है जो भी मुद्दा है उस पर चर्चा करायी जायेगी और आपको इसमें हिस्सा लेने के लिए मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता सदन की कार्यवाही को देख रही है। आप जिम्मेदार विपक्ष है इसलिए अपने स्थान पर बैठें और सदन को चलाने में सहयोग करें। यह तरीका जनता पसंद नहीं करती है। आप लोग बार बार सुनियोजित तरीके से सदन को बाधित कर रहे हैं।
श्री सैकिया ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा किया जा रहा हैं जबकि बिहार में एसआईआर हुआ और आपने परिणाम देखा। बिहार की जनता ने एसआईआर का समर्थन किया है। पीठासीन अधिकारी के बार बार आग्रह करने के बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा नहीं रूका, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।
इससे पहले एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही बारह बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर फिर शोरगुल शुरू कर दिया। पीठासीन पी सी मोहन ने हंगामे के दौरान ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों समेत सभी मुद्दों पर नियमों के अनुसार चर्चा कराने के लिए तैयार है। वह विपक्षी दलों के नेताओं के संपर्क में हैं, उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है। विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत करके इसका कोई रास्ता निकाला जायेगा इसलिए विपक्षी सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाकर सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को ठंडे दिमाग से चर्चा में शामिल होना चाहिए। देश में अनेक मुद्दे हैं, उन पर चर्चा होनी चाहिए। वह किसी भी मुद्दे को छोटा या बड़ा नहीं मानते। सिर्फ एक मुद्दे के कारण सभी मुद्दों को छोड़ा नहीं जा सकता। सदन में कई छोटे-छोटे दलों के एक या दो सदस्य हैं, उनकी भी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को चुनावी हार की भड़ास यहां नहीं निकालनी चाहिए। चुनावों में हार-जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी चुनाव हारे थे लेकिन उन्होंने कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया। श्री रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों के लगातार इस तरह का व्यवहार करने से वे जनता का विश्वास खो देंगे।
विपक्षी सदस्यों पर हालांकि श्री रिजिजू के आग्रह का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद श्री मोहन ने भी विपक्षी सदस्यों से अपने-अपने स्थानों पर जाकर शून्य काल की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य नारे लगाते हुए हंगामा करते रहे। कई सदस्य सदन के बीचोबीच आकर भी शोरगुल कर रहे थे।
इस पर श्री मोहन ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।
इससे पहले आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही श्री बिरला ने विशेष दीर्घा में बैठे जार्जिया के प्रतिनिधिमंडल के बारे में सदन को अवगत कराया। श्री बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल को चलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सदस्य जिस तरह का आचरण सदन में कर रहे हैं और सदन के बाहर संसद के लिए जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह देशहित के लिए ठीक नहीं है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/esaeeaar-ke-mudde-par-hangaame-ke-kaaran-lokasabha-mein-doosare-din-bhee-nahin-hua-kaamakaaj/feed/ 0