killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 22 Jan 2026 14:46:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 डोडा सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत, उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/ https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/#respond Thu, 22 Jan 2026 14:46:59 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6156 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Jammu। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 10 जवानों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।
यहां अधिकारियों ने बताया कि सेना का कैस्पर वाहन भद्रवाह-चंबा सड़क पर थानाला के ऊपरी इलाके खन्नीटॉप के पास फिसलन भरी सड़क के कारण करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। यह टीम एक टीम ऑपरेशन के लिए जा रही थी। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया।
जिला प्रशासन के अनुसार, वाहन में सेना के कुल 21 जवान सवार थे, जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में तत्काल उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल एक जवान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हृदय विदारक त्रासदी पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने बहादुर सैनिकों के बलिदान पर गर्व है और पूरा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने इस घटना को पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी त्रासदी बताते हुए प्रशासन को घायलों के उपचार में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस दुखद दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और उन्होंने डोडा के डीसी हरविंदर सिंह और कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की है। उन्होंने लिखा” हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरे सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/doda-sadak-haadase-mein-sena-ke-10-javaanon-kee-maut-up-raajyapaal-aur-mukhyamantree-ne-jataaya-gahara-shok/feed/ 0
मिसिसिपी में एक व्यक्ति ने बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या की https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/ https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/#respond Sun, 11 Jan 2026 10:46:01 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6101 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Mississippi। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के क्ले काउंटी में एक सनकी हमलावर ने कहर बरपाते हुए अपने परिवार के कुछ सदस्यों और एक पादरी सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात हुई इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय डारिका एम. मूर के रूप में हुई है।
शेरिफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले की शुरुआत डेविड हिल रोड स्थित एक घर से हुई, जहाँ डारिका मूर ने अपने पिता ग्लैन मूर (67), भाई क्विंटन मूर (33) और चाचा विली एड गाइन्स (55) को गोलियों से भून दिया। इसके बाद आरोपी अपने भाई का ट्रक लेकर कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुँचा, जहाँ उसने अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, वहां मौजूद एक अन्य छोटा बच्चा उसका शिकार होने से बच गया।
हत्या का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी इसके बाद पास के एक चर्च पहुँचा और वहां मौजूद पादरी बैरी ब्रैडली और उनके भाई सैमुअल ब्रैडली की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पादरी की कार छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आधी रात के करीब एक रोडब्लॉक के दौरान आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा।
क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने इस घटना को एक “भयानक पारिवारिक त्रासदी” बताया है। हालांकि अभी तक सामूहिक हत्याकांड के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए वे आरोपी के खिलाफ मृत्युदंड की मांग करेंगे। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।
कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मानना है कि मूर ने अकेले ही यह काम किया । पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया

]]>
https://demo.theshikshanews.com/misisipee-mein-ek-vyakti-ne-bachche-aur-paadaree-samet-chhah-logon-kee-hatya-kee/feed/ 0