Kharge – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Mon, 03 Nov 2025 15:20:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Kharge – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 नीतीश को डुबाने की चाल चल रहे हैं प्रधानमंत्री, अपने किसी ‘चेले’ को मुख्यमंत्री बना देंगे: खरगे https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ko-dubaane-kee-chaal-chal-rahe-hain-pradhaanamantree-apane-kisee-chele-ko-mukhyamantree-bana-denge-kharage/ https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ko-dubaane-kee-chaal-chal-rahe-hain-pradhaanamantree-apane-kisee-chele-ko-mukhyamantree-bana-denge-kharage/#respond Mon, 03 Nov 2025 15:12:55 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5599 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Patna/Vaishali। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डुबाने की चाल रहे हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की फिर से सरकार बनने पर वह अपने किसी ‘चेले’ को मुख्यमंत्री बना देंगे तथा नीतीश को घर बैठा देंगे।


उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह कटाक्ष भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश को इस तरह ‘‘गायब’’ कर दिया है कि अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का नाम ही नहीं लिया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में रविवार को हुए प्रधानमंत्री के रोडशो का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘नीतीश जी कहां थे, नहीं दिखे। राजग सरकार बनाने की बात करने वालों ने उन्हें गायब कर दिया। इतना गायब कर दिए, उनको मुख्यमंत्री बनाने का नाम नहीं लेते।’’
⁠खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव के बाद क्या होगा, मैं नहीं कह सकता। मोदी जी नीतीश जी को डुबाने की चाल चल रहे हैं।’’ उन्होंने बाद में एक बयान में कहा कि नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया गया है और चुनाव के बाद उन्हें दूध से मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री के रोडशो में जनता दल (यू) की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हुए थे।
इससे पहले, खरगे ने वैशाली में एक जनसभा में कहा, ‘‘अब ये (नीतीश) मोदी की गोद में बैठे हैं। यह लिखकर रख लो वह (प्रधानमंत्री) नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। वह अपने किसी चेले को बना देंगे और कहेंगे कि नीतीश जी, आपकी तबियत ठीक नहीं है, आप घर बैठकर आराम करिए, हम आपकी औषधि का इंतजाम करते हैं।’’
राजद द्वारा कांग्रेस की कनपटी पर ‘कट्टा रखकर’ मुख्यमंत्री पद छीनने संबंधी प्रधानमंत्री के आरोपों पर खरगे ने संवाददाता सम्मेलन में तंज कसा, ‘‘क्या जब राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखा, तो नरेन्द्र मोदी वहां मौजूद थे? ’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न कांग्रेस को कोई डरा सकता है न कांग्रेस किसी से डरने वाली है। हमारा महागठबंधन सम्मान और दोस्ती के साथ आगे बढ़ रहा है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने राजग के घोषणापत्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये लोग घोषणापत्र जारी करने आए तो सिर्फ 36 सेकंड में प्रेस वार्ता ख़त्म कर दी। 20 साल से शासन में हैं दो मिनट तो रुक जाते।’’
खरगे ने कहा, ‘‘दो दशकों से बिहार में भाजपा-जद(यू) की सरकार है और 11 वर्ष से मोदी जी केंद्र में हैं। आज अगर मुद्दों की बात करें तो बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्याएं, महंगाई, बेरोज़गारी, बढ़ता पलायन और आर्थिक असमानता है।’’
उन्होंने महागठबंधन के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने पर इन पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।
खरगे ने कहा, ‘‘बिहार में चुनाव आते ही नीतीश जी ने महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाल दिए और सोचा कि महिलाएं इनको वोट दे देंगी। लेकिन बिहार के लोग इतने होशियार हैं कि कोई अगर उनके खाते में 10 लाख रुपये भी डालेगा, तब भी वह सोच-समझकर ही वोट देंगे।’’
उन्होंने सवाल किया कि 10 हजार रुपये देने की बात भाजपा-जद (यू) को 20 साल में याद क्यों नहीं आई?
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जनता जानती है कि यह चुनावी घोषणा है।’’
खरगे ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी युवाओं के लिए गंभीर नहीं हैं।
उनका कहना था, ‘‘रोजगार के नाम पर मोदी पहले कहते थे कि ‘पकौड़ा तलो’ और अब कहते हैं ‘रील बनाओ’। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उन्हें ठोस कदम उठाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि वे आगे क्या करने वाले हैं।’’
महागठबंधन की तरफ से उप मुख्यमंत्री पद के लिए सिर्फ एक नाम घोषित करने से जुड़े सवाल पर खरगे ने कहा कि सरकार बनने पर इस बारे में फैसला होगा कि कितने उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ko-dubaane-kee-chaal-chal-rahe-hain-pradhaanamantree-apane-kisee-chele-ko-mukhyamantree-bana-denge-kharage/feed/ 0
सरकार इतिहास बदलकर सच नहीं छिपा सकती, RSS पर फिर लगे प्रतिबंध: खरगे https://demo.theshikshanews.com/sarakaar-itihaas-badalakar-sach-nahin-chhipa-sakatee-rss-par-phir-lage-pratibandh-kharage/ https://demo.theshikshanews.com/sarakaar-itihaas-badalakar-sach-nahin-chhipa-sakatee-rss-par-phir-lage-pratibandh-kharage/#respond Fri, 31 Oct 2025 15:32:45 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5553 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे पाठ्यक्रम बदलने का काम कर सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि सच को बदला नहीं जा सकता और ना ही इस पर पर्दा डाला जा सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस को घातक संघटक बताया और कहा कि सरकार पटेल के अनुसार इस संघटन के बनाए माहौला के कारण ही गांधीजी की हत्या हुई थी इसलिए आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उनका कहना था कि मोदी सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों पर सरकारी कर्मचारियों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध हटाया है उसे फिर लगाया जाना चाहिए।
श्री खरगे ने शुक्रवार को अपने आवास पर यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार बैसाखियों पर खड़ी है लेकिन इनकी सरकार उन्हीं लौहपुरुष के निर्णय को बदलने का काम कर रही है जो देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने लिये थे। उनका कहना था कि 9 जुलाई 2024 को मोदी सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों पर लगा 58 साल पुराना वह प्रतिबंध हटाया है जिसमें आरएसएस के कार्यक्रमों में सरदार पटेल ने सरकारी कर्मचारियों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया था। उनका कहना था कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरदार पटेल के लगाए प्रतिबंध को खत्म कर दिया है और अब पाठ्यक्रम में बदलाव कर इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि हाल ही में एनसीईआरटी की तीन किताबों में से गांधी जी, गोडसे, आरएसएस और 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े टॉपिक हटा दिए गए हैं। भाजपा सरकार सच्चाई को छिपाना चाहती है, जो बहुत बुरी बात है लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि सच छिप नहीं सकता है। हालांकि मोदी सरकार हमेशा झूठ को सच बनाने की कोशिश में लगी रहती है और इससे उनकी मंशा समझ में आती है।
श्री खरगे ने कहा “आज का दिन जहां बहुत महत्वपूर्ण है वहीं बहुत दुखद भी है। हम एक तरफ सरदार पटेल की जयंती मना रहे हैं, वहीं दुखद है कि आज इंदिरा गांधी का शहादत दिवस है। इन दोनों हस्तियों ने देश के लिए बहुत काम किया है। इनमें एक ‘लौहपुरुष’ हैं और एक ‘आयरन लेडी’। जहां सरदार पटेल ने देश को एक रखने का काम किया था, वहीं इंदिरा गांधी ने देश की एकता बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। ये कांग्रेस का इतिहास है- देश के लिए कांग्रेस का योगदान है।”
उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा आरएसएस हमेशा पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा सरकार वल्लभभाई पटेल के बीच हमेशा मतभेद होने की बात करते हैं। इन दोनों महान नेताओं के बीच रिश्तों में गड़बड़ी होने का प्रचार किया जा रहा है। जो लोग देश के लिए मर-मिटे हैं, उनकी ही पार्टी पर कुछ लोग बहुत टिप्पणियां करते हैं। ये समझ से परे है। लेकिन मैं आपको सरदार पटेल की बात याद दिलाना चाहता हूं। सरदार पटेल ने 4 फरवरी 1948 में एक पत्र में लिखा था- गांधी जी की मृत्यु पर आरएसएस ने जो हर्ष प्रकट किया और मिठाई बांटी, उससे ये विरोध और भी बढ़ गया। इन हालातों में सरकार के पास आरएसएस के खिलाफ कदम उठाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ये पत्र लिखते हुए उन्होंने कहा- रिपोर्ट से सिद्ध होता है कि आरएसएस और हिंदू महासभा की गतिविधियों के कारण देश में जिस वातावरण का निर्माण हुआ, उसी से गांधी जी की हत्या हुई। जिन लोगों ने गांधी जी की हत्या की आज उन्हीं के लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी सरदार पटेल को याद नहीं करती है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “भाजपा के नेता भले ही नेहरू और पटेल के बीच मतभेदों की बातें करते हैं लेकिन सच यह है कि नेहरू ने खुद सरदार पटेल को ‘भारत की एकता के शिल्पी’ बताया था। वहीं पटेल ने नेहरू को ‘देश के आदर्श और जनता के नेता’ कहा था। सरदार पटेल ने कहा था-पिछले दो कठिन वर्षों में नेहरू जी ने देश के लिए जो अथक परिश्रम किया है, वो मुझसे अधिक अच्छी तरह कोई नहीं जानता है। देश के आदर्श, जनता के नेता, राष्ट्र के प्रधानमंत्री और सबके लाडले जवाहरलाल के महान कृतित्व का भव्य इतिहास सबके सामने खुली किताब है।”
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश को एक करने वाले ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने संविधान सभा में मूलभूत अधिकारों से जुड़े अपने विचार रखे और संविधान में जगह बना कर दी। सरदार पटेल कहते थे कि संघ के भाषण सांप्रदायिकता से भरे हैं। संघ के कारण ही गांधी जी की हत्या हुई थी। भाजपा-आरएसएस हमेशा देश के लिए घातक रही है, वहीं कांग्रेस हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचती है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/sarakaar-itihaas-badalakar-sach-nahin-chhipa-sakatee-rss-par-phir-lage-pratibandh-kharage/feed/ 0
कमजोरों को दबाने की राजनीति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : खरगे https://demo.theshikshanews.com/kamajoron-ko-dabaane-kee-raajaneeti-lokatantr-ke-lie-gambheer-khatara-kharage/ https://demo.theshikshanews.com/kamajoron-ko-dabaane-kee-raajaneeti-lokatantr-ke-lie-gambheer-khatara-kharage/#respond Fri, 10 Oct 2025 18:03:48 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5317 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों पर लगातार हमलों से स्पष्ट है कि देश में कमजोर वर्गों को दबाने की राजनीति चल रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।
श्री खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा “नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से 2023 के बीच दलितों के खिलाफ़ अपराधों में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आदिवासियों के खिलाफ़ 91 फीसदी अपराध बढ़ें हैं। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी से जातिगत भेदभाव, हरिओम वाल्मीकि की प्रताड़ना, मुख्य न्यायाधीश पर हमला और उसको जायज़ ठहराने की भाजपाई सोच और भाजपा शासित राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में दलित बुजुर्ग महिला कमला देवी रैगर पर अत्याचार…ये सभी ताज़ा घटनाएँ सिर्फ़ अलग-अलग वारदातें नहीं हैं, बल्कि आरएसएस–भाजपा की सामंतवादी सोच का खतरनाक प्रदर्शन है।”
उन्होंने कहा कि यह सिलसिला संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला है। दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज को डराकर दबाने की यह राजनीति लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा है।
श्री खरगे ने कहा, भारत संविधान से चलेगा,न कि किसी कट्टर विचारधारा के फरमान से। दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमज़ोर वर्ग इसका ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं और आप इन पर अपनी आँखे बंद कर अपने ही तमाशों में व्यस्त हैं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/kamajoron-ko-dabaane-kee-raajaneeti-lokatantr-ke-lie-gambheer-khatara-kharage/feed/ 0