IndiGo – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 12 Dec 2025 04:21:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg IndiGo – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 इंडिगो ने हवाई अड्डे पर लंबे समय तक फंसे रहे यात्रियों के लिए की मुआवजे की घोषणा https://demo.theshikshanews.com/indigo-ne-havaee-adde-par-lambe-samay-tak-phanse-rahe-yaatriyon-ke-lie-kee-muaavaje-kee-ghoshana/ https://demo.theshikshanews.com/indigo-ne-havaee-adde-par-lambe-samay-tak-phanse-rahe-yaatriyon-ke-lie-kee-muaavaje-kee-ghoshana/#respond Fri, 12 Dec 2025 04:21:27 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6010 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi।  निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 03, 04 और 05 दिसंबर को लंबे समय तक हवाई अड्डों पर फंसे रहे यात्रियों के लिए मुआवजा और ट्रैवल वाउचर की घोषणा की है। एयरलाइंस ने गुरुवार को जारी बयान में इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। उसने कहा है कि सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन यात्रियों को पांच हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक मुआवजा दिया जायेगा। मुआवजे की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कितनी देर तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे। इसके अलावा इन यात्रियों को 10-10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर भी दिया जायेगा। इसका इस्तेमाल अगले 12 महीने तक टिकट बुक कराने के लिए किया जा सकेगा।
बयान में कहा गया है कि इंडिगो संकट के दौरान रद्द रही सभी उड़ानों के यात्रियों के लिए रिफंड जारी कर दिया गया है और ज्यादातर मामलों में रिफंड की राशि पीड़ित यात्रियों के खाते में आ चुकी है। तीसरे पक्ष के प्लेटफॉर्म से बुक कराये गये रिफंड के बारे में भी एयरलाइंस ने दावा किया है कि रिफंड जारी कर दिया गया है। ऐसे यात्रियों को कस्टमर.एक्सपेरियंस@गोइंडिगो.इन पर ईमेल भेजने की सलाह दी गयी है।
इससे पहले, एक अन्य बयान में इंडिगो ने बताया था कि 09 दिसंबर से उसके परिचालन में स्थिरता आ चुकी है। गत 08 दिसंबर को 1,700 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया गया। अगले दिन 09 दिसंबर को 1,800 और 10 दिसंबर को 1,900 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया गया है। उसने आज 11 दिसंबर को 1,950 उड़ानों के परिचालन की उम्मीद जतायी है। उसने बताया कि पिछले तीन दिन में सिर्फ तीन उड़ानें अंतिम समय में रद्द हुईं जिनके पीछे तकनीकी तथा मौसम से संबंधित कारण थे।
उल्लेखनीय है कि इंडिगो 03 दिसंबर से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब उसने मात्र 700 उड़ानों का परिचालन किया और उसकी 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं।
सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। साथ ही इंडिगो को विंटर शिड्यूल की उसकी उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया गया है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/indigo-ne-havaee-adde-par-lambe-samay-tak-phanse-rahe-yaatriyon-ke-lie-kee-muaavaje-kee-ghoshana/feed/ 0
इंडिगो को 10 प्रतिशत उड़ानें कम करने का आदेश https://demo.theshikshanews.com/indigo-ko-10-pratishat-udaanen-kam-karane-ka-aadesh/ https://demo.theshikshanews.com/indigo-ko-10-pratishat-udaanen-kam-karane-ka-aadesh/#respond Wed, 10 Dec 2025 03:32:20 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5984 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने वाली एयरलाइन इंडिगो पर कार्रवाई करते हुए उसे उड़ानों की संख्या 10 प्रतिशत कम करने का आदेश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने मंगलवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स को तलब किया था। बैठक में नागर विमानन महानिदेशक फैज अहमद किदवई भी मौजूद थे।
बैठक के बाद श्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ मंत्रालय की राय में इंडिगो की कुल रूटों में कटौती अनिवार्य है, ताकि एयरलाइन के परिचालन में स्थिरता आ सके और कम उड़ानें रद्द हों। दस प्रतिशत की कटौती का आदेश दे दिया गया है। इस आदेश का पालन करते हुए इंडिगो पहले की तरह अपने सभी गंतव्यों पर उड़ानें जारी रखेगी।”
इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आठ दिसंबर को एक नोटिस जारी कर इंडिगो से विंटर शेड्यूल में घोषित उसकी उड़ानों की संख्या में पांच प्रतिशत की कटौती का निर्देश दिया था। मंत्रालय के आदेश के बाद डीजीसीए ने अपने आदेश में संशोधन किया है, जिसमें उड़ानों में 10 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया गया है। श्री नायडू ने अपने पोस्ट में कहा है कि चालक दल के सदस्यों की ड्यूटी से संबंधित इंडिगो के आंतरिक कुप्रबंधन के कारण पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा है। जांच और अन्य जरूरी कार्यवाही जारी है। इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ एक और बैठक हुई। आज फिर इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स को अपडेट देने के लिए मंत्रालय में तलब किया गया था।
डीजीसीए के आदेश के अनुसार, उड़ानों की संख्या में कटौती विशेष रूप से उच्च मांग वाले और ऐसे सेक्टरों पर की जायेगी जहां उसकी फ्रीक्वेंसी अधिक है। एक मात्र उड़ान इंडिगो की है, वहां कटौती नहीं की जायेगी, एयरलाइंस को 10 दिसंबर शाम पांच बजे तक संशोधित शिड्यूल सौंपने का निर्देश दिया गया है।इंडिगो ने सितंबर से शुरू हुए विंटर शेड्यूल में हर सप्ताह 15,014 उड़ानों की घोषणा की थी। दस प्रतिशत कटौती का मतलब है कि उसे हर सप्ताह 1,500 उड़ानें कम करनी होंगी। नियामक ने बताया कि शिड्यूल के मुताबिक इंडिगो को नवंबर में 64,346 उड़ानों का संचालन करना था जबकि उसने मात्र 59,438 उड़ानों का संचालन किया और 951 उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा उसके बेड़े में मौजूद 403 विमानों में से अक्टूबर में एयरलाइंस ने मात्र 339 विमानों और नवंबर में 344 विमानों का परिचालन किया।
बैठक में श्री एलबर्स ने बताया कि छह दिसंबर तक रद्द उड़ानों के लिए शत-प्रतिशत रिफंड जारी कर दिया गया है। मंत्री ने छह दिसंबर के बाद की रद्द उड़ानों के लिए भी जल्द से जल्द रिफंड जारी करने और हवाई अड्डों पर अटके सामान यात्रियों तक पहुंचाने की हिदायत दी।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हजारों की संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। विशेषकर पांच दिसंबर को इंडिगो की करीब 1,500 उड़ानें रद्द रही थीं। इंडिगो ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उसने सोमवार और मंगलवार को 1,800 उड़ानों का परिचालन किया है जबकि बुधवार 10 दिसंबर को 1,900 उड़ानों के परिचालन की उसकी योजना है।
इससे पहले श्री एलबर्स ने मंगलवार को एयरलाइंस का परिचालन सामान्य होने का दावा करते हुए यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि अब एयरलाइंस की वेबसाइट पर जो भी उड़ानें दिख रही हैं, वे रद्द नहीं होंगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/indigo-ko-10-pratishat-udaanen-kam-karane-ka-aadesh/feed/ 0