Indian railway – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 25 Sep 2025 14:47:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Indian railway – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राष्ट्रपति मुर्मू ने किये बांके बिहारी के दर्शन https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-ne-kiye-baanke-bihaaree-ke-darshan/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-ne-kiye-baanke-bihaaree-ke-darshan/#respond Thu, 25 Sep 2025 14:47:03 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5155
The President of India, Smt Droupadi Murmu visits Nidhivan at Vrindavan, in Uttar Pradesh on September 25, 2025.

NCR TODAY. Khabariya. Mathura। महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुंचीं। यहां वृक्षों की पूजा की। इस बीच उनके दौरे को लेकर स्थानीय पुलिस पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद और सतर्क है।
राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना हुईं थीं। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने शहरभर में प्रतिबंधित मार्गों पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानों को बंद रखने की अपील की है। 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज भी बंद रखा गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू 7 घंटे मथुरा-वृंदावन में रुकेंगी। इस दौरान वह कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए थे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-murmoo-ne-kiye-baanke-bihaaree-ke-darshan/feed/ 0
रेलवे के यात्री किराये में वृद्धि, एक लेकर दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढौतरी https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Mon, 30 Jun 2025 16:15:47 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3996 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। मोदी सरकार ने सोमवार को रेलवे के लंबी दूरी के यात्री किरायों में एक जुलाई से वृद्धि कर दी है। बड़े शहरों की उपनगरीय तथा मासिक या त्रैमासिक सीज़न टिकट की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है।
रेल मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने एक जुलाई से मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों के अनारक्षित द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं गैर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर तथा सभी प्रकार की वातानुकूलित श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर की एक समान वृद्धि की है।
सूत्रों के अनुसार साधारण पैसेंजर श्रेणी की ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के टिकट की दरों में 500 किलोमीटर तक की दूरी की यात्रा के लिए कोई वृद्धि नहीं की गयी है, जबकि 501 किलोमीटर से 1500 किलोमीटर तक दूरी के टिकट पर पांच रुपये, 1501 से 2500 किलोमीटर के टिकट के लिए 10 रुपये तथा 2501 से 3000 किलोमीटर तक किराये पर 15 रुपये बढ़ाये गये हैं। इन्हीं गाड़ियों के स्लीपर श्रेणी और प्रथम श्रेणी के किरायों में आधा पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। उपनगरीय और मासिक या त्रैमासिक सीज़न टिकट की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है।
रेल मंत्रालय के वाणिज्यिक परिपत्र में कहा गया है कि तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, गैर उपनगरीय पैसेंजर गाड़ियों, अनुभूति कोच एवं विस्टाडोम कोच आदि के मूल किराये नयी दरों के हिसाब से होंगे। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट आदि शुल्क पूर्ववत रहेंगे और उनमें कोई वृद्धि नहीं की गयी है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भी पूर्ववत लागू रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रेलवे के यात्री किरायों में वर्ष 2014 में वृद्धि की गयी थी। सभी श्रेणियों के यात्री किराये में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी, जो उस साल 25 जून से प्रभावी हो गयी थी। वर्ष 2019 में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी में यात्रियों को प्रति किलोमीटर दो पैसे बढ़ाये गये थे। स्लीपर श्रेणी के किराये में दो पैसे और प्रथम श्रेणी के किराये में भी दो पैसे की बढ़ोतरी की गयी है। साधारण ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी के किराये में प्रति किलोमीटर एक पैसे और स्लीपर श्रेणी के लिए भी किराये में एक पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी। प्रथम श्रेणी के किराये में एक पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी। सभी वातानुकूलित श्रेणियों में एक समान चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। यह वृद्धि जनवरी 2020 से लागू हुई थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
रेलवे का परीक्षण, प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को टिकट की स्थिति के बारे में 24 घंटे पहले सूचना दी https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d/#respond Wed, 11 Jun 2025 15:32:58 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3762 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi (वेब वार्ता)। रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि एक परीक्षण शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों के टिकटों की स्थिति के बारे में ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले सूचना दी गई, जबकि फिलहाल यात्रियों को केवल चार घंटे पहले सूचित किया जाता है।
मंत्रालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही प्रायोगिक परियोजना को नीति का हिस्सा बनाया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘हमने बीकानेर डिवीजन में यह प्रायोगिक परियोजना शुरू की, जिसके तहत ट्रेन के रवाना होने से 24 घंटे पहले चार्ट तैयार किए गए। फिलहाल यह काम चार घंटे पहले किया जाता है।’
उन्होंने कहा कि यह परीक्षण उन यात्रियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जो ‘वेटिंग टिकट’ के कारण अपनी यात्रा के बारे में अनिश्चित रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘अब अगर उन्हें 24 घंटे पहले पता चल जाए कि उनका टिकट कन्फर्म हो गया है, तो वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं।’
हालांकि, एक बार टिकट कंफर्म हो जाने पर इसे कैंसिल करने पर यात्रियों को जुर्माने के रूप में टिकट की राशि का एक बड़ा हिस्सा नहीं मिलेगा।
टिकट कैंसिल नीति के अनुसार, अगर कंफर्म टिकट प्रस्थान से 48 घंटे से 12 घंटे पहले रद्द किया जाता है, तो यात्रियों को टिकट राशि का 25 प्रतिशत वापस मिलेगा। यदि प्रस्थान से 12 घंटे से चार घंटे पहले रद्द किया जाता है, तो उन्हें केवल 50 प्रतिशत राशि ही वापस मिलेगी।
अधिकारियों ने कहा, ‘टिकट रद्द होने के कारण खाली होने वाली सीट वर्तमान बुकिंग प्रणाली के माध्यम से भरी जाएंगी।’

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d/feed/ 0