Indian Army – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 05 Jun 2025 16:33:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Indian Army – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 लद्दाख के 194 प्रशिक्षित अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-194-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-194-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d/#respond Thu, 05 Jun 2025 16:33:20 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3678 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। भारतीय सेना में गुरुवार को अग्निवीर जवानों का एक नया बैच शामिल हुआ। खास बात यह है कि इस बार अग्निवीरों का यह बैच लद्दाख से है। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर लेह में गुरुवार को एक भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 194 प्रशिक्षित अग्निवीरों ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में अग्निवीर सैनिक के रूप में प्रवेश किया।
यह परेड भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई। परेड का निरीक्षण यूनिफॉर्म फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल गुरपाल सिंह, वाईएसएम, एसएम ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समारोह में सैन्य व नागरिक अधिकारीगण और अग्निवीरों के माता-पिता (अभिभावक) भी उपस्थित थे। सेना ने बताया कि लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवा अग्निवीरों ने परेड में भाग लिया। ये अग्निवीर अब देश की सेवा के लिए तैयार हैं। मेजर जनरल गुरपाल सिंह ने सभी अग्निवीर सैनिकों को बेहतरीन परेड के लिए बधाई दी और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने अग्निवीरों के माता-पिता को भी बधाई दी, जिन्होंने अपने पुत्रों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने लद्दाख स्काउट्स के जवानों की सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, वीरता और योगदान की सराहना की। उन्होंने युवा सैनिकों को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करने और भारतीय सेना की भावना के अनुरूप देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को मेडल प्रदान किए गए।
इसके साथ ही, उन अभिभावकों को “गौरव पदक” प्रदान किया गया, जो स्वयं सेना में सेवा दे चुके हैं या वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। यहां ऐसे कई सैन्यकर्मी मौजूद रहे जिनके पुत्र अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल हुए हैं। यह दिन सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण था, विशेष रूप से उन परिजनों के लिए जो दूर-दराज के इलाकों से इस समारोह में शामिल होने आए थे। सेना का मानना है कि यह समारोह युवाओं के जोश, देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87-194-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d/feed/ 0
अगली पीढ़ी के मानव रहित विमान, ड्रोन, राडार , बमों का परीक्षण कर रही है सेना https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/#respond Sun, 01 Jun 2025 03:41:13 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3286 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना अगली पीढ़ी की कई रक्षा प्रौद्योगिकी का कई परीक्षण क्षेत्रों में करीब-करीब युद्ध जैसी परिस्थितियों में परीक्षण कर रही है।
राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और उत्तराखंड में जोशीमठ सहित देश में विभिन्न परीक्षण स्थानों पर मानवरहित हवाई प्रणालियों, ड्रोन, आड़े-तिरछे उड़ान पथ से प्रहार करने वाले बम, कम ऊँचाई वाले वायु क्षेत्र पर निगाह रखने वाले आधुनिक राडार आदि के परीक्षण किये जा रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना व्यापक प्रतिरक्षा क्षमताओं के विकास और परीक्षण कर रही है। इनमें बड़ी संख्या में रक्षा निर्माण इकाइयां भी भाग ले रही हैं।
आगरा और गोपालपुर में विशेष वायु रक्षा उपकणों का प्रदर्शन किया जायेगा। इन अभियानों में करीब-करीब वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जा रहा है। इन परीक्षणों में अलग अलग इलेक्ट्रानिक सिमूलेशन को समन्वित कर नयी विकसित प्रौद्योगिकियों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है।
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे परीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा सभी हितधारकों के साथ बातचीत की। मंत्रालय ने कहा है कि ये परीक्षण भारतीय सेना के ‘परिवर्तन के दशक’ की वृहद योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है और इनका उद्देश्य उभरती युद्धक परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का तेजी से समावेशन सुनिश्चित करना है।
विज्ञप्ति के अनुसार इन परीक्षणों में अगली पीढ़ी की मानवरहित हवाई प्रणालियां (यूएएस), यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (यूएलपीजीएम), रनवे इंडिपेंडेंट (आरडब्ल्यूआई), रिमोटली पायलटेड एरियल सिस्टम (आरपीएएस), यूएएस मारक समाधान, यूएवी बम, सीधे ऊंचाई प्राप्त करने वाले स्पेशलाइज्ड वर्टिकल लॉन्च (एसवीएल) ड्रोन, सटीक बहुयुद्धक सामग्री वितरण प्रणालियां, एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (आईडीडीआईएस), निम्न ऊंचाई पर वायु क्षेत्र की निगरानी के लिये हल्के वजन वाले रडार, वीएसएचओआरएडीएस (अगली पीढ़ी के) आईआर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/feed/ 0
पाकिस्तानी हैकरों का भारतीय सेना की वेबसाइट्स पर साइबर अटैक हुआ नाकाम https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Wed, 30 Apr 2025 05:38:36 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1025 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। पाकिस्तानी साइबर हमलावरों ने एक बार फिर भारतीय डिजिटल सुरक्षा को भेदने की कोशिश की, लेकिन भारतीय साइबर सिक्योरिटी सिस्टम ने समय रहते इन हमलों को नाकाम कर दिया। हैकरों ने सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण साइट्स को निशाना बनाया, जिनमें आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) श्रीनगर और रानीखेत की वेबसाइट्स भी शामिल थीं।

बताया जा रहा है कि ये हमलावर ‘IOK Hacker’ नाम से ‘इंटरनेट ऑफ खिलाफा ग्रुप’ के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने वेबसाइट्स को नष्ट करने, ऑनलाइन सेवाएं बाधित करने और संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश की। APS श्रीनगर की साइट पर DDoS अटैक भी किया गया, जबकि आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) और एयरफोर्स प्लेसमेंट पोर्टल को भी निशाना बनाने का प्रयास किया गया।
भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने इन हमलों की रियल टाइम में पहचान की और तुरंत उनके स्रोत को पाकिस्तान के रूप में चिन्हित कर सभी संबंधित वेबसाइट्स को सुरक्षित कर लिया। गनीमत रही कि इस हमले का कोई भी असर देश के किसी भी संवेदनशील या गोपनीय नेटवर्क पर नहीं पड़ा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश , मुठभेड में दो घुसपैठिए ढेर https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/#respond Wed, 23 Apr 2025 12:30:28 +0000 http://www.khabariya.com/?p=963 खबरिया न्यूज. वेबवार्ता. श्रीनगर, 23 अप्रैल। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
यह कोशिश जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमले के एक दिन बाद नाकाम की गई, जिसमें अनंतनाग जिले के पहलगाम के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के पास एक घास के मैदान में 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए थे।


सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि दो से तीन अज्ञात आतंकवादियों ने उरी नाला के पास सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश की। एलओसी की सुरक्षा में तैनात सतर्क सैनिकों ने इस प्रयास का पता लगाया और उसे रोक दिया, जिसके बाद गोलीबारी हुई।
सेना ने बताया कि भारी गोलीबारी में दो घुसपैठिए मारे गए। सेना ने कहा, “आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध संबंधी अन्य सामान बरामद किया गया है।” उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी अभियान जारी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/feed/ 0