Indian airlines – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 15 Jan 2026 13:33:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Indian airlines – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, अन्य के मार्ग बदले https://demo.theshikshanews.com/eeraan-se-gujarane-vaalee-kaee-bhaarateey-udaanen-radd-any-ke-maarg-badale/ https://demo.theshikshanews.com/eeraan-se-gujarane-vaalee-kaee-bhaarateey-udaanen-radd-any-ke-maarg-badale/#respond Thu, 15 Jan 2026 13:33:40 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6126 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं जबकि कई अन्य के मार्गों में बदलाव किया गया है। ईरान द्वारा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद किये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि “ईरान में बने घटनाक्रम, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर” उस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है। उसने कहा है कि जिन उड़ानों के मार्ग बदलना फिलहाल संभव नहीं है उन्हें रद्द कर दिया गया है।
उसने यात्रियों को हवाई अड्डों के लिए निकलने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है और इस असुविधा के लिए खेद जताया है।
सूत्रों ने बताया है कि एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली तीन उड़ानें रद्द की गयी हैं। अन्य उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी “ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किये जाने” का हवाला देते हुए एक्स पर बताया है कि उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। उसने स्थिति पर खेद जताते हुए कहा है कि यह स्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से परे है। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने भी एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान ने पहले दो घंटे के लिए अपने हवाई क्षेत्र को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद करने की घोषणा की थी। बाद में समय सीमा और बढ़ा दी गयी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/eeraan-se-gujarane-vaalee-kaee-bhaarateey-udaanen-radd-any-ke-maarg-badale/feed/ 0
भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने काठमांडू की सभी उड़ानें रद्द की https://demo.theshikshanews.com/indian-airlines-cancel-all-flights-to-kathmandu/ https://demo.theshikshanews.com/indian-airlines-cancel-all-flights-to-kathmandu/#respond Tue, 09 Sep 2025 16:32:21 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5010 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने काठमांडू के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइंस ने दिल्ली और काठमांडू के बीच आज की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा कि एयरलाइंस स्थिति पर नजर रखे हुये है और आगे अपडेट साझा किये जायेंगे। एयर इंडिया की दिल्ली से काठमांडू के लिए आज चार उड़ानें थीं जिन्हें रद्द कर दिया गया है। वापसी की उड़ानें भी रद्द कर दी गयी हैं। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में बताया कि उसने काठमांडू में मौजूदा स्थिति और वहां हवाई अड्डे को बंद किये जाने के मद्देनजर काठमांडू के लिए और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी हैं।
उसने बताया कि घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और एयरलाइंस जल्द से जल्द सेवा दोबारा शुरू करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है। काठमांडू के लिए सेवा देने वाली तीसरी कंपनी स्पाइसजेट ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नेपाल की राजधानी के लिए उसकी आज कोई उड़ान नहीं थी। एयरलाइंस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि बुधवार की उड़ान के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/indian-airlines-cancel-all-flights-to-kathmandu/feed/ 0