India Government – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 04 Dec 2025 16:36:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg India Government – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राष्ट्रपति पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-putin-do-din-kee-bhaarat-yaatra-par-dillee-pahunche/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-putin-do-din-kee-bhaarat-yaatra-par-dillee-pahunche/#respond Thu, 04 Dec 2025 16:36:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5962 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर गुरुवार शाम यहां पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परंपरा से हटकर श्री पुतिन की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। उन्होंने गर्मजोशी के श्री पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे से दोनों नेता एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए। इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए नृत्य का आयोजन किया गया था।

PM meets the President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin at 7, Lok Kalyan Marg, in New Delhi on December 04, 2025.

दोनों नेताओं के बीच आज रात श्री मोदी द्वारा आयोजित रात्रि भोज पर क्षेत्रीय, द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत होने की संभावना है।
श्री पुतिन का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जायेगा। वहां से वह सीधे राजघाट जायेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है। मौजूदा वैश्विक भू-राजनैतिक परिदृश्य में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
श्री पुतिन शुक्रवार को 23वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में श्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। बैठक में सुखोई-57 लड़ाकू विमानों के सौदे, एस-400 रक्षा प्रणाली, तेल खरीद समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों नेता परस्पर हित के मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। भारत रूस के साथ व्यापार घाटे को कम करने में उसकी प्रतिबद्धता चाहता है।
श्री पुतिन से पहले ही एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंच चुका है जिसमें रूस के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष कारोबारी शामिल हैं।
हैदराबाद हाउस में होने वाली शिखर बैठक के बाद श्री पुतिन और श्री मोदी संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी देंगे।
बाद में श्री पुतिन एक बिजनेस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।
शाम को राष्ट्रपति मुर्मु श्री पुतिन के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। रात्रि भोज के बाद शुक्रवार रात ही रूसी राष्ट्रपति स्वदेश रवाना हो जायेंगे।

PM meets the President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin at 7, Lok Kalyan Marg, in New Delhi on December 04, 2025.

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये जाने की घोषणा के बाद उत्पन्न स्थिति और घटनाक्रमों के बीच श्री पुतिन की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-putin-do-din-kee-bhaarat-yaatra-par-dillee-pahunche/feed/ 0
संचार साथी ऐप स्वैच्छिक, इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर : सरकार https://demo.theshikshanews.com/sanchaar-saathee-aip-svaichchhik-isaka-istemaal-upayogakarta-kee-marjee-par-nirbhar-sarakaar/ https://demo.theshikshanews.com/sanchaar-saathee-aip-svaichchhik-isaka-istemaal-upayogakarta-kee-marjee-par-nirbhar-sarakaar/#respond Tue, 02 Dec 2025 15:19:19 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5922 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है।
इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है।
श्री सिंधिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के हर नागरिक की डिजिटल सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘संचार साथी’ ऐप का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी निजता की रक्षा कर सके और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रह सके। यह एक पूरी तरह स्वैच्छिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। उपयाेगकर्ता चाहें तो ऐप को सक्रिय कर इसके लाभ ले सकते हैं और न चाहें तो इसे अपने फ़ोन से आसानी से डिलीट कर सकते हैं।
उन्होंने संचार साथी ऐप को सुरक्षा, पारदर्शिता और कस्टमर-फर्स्ट दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह लगातार लोकप्रिय ऐप बन रहा है और लोग इस पर भरोसा कर रहे हैं। अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग पोर्टल का उपयोग कर चुके हैं। डेढ़ करोड़ से ज्यादा यूज़र्स ऐप से जुड़े हुए हैं और नागरिकों द्वारा ‘नॉट माई नम्बर’चुने जाने पर 1.43 करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं। इससे 26 लाख मोबाइल फ़ोन ट्रेस हुए हैं जिनमें से 7.23 लाख फ़ोन सफलतापूर्वक नागरिकों को लौटाए गए। नागरिकों द्वारा रिपोर्ट किए गए 40.96 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए। इससे 6.2 लाख फ्रॉड-लिंक्ड आईएमईआईएस ब्लॉक किए जा चुके हैं।
संचार मंत्री ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। संचार साथी उसी दिशा में एक मज़बूत कदम है, जो हर मोबाइल उपयोगकर्ता को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाता है। यह निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक पारदर्शी डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि यह ऐप और पोर्टल नागरिकों को अपने मोबाइल नंबर की सुरक्षा, फर्जी कनेक्शनों की पहचान, खोए-चोरी हुए फोन की ट्रैकिंग और साइबर ठगी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सक्षम बनाता है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/sanchaar-saathee-aip-svaichchhik-isaka-istemaal-upayogakarta-kee-marjee-par-nirbhar-sarakaar/feed/ 0