greets – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 01 Oct 2025 14:56:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg greets – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी https://demo.theshikshanews.com/murmu-ne-vijayaadashamee-kee-poorv-sandhya-par-deshavaasiyon-ko-shubhakaamanaen-dee/ https://demo.theshikshanews.com/murmu-ne-vijayaadashamee-kee-poorv-sandhya-par-deshavaasiyon-ko-shubhakaamanaen-dee/#respond Wed, 01 Oct 2025 14:55:54 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5210 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ” विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करके साहस और दृढ़ संकल्प जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है।”
उन्होंने कहा, ” मेरी कामना है कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहाँ सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/murmu-ne-vijayaadashamee-kee-poorv-sandhya-par-deshavaasiyon-ko-shubhakaamanaen-dee/feed/ 0