Ghaziabad – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 14 Nov 2025 05:11:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Ghaziabad – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर लें आवश्यक सूचनाओं का लाभ: जिला एवं सत्र न्यायालय https://demo.theshikshanews.com/jila-evan-satr-nyaayaalay-gaajiyaabaad-ka-aadhikaarik-vhaatsep-chainal-se-judakar-len-aavashyak-soochanaon-ka-laabh-jila-evan-satr-nyaayaalay/ https://demo.theshikshanews.com/jila-evan-satr-nyaayaalay-gaajiyaabaad-ka-aadhikaarik-vhaatsep-chainal-se-judakar-len-aavashyak-soochanaon-ka-laabh-jila-evan-satr-nyaayaalay/#respond Fri, 14 Nov 2025 05:11:08 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5778 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद ने न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल के माध्यम से नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय से जुड़े अन्य व्यक्तियों को न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ, सूचनाएँ एवं नवीनतम अद्यतन जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर प्राप्त हो रही हैं। इस सम्बंध में सभी नागरिकों से अपील है कि वे भी इस आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ, सूचनाएँ एवं नवीनतम अद्यतन जानकारी लेकर उसका लाभ प्राप्त करें।
जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद के अनुसार, इस चैनल का उद्देश्य केवल सूचनात्मक जानकारी साझा करना है। इसमें किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संवाद या शिकायत निवारण नहीं किया जाएगा। चैनल के माध्यम से न्यायालय की कार्यप्रणाली, अवकाश संबंधी सूचनाएँ, महत्वपूर्ण न्यायिक आदेशों की जानकारी, और अन्य प्रशासनिक घोषणाएँ समय-समय पर साझा की जा रही हैं।
जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद का कहना है कि इस पहल से जनता को त्वरित सूचना प्राप्त करने में सुविधा होगी और न्यायिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। डिजिटल माध्यम से जानकारी साझा करने की यह पहल न्यायालय के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस तरह की डिजिटल पहलें न्यायिक तंत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ जनता तक न्यायालय की उपयोगी सूचनाओं को तेजी और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/jila-evan-satr-nyaayaalay-gaajiyaabaad-ka-aadhikaarik-vhaatsep-chainal-se-judakar-len-aavashyak-soochanaon-ka-laabh-jila-evan-satr-nyaayaalay/feed/ 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम में 1200 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/#respond Sun, 26 Oct 2025 11:55:00 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5478
  • जान है तो जहान है, स्वास्थ्य का रखना विशेष ध्यान: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
  • ”शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम”: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं के लिए अब लोगों को भटकने की आवश्यकता नहीं: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • जब देश का हर नागरिक स्वस्थ्य होगा तभी हमारा देश सशक्त व शक्तिशाली बनेगा: माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर भारत के एडवांस्ड और सस्टेनेबल मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेंटर्स में से एक ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अस्पताल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मंत्री और जनप्रतिनिधि व अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। तदोपरांत माननीय अतिथियों द्वारा अस्कापताल का भ्रमण किया गया। इंदिरापुरम, गाजियाबाद में 8 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला यह अस्पताल नए जमाने के हेल्थकेयर इनोवेशन का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस हॉस्पिटल में 1200 बेड्स हैं और 65 से ज्यादा स्पेशलिटीज हैं।
    शॉल, शंख और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया अतिथियों का स्वागत सम्मान
    अस्पताल, इंदिरापुरम के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर द्वारा स्वागत सम्बोधन कर, सभी गणमान्य अतिथियों को शॉल, शंख और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। तदोपरांत यशोदा मेडिसिटी से सम्बंधित एक शॉट वीडियों दिखाई गयी।
    राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अस्पताल खुलने पर मैं आप सभी को बधाई देती हूं। मुझे आशा है कि आप लोगों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य किया जायेगा जिसका लाभ सभी नागरिकों को प्राप्त हो। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभार्थियों को यहां से लाभ प्राप्त हो ऐसी मुझे आशा है। मुझे खुशी है कि एक छत के नीचे स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन्न सेवाओं को लाभ हो सकेंगा। यह एडवांस्ड, सस्टेनेबल और करुणामय हेल्थकेयर के नए युग की शुरूआत है। उन्होने कहा कि जान है तो जहान है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है, इसके लिए आधुनिक सेवाओं की बेहद आवश्यकता है। इसी क्रम में यह मेडिसिटी बनाया गया है। सभी लोग अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करें जिससे लाभार्थी को अच्छी सेवाएं और सुविधाऐं प्राप्त हो सके।
    नए भारत के लक्ष्य पाने के प्रयास का अस्पताल का एक हिस्सा: मुख्यमंत्री
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत के अन्दर भारत के युवाओं को उन्ही के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सके उस दिशा में प्रयास किए जाने वाले प्रयास है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुआ हैं, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश में पिछले 08 वर्षों में 42 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए है, 2 एम्स बने है गोरखपुर व रायबरेली में, जो कि सफलातापूर्वक संचालित हैं। सुपर स्पेशलिटी के तमाम संस्थान उत्तर प्रदेश में स्थापित हुए हैं जिनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि ”शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम” अर्थात जीवन का जो भी उदेश्य है वो स्वस्थ शरीर से ही पूरा हो सकता है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं भी आवश्यक है, बेहतरीन सुविधाओं के लिए डाॅक्टर द्वारा मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आज एक नया उपहार है। यह उपहार न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि एनसीआर से जुडे हुुए उन सभी लोगों के लिए है, जिन्हे महंंगी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है और दिल्ली जाना पड़ता है। अब उन्हें यह सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। जनपद गाजियाबाद, एनसीआर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रसन्नता का विषय है।
    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर ने अपनी माता की मृत्यु बाद उनके नाम पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की और आज उनके नाम से यह अस्पताल बनाया है। उनकी मंशा है कि किसी भी व्यक्ति की बीमारी से मृत्यु ना हो, जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय/राज्य स्तर के मंत्री और जनप्रतिनिधि व अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/feed/ 0
    गाजियाबाद पूर्व नगर आयुक्त अब्दुल समद पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज! https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/ https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/#respond Fri, 08 Aug 2025 07:17:51 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4695 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। सपा सरकार में ताकतवर अफसरों में शुमार और आजम खां के करीबी रहे पूर्व आईएएस अफसर अब्दुल समद पर बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद नगर आयुक्त रहते हुए अब्दुल समद ने अपनी आय से 113% अधिक खर्च किया।
    उन्होंने कुल 2.62 करोड़ की आय दिखाई, जबकि खर्च किए 5.59 करोड़ रुपये।
    वर्ष 2022 में खुली जांच के आदेश दिए गए थे। आय से अधिक संपत्ति मामले में मांगे गए प्रमाण, नहीं दिया संतोषजनक जवाब
    विजिलेंस को लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़ और बनऊ में संपत्तियों की जानकारी भी मिली
    सपा शासनकाल में मनमानी:
    नगर आयुक्त रहते अब्दुल समद ने कई विवादित फैसले लिए। डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, कंप्यूटर आदि की खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। भाजपा शासित क्षेत्र होने के कारण उनके फैसलों का विरोध भी हुआ।
    विधानसभा में माफी मांग चुके हैं:
    मार्च 2023 में यूपी विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन के मामले में उन्हें रात 12 बजे तक कैद की सजा दी थी। यह मामला 2004 में कानपुर में तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई से दुर्व्यवहार का था।
    शासन की अनुमति के बाद अब विजिलेंस ने आगरा सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    जांच रिपोर्ट एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा के निर्देशन में तैयार की गई थी।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/feed/ 0
    नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ ने श्री दूग्धेश्वर महादेव मठ मंदिर में रूद्राभिषेक कर, किया आशीर्वाद प्राप्त https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/#respond Thu, 31 Jul 2025 04:39:32 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4568 शिकायतों का निस्तारण, नवाचार के माध्यम से जनपद का विकास कराना प्राथमिकता: DM
    NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। जनपद गाजियाबाद के नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद आगमन पर सर्वप्रथम श्री दूग्धेश्वर महादेव मठ मंदिर में रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत कलेक्ट्रेट पहुंच गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पदभार सम्भाला। जीडीए उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स एवं नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में प्रेस वार्ता की गयी।
    प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आम जन, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मीडिया बन्धुओं सहित जो भी संज्ञान में आयेगी, उस समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार—प्रसार कराते हुए लोगों को संचालित योजनाओं के विषयक जागरूक किया जायेगा, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकेगा। जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु नवाचार के साथ कार्य किया जायेगा।

    जनपद के प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने और जनपद देश—प्रदेश की उन्नति में अहम भागीदारी निभायें, इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता मिशन सहित अन्य मिशन के प्रति जनता में जागरूकता लाते हुए उन्हें सभी मिशनों में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिससे हमारा जनपद स्वच्छ, हरित, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त एवं चहुंमुखी विकास करेगा। उन्होने अंत में कहा कि मीडिया बन्धुओं को यदि कोई समस्या आती है तो मै उसके शीघ्र निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास करूंगा। प्रेस वार्ता के बाद अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई।
    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, एसडीएम लोनी श्री राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/feed/ 0
    जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक में आहूत https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/#respond Thu, 31 Jul 2025 04:31:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4566 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत हुई।
    बैठक के दौरान जिला राईफल एसोसिएशन के बारे में जिलाधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत विवरण लिया गया, जिसमें ऐसोसिएशन का पंजीकरण, अंतिम बैठक, बजट, आय—व्यय, वर्तमान में चल रहे कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द ही दोबारा बैठक करने हेतु निर्णय लिया गया।
    बैठक में एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, श्री तेजेन्द्र पाल त्यागी उपाध्यक्ष, श्री राजीव शर्मा संयुक्त सचिव, श्री दलजीत सिंह सदस्य व श्री अरविन्द चौधरी सदस्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/feed/ 0
    जीडीए सुपरवाइजर दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेई फरार https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a5%81/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a5%81/#respond Mon, 02 Jun 2025 12:14:33 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3414 खबरिया न्यूज़. एनसीआर टुडे. मुरादनगर। मुरादनगर में एंटी करप्शन टीम ने जीडीए सुपरवाइजर को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि जेई मौके से फरार हो गया। सुराना गांव के सुरेंद्र कुमार बालाजी वाले और एडवोकेट महावीर सिंह से बिना नक्शा पास किए निर्माण के लिए रिश्वत मांगी गई थी।मुरादनगर में एंटी करप्शन टीम ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सुपरवाइजर को दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) अजीत कुमार मौके से फरार हो गया।सुपरवाइजर राजकुमार को पकड़ लिया। सुराना गांव निवासी सुरेंद्र और एडवोकेट महावीर सिंह रावली मार्ग पर चुंगी नंबर तीन के पास एक ऑफिस का निर्माण करवा रहे हैं। आरोप है कि जीडीए का जेई बिना नक्शा स्वीकृत किए निर्माण कार्य के लिए उनसे रिश्वत मांग रहा था। इस कार्यवाही से जीडीए अधिकारियों में हड़कप मचा है।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a5%81/feed/ 0