Ghaziabad Industrial Area Site Four – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 03 Jul 2025 04:50:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Ghaziabad Industrial Area Site Four – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 सीईएल में 200 मेगावाट सोलर पैनल उत्पादन की यूनिट का काम शुरू https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-200-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%88/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-200-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%88/#respond Thu, 03 Jul 2025 04:50:54 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4077 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi/Ghaziabad। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) में बुधवार को 200 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल बनाने की यूनिट के लिए कार्य शुरू हो गया। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना के लिए बीते सप्ताह सीईएल ने एक कंपनी से एमओयू किया था। सीईएल में अभी 40 मेगा वाट की सोलर पैनल उत्पादन यूनिट है। इससे अभी हर साल करीब 20 मेगावाट सौर ऊर्जा देने वाले सोलर पैनल ही बन पा रहे हैं। प्रदेश में सौर ऊर्जा के उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने के लिए सीईएल ने मेसर्स मल्टी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ इस 200 मेगावाट की क्षमता के सोलर पैनल के उत्पादन के लिए यूनिट लगाने को एमओयू किया था।
बुधवार को सीईएल के मुख्य प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन ने सीईएल में इस यूनिट की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्य की शुरुआत की। चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि 48 साल पहले देश में सीईएल ने ही पहली बार सोलर सेल को विकसित किया था। यह प्रयास नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सीईएल की यह बड़ी छलांग साबित होगी। साल 2027 तक राज्य में 20 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को पाने में भी यह एक अहम योगदान साबित होगा। सीईएल के जन संपर्क अधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू हुआ। इसे अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सोलर पैनलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 35 मेगावाट क्षमता के ग्रीन डाटा सेंटर का सीईएल में शिलान्यास किया था। इस दौरान भी मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के उत्पादन के लक्ष्य को दोहराते हुए इस दिशा में हो रहे प्रयासों के बारे में बताया था। यहां बनाए गए सोलर पैनल सीईएल के माध्यम से सरकारी एजेंसी व निजी कंपनियों को बेचे जाएंगे। इससे होने वाली आय को सीईएल और मैसर्स मल्टी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की हिस्सेदारी होगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-200-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%88/feed/ 0