G Noida – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 26 Apr 2025 14:03:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg G Noida – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 एलजी चौक से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सड़क पर संग्राम https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/#respond Sat, 26 Apr 2025 13:59:58 +0000 http://www.khabariya.com/?p=987

टी सिरीज कंपनी का दावा प्राधिकरण की कार्रवाई जबरन, मुख्य कार्यपालक एनजी ने कहा भूमि मास्टर प्लान का हिस्सा

खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की भूमि को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और टी सिरीज कंपनी के बीच वर्षों से चल रहा परोक्ष युद्ध अब सतह पर आ गया है। प्राधिकरण जहां इस सड़क के लगभग आधा किलोमीटर लंबे हिस्से को बनाने के लिए तैयारी कर रहा है वहीं भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वाली टी सिरीज कंपनी ने प्राधिकरण के विरुद्ध अदालत जाने की धमकी दी है। उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने उक्त भूमि को व्यापक जनहित में अधिग्रहण करने तथा टी सिरीज की भूमि का मास्टर प्लान के तहत उपयोग करने की बात कही है।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में टी सिरीज कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज एलजी चौक से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सड़क के बांए हिस्से को प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने की खबरों पर तीखा विरोध व्यक्त किया। कंपनी के एक निदेशक विनय कुमार मित्तल ने दावा किया कि इस सड़क के दोनों ओर टी सिरीज,शिव मशीन टूल्स व गुलशन कुमार के परिवार की लगभग तीन सौ एकड़ भूमि है जो नमोली गांव की है। इस भूमि पर 15 कंपनियां संचालित थीं परन्तु दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरीडोर बीच से गुजरने से कंपनियां बंद हो गईं। उन्होंने दावा किया कि उनकी यह भूमि फ्रीहोल्ड है जो प्राधिकरण की स्थापना 1991 से पहले 1987 में खरीदी गई थी। इस भूमि पर एक विश्वविद्यालय और यूट्यूब चैनल स्टूडियो बनाने के लिए कंपनी प्राधिकरण से ले आउट प्लान तथा नक्शे पास कराना चाहती है परंतु उसके आवेदनों पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा जबरन सड़क बनाने पर अदालत जाने की धमकी दी।उधर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने बताया कि उक्त समस्त भूमि प्राधिकरण के मास्टर प्लान का हिस्सा है। उक्त भूमि को व्यापक जनहित में नियमानुसार अधिग्रहित किया जाएगा तथा यहां मास्टर प्लान के अनुसार सड़क का निर्माण किया जाएगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95/feed/ 0