encounter – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 23 Apr 2025 12:31:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg encounter – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश , मुठभेड में दो घुसपैठिए ढेर https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/#respond Wed, 23 Apr 2025 12:30:28 +0000 http://www.khabariya.com/?p=963 खबरिया न्यूज. वेबवार्ता. श्रीनगर, 23 अप्रैल। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
यह कोशिश जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमले के एक दिन बाद नाकाम की गई, जिसमें अनंतनाग जिले के पहलगाम के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के पास एक घास के मैदान में 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए थे।


सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि दो से तीन अज्ञात आतंकवादियों ने उरी नाला के पास सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश की। एलओसी की सुरक्षा में तैनात सतर्क सैनिकों ने इस प्रयास का पता लगाया और उसे रोक दिया, जिसके बाद गोलीबारी हुई।
सेना ने बताया कि भारी गोलीबारी में दो घुसपैठिए मारे गए। सेना ने कहा, “आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध संबंधी अन्य सामान बरामद किया गया है।” उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी अभियान जारी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b0/feed/ 0