ECI – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 17 Aug 2025 05:12:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg ECI – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान https://demo.theshikshanews.com/yuva-kaangres-ne-shuroo-kiya-ghar-ghar-jaakar-matadaata-soochee-jaanchane-ka-abhiyaan/ https://demo.theshikshanews.com/yuva-kaangres-ne-shuroo-kiya-ghar-ghar-jaakar-matadaata-soochee-jaanchane-ka-abhiyaan/#respond Sun, 17 Aug 2025 05:12:16 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4787 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर मतदाता सूचियों में फिर गड़बड़ियों के आरोप को लेकर देशभर में अभियान चलाने की पार्टी की घोषणा के बीच युवा कांग्रेस ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सूची से मिलान करने का अभियान शुरू किया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ तथाकथित “वोट चोरी” के खिलाफ घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर इस अभियान की शुरुआत की।
श्री चिब ने कहा, “लोकतंत्र की लड़ाई अब हर बूथ तक पहुँच चुकी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर “वोट चोरी” रोको आंदोलन का एलान किया है। मैंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ की सूचियों से जुड़े मतदाताओं से घर-घर जाकर नामों की पुष्टि शुरू की ।” उन्होंने कहा आने वाले दिनों में हर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने बूथ पर धांधली उजागर करेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/yuva-kaangres-ne-shuroo-kiya-ghar-ghar-jaakar-matadaata-soochee-jaanchane-ka-abhiyaan/feed/ 0
जाति जनगणना कराने का सरकार का फैसला हमारे दबाव का असर-राहुल https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Wed, 30 Apr 2025 15:23:39 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1038 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जाति जनगणना करने का सरकार का फैसला सराहनीय है और यह कदम उसने हमारे इस बारे में चलाए गए अभियान की दबाव में उठाया है।


श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा की सरकार ने यह फैसला कांग्रेस के गंभीरता से चलाए गए अभियान के दबाव में लिया है और उसका यह फैसला सही है जिसे कांग्रेस समर्थन करती है। यह सही फैसला है और वह सरकार के इस फैसले की तारीफ करते हैं।
उन्होंने कहा कि जाति गणना पहला कदम है। इसको लेकर सही सवाल पूछे जाने चाहिए और यह जनगणना नौकरशाही रवैया से नहीं बल्कि सच मे जनता के बीच जाकर होनी चाहिए। तेलंगाना में सरकार ने जो मॉडल जाति जनगणना के लिए अपनाया है वही तरीका केंद्र सरकार को भी अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा ‘जाति जनगणना के लिए हमने व्यापक तरीके से अभियान चलाया था और हमारे अभियान का असर है कि उसके दबाव में सरकार ने यह फैसला लिया और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं। सरकार ने जाति जनगणना के हमारे विजन को स्वीकार किया है लेकिन अब उसे इसको लेकर समय सीमा भी बतानी होगी कि वह कब तक यह काम करेगी। हमने पहले ही कहा था कि जाति जनगणना करके रहेंगे और रिजर्वेशन की सीमा की 50 फ़ीसदी दीवार खत्म करेंगे। एक बार जाति के आधार पर जनसंख्या का पता चलेगा तो उसके आधार पर विकास प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। मजदूर, आदिवासी दलित, पिछड़ा वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0
एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मुद्दे पर दिल्ली भाजपा की बैठक https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d/#respond Mon, 21 Apr 2025 03:31:42 +0000 http://www.khabariya.com/?p=933 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर रविवार को बैठक हुई।
इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, सांसद कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार में मंत्री डॉ. पंकज सिंह तथा रविन्द्र इंद्रराज, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के दिल्ली संयोजक गजेन्द्र यादव, सह संयोजक अशोक गोयल देवराहा और श्री योगेन्द्र लाकड़ा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि श्री बंसल ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर गठित समिति के सदस्य हैं। इस समिति यह जानने के लिए गठित की गयी है कि देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना कितना व्यावहारिक है और इस पर आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों की राय क्या है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री बंसल इससे पहले कई राज्यों में इसी तरह की बैठकें कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि इस चर्चा में जुटाई गई राय को समिति केंद्र सरकार को सौंपेगी। श्री सचदेवा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ इस समय देश की आवश्यकता है और इसी को लेकर आज एक वर्कशॉप आयोजित की थी। उन्होंने कहा कि बार बार देश में चुनाव होने से विकास में बाधा आती है।
साल भर देश में विधानसभा चुनाव होते रहते हैं, जिससे धन- बल की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि बार बार आचार संहिता लगने से काम बाधित होता है। इसलिए लोगों में जागरूकता होनी चाहिए और इसे राष्ट्रीय अभियान बनाना चाहिए, ताकि सबका भला हो सके। उन्होंने कहा कि 1968 से पहले चुनाव एक साथ होते थे।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनता से सुझाव लिया जाएगा, उनका मत जाना जाएगा और रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा, लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बहुत जरूरी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d/feed/ 0