Draupadi Murmu – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 03 Dec 2025 15:11:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Draupadi Murmu – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति ने किया नमन https://demo.theshikshanews.com/do-raajendr-prasaad-kee-jayantee-raashtrapati-draupadee-murmoo-aur-uparaashtrapati-ne-kiya-naman/ https://demo.theshikshanews.com/do-raajendr-prasaad-kee-jayantee-raashtrapati-draupadee-murmoo-aur-uparaashtrapati-ne-kiya-naman/#respond Wed, 03 Dec 2025 15:11:55 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5939 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के मौके पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह रखा गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा कीं और देशवासियों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के महान योगदान की याद दिलाई।
वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर देश गर्व महसूस करता है। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रसाद ने बेहद समझदारी, धैर्य और विनम्रता के साथ देश के संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आगे लिखा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी और ईमानदारी का प्रतीक रहा। वे हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते थे। उनका पूरा कार्यकाल इस बात का उदाहरण है कि सत्ता में रहते हुए भी एक व्यक्ति कितनी विनम्रता और ईमानदारी से देश की सेवा कर सकता है।
3 दिसंबर, 1884 को बिहार के जिरादेई में जन्मे राजेंद्र प्रसाद न केवल एक महान नेता थे, बल्कि एक शिक्षाविद, लेखक और अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति भी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अतुलनीय रहा। वे महात्मा गांधी के बेहद करीबी थे और उनके सिद्धांतों पर पूरे जीवन चलते रहे। चाहे चंपारण सत्याग्रह हो या नमक सत्याग्रह, डॉ. प्रसाद हर संघर्ष में देशवासियों के साथ खड़े रहे।
राजेंद्र प्रसाद आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 तक का था। आज उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने उनके विचारों और जीवन से जुड़ी बातें साझा की।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/do-raajendr-prasaad-kee-jayantee-raashtrapati-draupadee-murmoo-aur-uparaashtrapati-ne-kiya-naman/feed/ 0
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-uparaashtrapati-aur-pradhaanamantree-ne-bhaarateey-mahila-kriket-teem-ko-vishv-kap-jeetane-par-badhaee-dee/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-uparaashtrapati-aur-pradhaanamantree-ne-bhaarateey-mahila-kriket-teem-ko-vishv-kap-jeetane-par-badhaee-dee/#respond Mon, 03 Nov 2025 17:07:16 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5633 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जीतने पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि खेल को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “लड़कियों ने जिस तरह से भारत का मान बढ़ाया है, मैं उसकी सराहना करती हूँ ।” भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया और देश की खेल उपलब्धियों में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जिस तरीके से लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है, उसकी मैं सराहना करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पहली बार इसे जीतकर इतिहास रच दिया है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे अच्छा खेलती रही हैं और आज उन्हें अपनी प्रतिभा एवं प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम मिला। यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। लड़कियों ने भारत को जिस तरह से गौरवान्वित किया है, मैं उसकी प्रशंसा करती हूं।’’
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने इस जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “बल्ले और गेंद से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को यह यादगार जीत दिलाई।”
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की दृढ़ता, कौशल और अदम्य भावना ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और देश को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरा देश इस सफलता से बेहद खुश है। यहां आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन पहले मैं भारत की शानदार क्रिकेट जीत की बात करूंगा।”
उन्होंने कहा, “पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से उत्साहित है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता देशभर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-uparaashtrapati-aur-pradhaanamantree-ne-bhaarateey-mahila-kriket-teem-ko-vishv-kap-jeetane-par-badhaee-dee/feed/ 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम में 1200 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/ https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/#respond Sun, 26 Oct 2025 11:55:00 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5478
  • जान है तो जहान है, स्वास्थ्य का रखना विशेष ध्यान: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
  • ”शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम”: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं के लिए अब लोगों को भटकने की आवश्यकता नहीं: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • जब देश का हर नागरिक स्वस्थ्य होगा तभी हमारा देश सशक्त व शक्तिशाली बनेगा: माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर भारत के एडवांस्ड और सस्टेनेबल मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेंटर्स में से एक ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अस्पताल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मंत्री और जनप्रतिनिधि व अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। तदोपरांत माननीय अतिथियों द्वारा अस्कापताल का भ्रमण किया गया। इंदिरापुरम, गाजियाबाद में 8 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला यह अस्पताल नए जमाने के हेल्थकेयर इनोवेशन का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस हॉस्पिटल में 1200 बेड्स हैं और 65 से ज्यादा स्पेशलिटीज हैं।
    शॉल, शंख और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया अतिथियों का स्वागत सम्मान
    अस्पताल, इंदिरापुरम के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर द्वारा स्वागत सम्बोधन कर, सभी गणमान्य अतिथियों को शॉल, शंख और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। तदोपरांत यशोदा मेडिसिटी से सम्बंधित एक शॉट वीडियों दिखाई गयी।
    राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अस्पताल खुलने पर मैं आप सभी को बधाई देती हूं। मुझे आशा है कि आप लोगों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य किया जायेगा जिसका लाभ सभी नागरिकों को प्राप्त हो। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभार्थियों को यहां से लाभ प्राप्त हो ऐसी मुझे आशा है। मुझे खुशी है कि एक छत के नीचे स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन्न सेवाओं को लाभ हो सकेंगा। यह एडवांस्ड, सस्टेनेबल और करुणामय हेल्थकेयर के नए युग की शुरूआत है। उन्होने कहा कि जान है तो जहान है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है, इसके लिए आधुनिक सेवाओं की बेहद आवश्यकता है। इसी क्रम में यह मेडिसिटी बनाया गया है। सभी लोग अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करें जिससे लाभार्थी को अच्छी सेवाएं और सुविधाऐं प्राप्त हो सके।
    नए भारत के लक्ष्य पाने के प्रयास का अस्पताल का एक हिस्सा: मुख्यमंत्री
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत के अन्दर भारत के युवाओं को उन्ही के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सके उस दिशा में प्रयास किए जाने वाले प्रयास है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुआ हैं, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश में पिछले 08 वर्षों में 42 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए है, 2 एम्स बने है गोरखपुर व रायबरेली में, जो कि सफलातापूर्वक संचालित हैं। सुपर स्पेशलिटी के तमाम संस्थान उत्तर प्रदेश में स्थापित हुए हैं जिनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि ”शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम” अर्थात जीवन का जो भी उदेश्य है वो स्वस्थ शरीर से ही पूरा हो सकता है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं भी आवश्यक है, बेहतरीन सुविधाओं के लिए डाॅक्टर द्वारा मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आज एक नया उपहार है। यह उपहार न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि एनसीआर से जुडे हुुए उन सभी लोगों के लिए है, जिन्हे महंंगी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है और दिल्ली जाना पड़ता है। अब उन्हें यह सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। जनपद गाजियाबाद, एनसीआर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रसन्नता का विषय है।
    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर ने अपनी माता की मृत्यु बाद उनके नाम पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की और आज उनके नाम से यह अस्पताल बनाया है। उनकी मंशा है कि किसी भी व्यक्ति की बीमारी से मृत्यु ना हो, जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय/राज्य स्तर के मंत्री और जनप्रतिनिधि व अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    https://demo.theshikshanews.com/raashtrapati-draupadee-murmoo-ne-indiraapuram-mein-1200-bed-vaale-yashoda-medisitee-ka-kiya-udghaatan/feed/ 0