DM – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 31 Jul 2025 04:44:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg DM – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ ने श्री दूग्धेश्वर महादेव मठ मंदिर में रूद्राभिषेक कर, किया आशीर्वाद प्राप्त https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/#respond Thu, 31 Jul 2025 04:39:32 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4568 शिकायतों का निस्तारण, नवाचार के माध्यम से जनपद का विकास कराना प्राथमिकता: DM
NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। जनपद गाजियाबाद के नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद आगमन पर सर्वप्रथम श्री दूग्धेश्वर महादेव मठ मंदिर में रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत कलेक्ट्रेट पहुंच गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पदभार सम्भाला। जीडीए उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स एवं नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में प्रेस वार्ता की गयी।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आम जन, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मीडिया बन्धुओं सहित जो भी संज्ञान में आयेगी, उस समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार—प्रसार कराते हुए लोगों को संचालित योजनाओं के विषयक जागरूक किया जायेगा, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकेगा। जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु नवाचार के साथ कार्य किया जायेगा।

जनपद के प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने और जनपद देश—प्रदेश की उन्नति में अहम भागीदारी निभायें, इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता मिशन सहित अन्य मिशन के प्रति जनता में जागरूकता लाते हुए उन्हें सभी मिशनों में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिससे हमारा जनपद स्वच्छ, हरित, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त एवं चहुंमुखी विकास करेगा। उन्होने अंत में कहा कि मीडिया बन्धुओं को यदि कोई समस्या आती है तो मै उसके शीघ्र निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास करूंगा। प्रेस वार्ता के बाद अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, एसडीएम लोनी श्री राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%88/feed/ 0
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक में आहूत https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/#respond Thu, 31 Jul 2025 04:31:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4566 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत हुई।
बैठक के दौरान जिला राईफल एसोसिएशन के बारे में जिलाधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत विवरण लिया गया, जिसमें ऐसोसिएशन का पंजीकरण, अंतिम बैठक, बजट, आय—व्यय, वर्तमान में चल रहे कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द ही दोबारा बैठक करने हेतु निर्णय लिया गया।
बैठक में एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, श्री तेजेन्द्र पाल त्यागी उपाध्यक्ष, श्री राजीव शर्मा संयुक्त सचिव, श्री दलजीत सिंह सदस्य व श्री अरविन्द चौधरी सदस्य उपस्थित रहे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3/feed/ 0