date sheet – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Fri, 31 Oct 2025 04:10:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg date sheet – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 सीबीएसई बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट https://demo.theshikshanews.com/seebeeesee-bord-ne-jaaree-kee-10veen-aur-12veen-bord-kee-pareekshaon-kee-det-sheet/ https://demo.theshikshanews.com/seebeeesee-bord-ne-jaaree-kee-10veen-aur-12veen-bord-kee-pareekshaon-kee-det-sheet/#respond Fri, 31 Oct 2025 04:10:57 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5542 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट तैयार कर ली है।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। यह पहली बार है जब सीबीएसई ने परीक्षाओं के आरंभ होने से लगभग 110 दिन पहले डेट शीट जारी की है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के परिणाम घोषित करते समय ही बोर्ड ने यह घोषणा की थी कि 2026 में परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुरूप कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई ने बताया कि विद्यालयों द्वारा अभ्यर्थियों की सूची (एलओसी) समय पर जमा करने और विषय संयोजनों का अंतिम डेटा प्राप्त होने के बाद ही डेट शीट तैयार की गई है।
इसे विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ताकि किसी विद्यार्थी के दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तिथि पर न पड़ें। बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 बजे (भारतीय मानक समय) से आरंभ होगी। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि इस बार डेट शीट तैयार करते समय विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं के सामान्य विषयों के बीच पर्याप्त गैप रखा गया है ताकि छात्रों को तैयारी का समय मिल सके।
कक्षा 12 के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाएँ समय से पहले समाप्त की जाएंगी, जिससे छात्रों को दोनों परीक्षाओं के लिए पर्याप्त समय मिल सके। मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति से विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।
सीबीएसई ने यह भी बताया कि डेट शीट के समय से पहले जारी होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों को कई लाभ होंगे। विद्यार्थी पहले से अपनी तैयारी की रणनीति बना सकेंगे, जिससे परीक्षा तनाव कम होगा। अभिभावक और शिक्षक परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखकर अपनी छुट्टियों या यात्राओं की योजना बना सकेंगे।
विद्यालयों को बोर्ड और गैर-बोर्ड कक्षाओं के शिक्षण की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी। परीक्षा केंद्रों को अपनी आंतरिक व्यवस्थाओं को पहले से सुव्यवस्थित करने का पर्याप्त समय मिलेगा। इसके साथ ही सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि जेईई मेन परीक्षा की तिथियां और बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ आपस में न टकराएं, इसके लिए एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) को यह अनिवार्य किया गया है कि जेईई मेन के आवेदन पत्र में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की सीबीएसई पंजीकरण संख्या भरनी होगी। सीबीएसई ने सभी विद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उनकी पंजीकरण संख्या शीघ्र उपलब्ध कराएं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/seebeeesee-bord-ne-jaaree-kee-10veen-aur-12veen-bord-kee-pareekshaon-kee-det-sheet/feed/ 0