current situation – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 11 Jan 2026 10:41:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg current situation – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 नीतीश ने ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ne-aitihaasik-golaghar-parisar-ka-bhraman-kar-vartamaan-sthiti-ka-liya-jaayaja-adhikaariyon-ko-diye-nirdesh/ https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ne-aitihaasik-golaghar-parisar-ka-bhraman-kar-vartamaan-sthiti-ka-liya-jaayaja-adhikaariyon-ko-diye-nirdesh/#respond Sun, 11 Jan 2026 10:41:11 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6098 NCR TODAY. Khabariya. New Patna।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गोलघर परिसर का भ्रमण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका सौंदर्गीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं जिससे यह देखने में मनोरम लगे। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
श्री कुमार ने भ्रमण के दौरान गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि गोलघर परिसर के सौंदर्गीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं जिससे यह देखने में मनोरम लगे। वर्ष 2013 में यहाँ शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन हो, इससे लोगों को इतिहास के संबंध में जनकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से यहां आनेवाले लोग अवगत हो सकें, इसके लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित करायें। गोलघर वास्तु कला का एक अदभुत नमूना है इसलिए इसके स्ट्रक्चर के रखरखाव का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि इसे और बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके।
भ्रमण के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित सहत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/neeteesh-ne-aitihaasik-golaghar-parisar-ka-bhraman-kar-vartamaan-sthiti-ka-liya-jaayaja-adhikaariyon-ko-diye-nirdesh/feed/ 0